Rechercher dans ce blog

Monday, August 30, 2021

हरियाणा किसान आंदोलन: करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा पर लाठीचार्ज और झड़प के बाद 130 किसानों पर केस दर्ज, नूंह ... - दैनिक भास्कर

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Karnal
  • Farmers Protest| Karnal SDM Ayush Sinha Ordered Lathi Charge On Farmers| People Demanding To Remove Him From Office

करनाल10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस की लाठीचार्ज में घायल हुआ एक किसान।

हरियाणा के करनाल में शनिवार को किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध ने तेजी पकड़ ली है। पुलिसवालों ने सड़क जाम करने और पथराव करने के आरोप में 130 किसानों पर केस दर्ज किया है। इसके विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने रविवार को पंजाब में हाईवे जाम किए। नूंह में महापंचायत भी बुलाई गई है।

शनिवार को करनाल के बसताड़ा टोल पर पुलिस द्वारा किए लाठीचार्ज में कई किसान घायल हो गए थे और यहा लगे मंच को हटा दिया गया। रविवार सुबह होते ही किसानों ने फिर से कब्जा कर लिया। यहां लगातार किसानों की संख्या बढ़ती जा रही है। उधर वाहनों की आवाजाही पर कोई रुकावट नहीं है। तीन कृषि बिलों को लेकर किसानों ने विरोध में सभी टोलों को फ्री करवाया हुआ है। इसी कड़ी में करनाल के बसताड़ा टोल पर किसानों ने अपना जमावड़ा किया हुआ है।

किसानों का सिर फोड़ने का आदेश देने वाले SDM को हटाने की मांग
किसान मोर्चा ने SDM आयुष सिन्हा को हटाने की भी मांग की है। दरअसल, आयुष सिन्हा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो यह कहते दिखाई दे रहे हैं कि बैरिकेड के आगे कोई किसान जाए तो उसका सिर फोड़ देना। वीडियो में आयुष पुलिसवालों से कह रहे हैं कि कोई यहां से निकलने की कोशिश करे तो लठ्‌ठ उठा-उठा के मारना बस।

मैं स्पष्ट ऑर्डर देता हूं, उसका सिर फोड़ देना। कोई डाउट नहीं है, किसी डायरेक्शन की जरूरत नहीं है। ये नाका किसी हालत में तोड़ने नहीं देंगे। पीछे और फोर्स लगी है। यहां आपको लगा रखा है शुरू में। हेलमेट पहन लो। यहां से एक बंदा भी नहीं जाना चाहिए और अगर गया तो सिर फूटा होना चाहिए उसका।

वरुण गांधी ने कहा- उम्मीद करता हूं वीडियो एडिटेड होगा
ये वीडियो उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने शेयर किया है। उन्होंने लिखा- उम्मीद करता हूं कि ये वीडियो एडिट किया हो और अफसर ने ऐसी बात न कही हो। अगर उन्होंने ऐसा कहा है तो लोकतांत्रिक भारत में इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

राकेश टिकैत ने अफसर को बताया तालिबानी कमांडर
किसान नेता राकेश टिकैत ने इस घटना के बारे में कहा है कि देश में सरकारी तालिबानियों का कब्ज़ा हो चुका है। देश में इनके कमांडर मौज़ूद है। इन कमांडरों की पहचान करनी होगी। जिन्होंने आदेश दिया सर फोड़ने का वहीं कमांडर है।

पुलिस ने लगाया किसानों पर पत्थरबाजी करने का आरोप
करनाल में शनिवार को किसान भाजपा की बैठक का विरोध करने जा रहे थे। बसताड़ा टोल प्लाजा पर पुलिस और जवानों ने किसानों को रोक लिया। इसके बाद किसानों पर लाठीचार्ज किया गया। पुलिस ने कहा था कि इलाके में धारा 144 लगी थी और किसानों को वहां से जाने के लिए कहा गया था, पर उन्होंने पत्थरबाजी शुरू कर दी।

गिरफ्तार किसानों की रिहाई की मांग करते गुरनाम चढ़ूनी।

गिरफ्तार किसानों की रिहाई की मांग करते गुरनाम चढ़ूनी।

पानीपत टोल प्लाजा जाम करते किसान और मौके पर तैनात पुलिस।

पानीपत टोल प्लाजा जाम करते किसान और मौके पर तैनात पुलिस।

पुलिस ने कहा कि किसानों के पत्थर फेंकने के बाद उन्हें लाठीचार्ज करना पड़ा। इस घटना में कई किसानों को चोट लगी और कई पुलिस वाले भी घायल हुए। नाराज किसानों ने हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, जींद, रोहतक, अम्बाला, करनाल, पानीपत व सोनीपत समेत तमाम जिलों में नेशनल हाईवे और टोल प्लाजा पर जाम लगा दिया था। इस मामले में पुलिस ने 17 किसानों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब 130 किसानों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


हरियाणा किसान आंदोलन: करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा पर लाठीचार्ज और झड़प के बाद 130 किसानों पर केस दर्ज, नूंह ... - दैनिक भास्कर
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...