Rechercher dans ce blog

Wednesday, June 16, 2021

Weather News: मुंबई में बारिश से भारी जाम, हिमाचल में बिजली गिरने की चेतावनी, दिल्लीवालों को अभी करना होगा मानसून का इंतजार - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

नई दिल्ली, जेएनएन। चार दिन से गलत साबित हो रहे पूर्वानुमानों के बीच मौसम विभाग ने बुधवार को भी दिल्ली एनसीआर में बादल छाए रहने और तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना जताई। हालांकि मानसून की गति धीमी पड़ने के कारण झमाझम बारिश के लिए दिल्ली वालों का इंतजार बढ़ता जा रहा है। उधर, पंजाब में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। महाराष्‍ट्र और कर्नाटक में सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड और पंजाब में भी बारिश की संभावना जताई गई है।

हरियाणा में भी मानसून समय से पहले पहुंच गया है। अगले कुछ दिनों में पूरे हरियाणा पर मानसूनी बादल छा जाएंगे। प्रदेश के कई शहरों में आज बारिश होने की संभावना है। हरियाणा के कुछ शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

महाराष्‍ट्र के मुंबई में सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। इससे कई निचले इलाकों में जमजमाव हो गया है। जगह-जगह ट्रैफिक जाम भी देखने को मिल रहा है। मुंबई में एक दिन पहले ही मानसून ने दस्‍तक दे दी थी। मौसम विभाग ने मुंबई में 17 जून को बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की थी, लेकिन शहर के लोगों को आज से ही भारी बारिश का सामना करना पड़ रहा है। अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अनुमान है। इसी को देखते हुए प्रशासन भी तैयारी में जुटा है। बीएमसी ने भांडुप, पवई और विक्रोली इलाके के लोगों को जगह खाली करने और सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा है।

पंजाब के कई शहरों में 16 व 17 जून को आंधी के साथ बारिश की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रह रहा था। गर्मी और उमस के कारण आम लोगों का जीना मुहाल हो गया था। बारिश लोगों को बड़ी राहत मिली है। इस बार मानसून में सामान्‍य से अधिक बरसात होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में अच्‍छी फसल होने की उम्‍मीद किसानों को है।

हिमाचल प्रदेश के आठ जिलों में आज भारी बारिश, बिजली गिरने व आंधी चलने की चेतावनी मौसम विभाग द्धारा जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार से 21 जून तक प्रदेश के कई हिस्सों में होगी बारिश। दो दिनों के बाद पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय हो जाएगा।

उत्तराखंड के पहाड़ों में मौसम करवट बदल रहा है। पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत व नैनीताल में बुधवार को मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी गई है, क्‍योंकि उत्‍तराखंड में बारिश के दौरान भूस्‍खलन की काफी घटनाएं देखने को मिलती हैं।

दक्षिण के राज्‍यों में मानसून पहले ही दस्‍तक दे चुका था। इसलिए कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु में झमाझम बारिश हो रही है। कर्नाटक के हुबली में तो आज सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है, जिसका जनजीवन पर काफी प्रभाव पड़ा है।

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

Adblock test (Why?)


Weather News: मुंबई में बारिश से भारी जाम, हिमाचल में बिजली गिरने की चेतावनी, दिल्लीवालों को अभी करना होगा मानसून का इंतजार - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...