Rechercher dans ce blog

Monday, August 30, 2021

हरियाणा: सीएम मनोहर लाल ने कहा- करनाल हिंसा के पीछे पंजाब सरकार के लोगों का हाथ - अमर उजाला - Amar Ujala

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 30 Aug 2021 01:40 PM IST

सार

सीएम ने करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज के बारे में कहा कि करनाल एसडीएम के शब्दों का चयन ठीक नहीं था। जो शब्द एसडीएम ने चुने, वह नहीं बोलने चाहिए थे। कानून व्यवस्था बनाए रखना उनका दायित्व था।

चंडीगढ़ प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

विस्तार

हरियाणा सरकार के 2500 दिन पूरे हो चुके हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को चंडीगढ़ में अपनी सरकार का लेखाजोखा पेश किया। वहीं प्रेस क्लब में सीएम की प्रेस वार्ता और किसानों के विरोध को देखते हुए आसपास का क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। किसानों ने इस दौरान खूब नारेबाजी की।
विज्ञापन

सीएम ने करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज के बारे में कहा कि करनाल एसडीएम के शब्दों का चयन ठीक नहीं था। जो शब्द एसडीएम ने चुने, वह नहीं बोलने चाहिए थे। कानून व्यवस्था बनाए रखना उनका दायित्व था। डीजीपी व प्रशासन अपनी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं, रिपोर्ट के आधार पर अगला कदम उठाया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि किसान आंदोलन, हिंसा के पीछे पंजाब सरकार के लोगों का हाथ है। किसान नेता राजेवाल पंजाब सीएम को ऐसे ही लड्डू खिलाते हुए नहीं दिख रहे। उन्होंने कहा कि पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह और हरियाणा में भूपेंद्र हुड्डा किसानों को भड़का रहे हैं लेकिन किसी को भी अनिश्चितकाल के लिए सड़क जाम करने का अधिकार नहीं है।  


 

सीएम मनोहर लाल ने प्रेस वार्ता में कहा कि अब सेवा का अधिकार कानून और पारदर्शी होगा। वहीं, एक सितंबर से ऑटो अपील पोर्टल भी शुरू हो जाएगा। इसके बाद अधिकारियों को छोटा-बड़ा काम तय समय में करना होगा। लोगों को अफसर अब घुमा नहीं सकेंगे। तय समयावधि में काम न होने पर अपील अपने आप अगले उच्च अधिकारी के पास पहुंच जाएगी। सीएम ने कहा कि हरियाणा के कई हिस्सों से जबरन धर्म परिवर्तन की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए हमें एक कानून बनाने की जरूरत है। एक अध्ययन किया गया है। जल्द ही कानून का मसौदा तैयार किया जाएगा। हम देखेंगे कि इसे अध्यादेश के रूप में पेश किया जाए या विधानसभा में पेश किया जाए। पूर्व सरकारों में भौतिक विकास हुआ लेकिन ई गवर्नेंस विकास पर जोर नहीं। हमने हार्डवेयर के साथ सॉफ्टवेयर पर भी जोर दिया। शरीर में आत्मा डालने का काम किया है।

सीएम ने किसान आंदोलन को विपक्ष के भ्रम की देन बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने मंडियां व एमएसपी खत्म होने का भ्रम फैलाया है। जबकि सच यह है कि देश में न मंडी खत्म हुई न एमएसपी। जो मंडियां बंद थीं वह भी शुरू की गईं हैं। मनोहर लाल ने कहा कि हम 10 फसलें एमएसपी पर खरीद रहे हैं, जबकि अन्य राज्यों में गेहूं व धान ही खरीदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस का भ्रामक प्रचार सहन कर रहे हैं। हमारी सलाह है कि सही को सही व गलत को गलत कहना सीखें। कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं हैं। यही हाल रहा तो कांग्रेस का भविष्य अंधकारमय है। कांग्रेस का अंधकारमय भविष्य हमारे लिए ठीक है। हम अगले पांच साल सरकार चलाने की भी तैयारी कर रहे हैं।

Adblock test (Why?)


हरियाणा: सीएम मनोहर लाल ने कहा- करनाल हिंसा के पीछे पंजाब सरकार के लोगों का हाथ - अमर उजाला - Amar Ujala
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...