Rechercher dans ce blog

Tuesday, July 6, 2021

पहली बार एक साथ 8 राज्यों के राज्यपाल बदले: कैबिनेट से थावर चंद को निकालकर कर्नाटक का राज्यपाल बनाया, सिंधि... - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • India State Governor List 2021 Update; Thaawarchand Gehlot, Hari Babu Kambhampati To Mangubhai Chhaganbhai Patel

नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
थावरचंद गहलोत केंद्र में सामाजिक न्याय मंत्री थे। उन्हें अब कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। - Dainik Bhaskar

थावरचंद गहलोत केंद्र में सामाजिक न्याय मंत्री थे। उन्हें अब कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को 8 राज्यों में नए गवर्नर नियुक्त किए हैं। इनमें मोदी कैबिनेट में शामिल सामाजिक न्याय मंत्री थावर चंद गहलोत का नाम भी शामिल है। उन्हें कर्नाटक का गवर्नर बनाया गया है। ये बदलाव तब हुआ है, जब मध्य प्रदेश भाजपा लीडर ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम अगले कैबिनेट विस्तार के लिए करीब-करीब तय हो गया है। 73 साल के थावर चंद 2014 में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद लगातार उनकी कैबिनेट में शामिल रहे हैं।

माना जा रहा है कि थावर चंद को राज्यपाल बनाकर मध्य प्रदेश कोटे से सिंधिया के लिए कैबिनेट में जगह खाली की गई है। हालांकि, सिंधिया का प्रोफाइल क्या होगा, ये अभी तय नहीं है। ये जरूर चर्चा है कि मोदी उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपेंगे। अभी तक मध्य प्रदेश से मोदी कैबिनेट में 4 मंत्री थे। नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, थावर चंद गहलोत और फग्गन सिंह कुलस्ते।

इन राज्यों में नए गवर्नर नियुक्त
हरियाणा में बंडारू दत्तात्रेय, मध्य प्रदेश में मंगूभाई पटेल, हिमाचल प्रदेश में राजेंद्रन विश्वनाथ अरलेकर, गोवा में पीएस श्रीधरन पिल्लई, झारखंड में रमेश बैस, त्रिपुरा में सत्यदेव नारायण आर्य और मिजोरम में हरी बाबू कम्भमपति को राज्यपाल बनाया गया है।

मोदी कैबिनेट का विस्तार 7 जुलाई को हो सकता है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, मोदी 2.0 का पहला विस्तार बुधवार को सुबह 11 बजे होगा। कैबिनेट में अभी 28 मंत्री पद खाली हैं और बताया जा रहा है कि 17-22 सांसदों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक मोदी ने 2 दिन तक गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ कैबिनेट विस्तार पर बैठकें की हैं।

UP-बिहार-महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से बनेंगे मंत्री

मध्य प्रदेश: राज्य में भाजपा की सरकार बनाने में अहम रोल निभाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया मोदी कैबिनेट का नया युवा चेहरा बन सकते हैं। उनके अलावा जबलपुर से भाजपा सांसद राकेश सिंह का भी नाम है। मध्य प्रदेश से 1-2 नामों की चर्चा कैबिनेट विस्तार के लिए है।

बिहार: लोजपा से सांसद पशुपति कुमार पारस और JDU के आरसीपी सिंह को मंत्री बनाया जा सकता है। बिहार से 2-3 नामों की चर्चा है।

उत्तर प्रदेश: अपना दल की अनुप्रिया पटेल का नाम सबसे आगे है। अनुप्रिया पिछले महीने दिल्ली जाकर गृह मंत्री अमित शाह से भी मिली थीं। उनके अलावा वरुण गांधी, रामशंकर कठेरिया, अनिल जैन, रीता बहुगुणा जोशी, जफर इस्लाम के नाम की भी चर्चा है।

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र से भाजपा सांसद हिना गावित को केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है। उनके अलावा भूपेंद्र यादव, पूनम महाजन और प्रीतम मुंडे का नाम भी चर्चा में है।

3 पूर्व मुख्यमंत्रियों और एक डिप्टी CM की चर्चा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे को भी केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है। तीरथ सिंह रावत ने 2 दिन पहले 3 जुलाई को ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। इनके अलावा बिहार के पूर्व डिप्टी CM सुशील मोदी को भी मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है।

इनके अलावा लद्दाख से भाजपा सांसद जामयांग नामग्याल, उत्तराखंड से अजय भट्ट या अनिल बलूनी, कर्नाटक से प्रताप सिन्हा, पश्चिम बंगाल से जगन्नाथ सरकार, शांतनु ठाकुर या निसिथ प्रामाणिक, हरियाणा से बृजेंद्र सिंह, राजस्थान से राहुल कासवान, ओडिशा से अश्विनी वैष्णव, दिल्ली से परवेश वर्मा या मीनाक्षी लेखी का नाम भी शपथ लेने वालों में हो सकता है।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


पहली बार एक साथ 8 राज्यों के राज्यपाल बदले: कैबिनेट से थावर चंद को निकालकर कर्नाटक का राज्यपाल बनाया, सिंधि... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...