Rechercher dans ce blog

Wednesday, September 15, 2021

पीएम मोदी, ममता व पूनावाला 100 प्रभावशाली शख्सियतों में शुमार, टाइम की लिस्ट में तालिबानी नेता भी शामिल - Jansatta

मैगजीन ने पीएम मोदी की प्रोफाइल में लिखा कि वह भारत के तीन सबसे ताकतवर नेताओं जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी के समकक्ष हैं। इस वैश्विक सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, प्रिंस हैरी और मेगन और डोनाल्ड ट्रंप शामिल हैं।

अमेरिका की मैगजीन टाइम ने दुनिया के सौ सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी की तो इसमें भारत की तरफ पिछले कुछ सालों की तरह से पीएम मोदी छाए रहे। इस बार लिस्ट में कुछ बदलाव भी देखने को मिला। उद्योग जगत से मुकेश अंबानी जैसी शख्सियत को पीछे धकेल सीरम के अदारपूनावाला ने अपनी जगह बनाई तो ‘खेला होबे’ का नारा दे मोदी-शाह की जोड़ी को धूल चटाने वाली ममता भी लिस्ट में शामिल दिखीं।

टाइम ने बुधवार को 2021 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की अपनी वार्षिक सूची का खुलासा किया। नेताओं की इस वैश्विक सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, प्रिंस हैरी और मेगन और डोनाल्ड ट्रंप शामिल हैं। खास बात है कि तालिबान के नेता मुल्ला बारादर को भी इसमें जगह दी गई है। मैगजीन का मानना है कि इस नेता का असर सारे विश्व में देखा गया।

मोदी ने भारत को हिंदूवादी राष्ट्र बनाया

मैगजीन ने पीएम मोदी की प्रोफाइल में लिखा कि वह भारत के तीन सबसे ताकतवर नेताओं जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी के समकक्ष हैं। कई मायनों में वह इन दोनों से भी आगे निकल गए। सीएनएन के पत्रकार फरीद जकारिया ने मोदी की आलोचना में लिखा कि उन्होंने देश को सेकुलर से हिंदू राष्ट्र की तरफ धकेल दिया। उनके शासन में पत्रकारों को डराया गया तो मुस्लिमों को उनके अधिकारों से वंचित कर दिया गया।

ममता पार्टी की नेता नहीं बल्कि खुद एक पार्टी

मैगजीन ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को तेजतर्रार नेता बताया। उनकी प्रोफाइल में लिखा गया कि वह किसी पार्टी की अध्यक्ष नहीं हैं बल्कि खुद एक पार्टी हैं। स्ट्रीट फाइटर के उनके तेवर उन्हें दूसरों से अलग करते हैं। उन्होंने अपने जीवन का ताना बाना खुद बुना और भारतीय राजनीति की सबसे तीखी नेता होने का तमगा हासिल किया। ममता का जीवन अपने आप में एक मिसाल बन गया है।

कोरोना में अदारपूना वाला से वैश्विक अपेक्षाएं
सीरम इंस्टीट्यूट के अदार पूना वाला के बारे में लिखा गया कि कोरोना की शुरुआत से ही वो चर्चाओं में बने हैं। विश्व की सबसे बड़ी वैक्सीन कंपनी के 40 वर्षीय मालिक से बहुत अपेक्षाए हैं। वह दुनिया को कोरोना के खतरे से उबार सकते हैं। बहुत से देशों को वैक्सीन की सख्त जरूरत है। इसमें उनकी कंपनी अहम भूमिका अदा कर सकती है। जिस तरह से नए वेरिएंट उभर रहे हैं उसमें वैक्सिनेशन जल्दी करने की जरूरत है।

कम बोलने वाले पर असरदार बरादर

तालिबान के नेता व उप प्रधानमंत्री मुल्ला बरादर के प्रोफाइल में लिखा गया कि वह कम बोलते हैं लेकिन असरदार हैं। मीडिया से बात करना उन्हें पसंद नहीं है। लेकिन वह एक ऐसे नेता हैं जो वैश्विक स्तर पर आर्थिक मदद जुटा सकते हैं। देखना होगा कि अमेरिका को पीछे हटने पर मजबूर करने वाले बरादर कैसे अफगानिस्तान को उबारने में सफल होते हैं। मैगजीन के मुताबिक बरादर एक रहस्यमयी शख्सियत हैं।

एप्पल सीईओ के साथ ब्रिटनी स्पीयर्स भी टॉप 100
टाइम की लिस्ट में एप्पल के सीईओ टिम कुक, अभिनेत्री केट विंस्लेट, पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स, टेनिस सनसनी नाओमी ओसाका, रूस के विपक्षी नेता अलेक्सी नावेल्नी, एशिया प्रशांत पॉलिसी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मंजुषा पी कुलकर्णी के साथ डब्ल्यूटीओ की पहली अफ्रीकी और पहली महिला अध्यक्ष का नाम भी शामिल है। मैगजीन का मानना है कि इन सभी शख्सियतों ने 2021 में वैश्विक पटल पर अपना असर छोड़ा।

Adblock test (Why?)


पीएम मोदी, ममता व पूनावाला 100 प्रभावशाली शख्सियतों में शुमार, टाइम की लिस्ट में तालिबानी नेता भी शामिल - Jansatta
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...