Rechercher dans ce blog

Friday, June 11, 2021

Weather Forecast: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन राज्यों में होगी भारी बारिश - News18 हिंदी

 पूर्वी भारत के अधिकतर हिस्सों और उससे जुड़े मध्य क्षेत्र में भारी बारिश होने की संभावना है. (फोटो- AP)

पूर्वी भारत के अधिकतर हिस्सों और उससे जुड़े मध्य क्षेत्र में भारी बारिश होने की संभावना है. (फोटो- AP)

Weather Forecast: केरल में भी 12 से 15 जून तक भारी बारिश होने की संभावना है जबकि कोंकण में 12 से 15 जून के बीच मूसलाधार बारिश होगी.

  • Share this:

नई दिल्ली. दक्षिण-पश्चिम मानसून (Monsoon 2021) जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है देश में बारिश का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है. महाराष्ट्र में मानसून के दस्तक देते ही मुंबई में बारिश के चलते हर तरफ अफरा-तफरी मच गई. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटे के दौरान कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. IMD के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव के क्षेत्र बनने से बंगाल और ओडिशा सहित देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग के मुताबिक कोंकण और गोवा में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर और उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है. इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम और मेघालय, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र तेलंगाना और तटीय कर्नाटक में भी बारिश की आशंका है.

बंगाल और ओडिशा में अलर्ट

विभाग ने बताया कि उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है जिसकी वजह से उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाके में अगले 24 घंटे के दौरान कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके अगले 24 घंटे में मजबूत होने और ओडिशा के ऊपर पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया, ‘इसके (निम्न दाब क्षेत्र) प्रभाव से विस्तृत क्षेत्र में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी और पूर्वी भारत के अधिकतर हिस्सों और उससे जुड़े मध्य क्षेत्र में भारी बारिश होने की संभावना है.’
ये भी पढ़ें:- लगातार चौथे दिन एक लाख से कम कोरोना केस, 3403 संक्रमितों की मौत

इन राज्यों में भी बारिश

11 और 12 जून को ओडिशा के इलाको में भारी बारिश (20 सेंटीमीटर) बारिश होने की संभावना है. इसी प्रकार 11- 13 जून को छत्तीसगढ़ में, 13 जून को पूर्वी मध्यप्रदेश में और 12-13 जून को विदर्भ में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है. आईएमडी ने बताया कि तटीय इलाकों में निम्न दबाव के साथ पश्चिमी हवाओं के मजबूत होने की वजह से महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में 10 से 15 जून तक और तटीय कर्नाटक में 12 से 15 जून तक मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है.


केरल में भी 12 से 15 जून तक भारी बारिश होने की संभावना है जबकि कोंकण में 12 से 15 जून के बीच मूसलाधार बारिश होगी. मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम- पश्चिमोत्तर में कम दबाव का क्षेत्र बनने और उसकी वजह से पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों में (राजस्थान को छोड़कर) 12 से 14 जून के बीच बारिश की गतिविधि देखने को मिलेगी. वहीं, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भी 12 जून को मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान है. (एजेंसी इनपुट के साथ)

Adblock test (Why?)


Weather Forecast: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन राज्यों में होगी भारी बारिश - News18 हिंदी
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...