Rechercher dans ce blog

Monday, August 30, 2021

Shri Krishna Janmashtami : नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, देखिए मथुरा से कृष्ण जन्म का वीडियो - Hindustan

Shri Krishna Janmashtami in Mathura 2021 : महायोगी श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव इस बार दुर्लभ संयोग के बीच हो रहा है। यानि की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र के बीच जयंती योग में कान्हा आज रात 12 बजे जन्म लिया। इसी योग में कान्हा का जन्म द्वापर युग में हुआ था। ऐसा संयोग 27 वर्ष बाद हो रहा है। यही नहीं कान्हा के जन्म के वक्त सर्वार्थ सिद्ध योग तो होगा ही, चन्द्रमा भी वृषभ (उच्च) राशि में होंगे। ज्योतिषाचार्यों ने कान्हा के जन्मोत्सव मानने की विधि बताई है।

हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि मध्यरात्रि को भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। दीपक ज्योतिष भागवत संस्थान के निदेशक ज्योतिषाचार्य कामेश्वर चतुर्वेदी ने बताया कि द्वापर युग में मथुरा पुरी में कंस के कारागार में भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में उच्च (वृष) राशि के चंद्रमा में भगवान श्री कृष्ण ने निशीथ बेला में रात के 12.00 बजे जन्म लिया था। इस वर्ष जन्माष्टमी रोहिणी नक्षत्र और चंद्रमा वृष राशि में रहते हुए मनाई जाएगी। इसके अलावा जन्माष्टमी पर सर्वार्थ सिद्धि योग एवं जयंती योग भी बन रहा है। मान्यता है कि सर्वार्थ सिद्धि योग में पूजा-पाठ और शुभ कार्य की शुरुआत करना अच्छा होता है। द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र और चंद्रमा के वृष राशि में रहते हुआ था। इस तरह का संयोग इस बार भी जन्माष्टमी के दिन बन रहा है। साहित्याचार्य शरद चतुर्वेदी ने बताया कि इस वर्ष दृश्य गणित एवं प्राचीन गणित के पंचांगों के आधार पर स्मार्त एवं वैष्णव एक साथ 30 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाएंगे। इसके पहले 5 सितंबर 2015 को एक साथ जन्माष्टमी मनाई गयी थी। ज्योतिषाचार्य पं.अजय कुमार तैलंग ने बताया कि भाद्रपद मास की अष्टमी तिथि 29 अगस्त की रात 11.27 बजे से 30 अगस्त की रात 1.59 बजे तक रहेगी। 30 अगस्त की सुबह 6.38 बजे से 31 अगस्त सुबह 9.43 बजे तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। हरेक साल स्मार्त और वैष्णव की अलग-अलग जन्माष्टमी होती थी, इसका कारण वैष्णव उदया तिथि और स्मार्त वर्तमान तिथि को मानते हैं। इस बार महासंयोग जन्माष्टमी पर है। इस महासंयोग में व्रत करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होगी। इस दिन भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए उन्हें भोग लगाएं और आरती करें। उन्होंने बताया कि भगवान को प्रसन्न करने के लिए आप माखन, मिश्री, दही, दूध, केसर, मावे, घी, मिठाई, आदि का भोग लगा सकते हैं।

Moon Rise time today: यूपी, बिहार, राजस्थान , मध्य प्रदेश, दिल्ली, झारखंड में कब निकलेगा जन्माष्टमी का चांद
 

देखें Live Updates : 

11:50 PM- भगवान श्रीकृष्ण के बालक स्वरूप का पंचामृत अभिषेक के बाद उन्हें कपड़े पहनाए जाएंगे। फूल-मालाओं से सजाया जाएगा। इसके बाद आरती, स्तुति और फिर पंजीरी समेत विभिन्न मिष्ठानों व फलों से भगवान को भोग लगाया जाएगा। कुछ स्थानों पर जन्मोत्सव की खुशी में कीर्तन आदि भी गाए जाते हैं।

11:40 -दिल्ली के बिरला मंदिर से भी भगवान कृष्ण के जलाभिषेक की सुदर तस्वीरें सामने आई हैं।

11:30 PM- जन्मस्थान के मथुरा समेत देश के विभिन्न शहरों के प्रमुख कृष्ण मंदिरों में प्राकट्योत्सव शुरू हो चुका है। भगवान के विग्रह स्वरूप का अभिषेक किया जा रहा है। पूजा-अर्चना का यह क्रम करीब रात 12:30AM तक चलेगा। इसके बाद प्रसाद का वितरण और व्रत का पारण किया जाएगा।

11:30 PM- इसके साथ ही गुवाहाटी के स्कॉन मंदिर में भी पूरे उत्साह के साथ जन्माष्टमी मनाई जा रही है।

11:30  - पंजाब में जालंधर के राधकृष्ण मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर जन्माष्टमी मना रहे हैं।

11:05PM  - नोएडा के स्कॉन टेम्पल में भगवान कृष्ण का अभिषेक शुरू हो चुका है।

10:45 PM  - जन्माष्टमी सेलिब्रेशन के मौके पर कानपुर के जेके मंदिर में खूबसूरत म्यूजिकल लाइट शो का आयोजन  किया जा रहा है।

10:30 PM  -मथुरा जिला कारागार में भी जन्माष्टमी की धूम देखने को मिल रही है। बंदियों द्वा नृत्य व कीतर्न का आयोजन किया जा रहा है-

9:55 PM  - बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन्मस्थान मथुरा में पहुंचकर दर्शन का लाभ ले रहे हैं।


9:45 PM  - जन्माष्टमी की मुख्य पूजा अष्टमी की रात यानी आज रात चंद्रोदय के साथ ही शुरू होगी। इस साल ज्यादातर शहरों में रात 11 से 11:50 के बीच चंद्रमा का उदय होगा। इसी के साथ ही मंदिरों, घरों में लोग भगवान के विग्रह स्वरूप की पूजा शुरू कर देंगे।

9:30 PM- जन्माष्टमी महोत्वस के मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मथुरा जन्मस्थान मंदिर पहुंचकर अराध्य भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना की। जन्माष्टमी के मौके पर यहां 29 अगस्त से दूर-दूर से बड़ी संख्या श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं। हर जगह आस्था में डूबे श्रद्धालुओं को रेला देखने को मिल रहा है। 

Adblock test (Why?)


Shri Krishna Janmashtami : नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, देखिए मथुरा से कृष्ण जन्म का वीडियो - Hindustan
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...