Rechercher dans ce blog

Thursday, September 16, 2021

देश में कोरोना: तीन दिन से लगातार बढ़ रहे संक्रमण के मामले, बीते 24 घंटे में मिले 34 हजार नए केस - अमर उजाला - Amar Ujala

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Fri, 17 Sep 2021 10:58 AM IST

सार

भारत में तीन दिन पहले तक कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही थी। रोजना 30 हजार से कम मामले सामने आ रहे थे, लेकिन केरल समेत दक्षिण भारत में कोरोना के नए केस से संक्रमण के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। सरकार और विशेषज्ञों के लिए चिंता बढ़ने लगी है। 

कोरोना वायरस (सांकेतिक फोटो) - फोटो : PTI

ख़बर सुनें

विस्तार

भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है।  बीते 24 घंटों में देशभर में 34,403 कोरोना मामले देखने को मिले हैं। हालांकि इस दौरान कुल 37,950 लोग पूरी तरह से ठीक भी हुए हैं। इस समय देश में कोरोना के 3,39,056 मामले सक्रिय हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों ने तीसरी लहर आने का संकेत देना शुरू कर दिया है। विशेषज्ञों की मानें तो सितंबर के आखिरी में तीसरी लहर दस्तक दे सकती है। अक्तूबर में तीसरी लहर पीक पर रहने की संभावना है। 
विज्ञापन

केरल में कोरोना के मामले जिस तेजी से घटने चाहिए उस रूप में नहीं घट रहा । यहां कोरोना का दैनिक आंकड़ा 20 हजार के ऊपर बना हुआ है। दक्षिण के राज्यों से कोरोना के सबसे अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं।  तामिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भी पिछले कई दिनों से 1 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि, इन सबके बीच रिकवरी रेट  बढ़ने से कोविड के एक्टिव मामले घटे हैं। देश में कोरोना का रिकवरी रेस 97.65% पर है। वहीं कुल मामलों का 1.02% केस सक्रिय हैं।

केरल में गुरूवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 22,182 नए मामले सामने आए थे, जबकि 178 मरीजों की मौत हो गई थी। इसके साथ ही यहां कुल मामले बढ़कर 44,46,228 हो गए और मृतकों की संख्या 23,165 पर पहुंच गई।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए-34,403
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए- 37,950
देश में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या-  3.39 लाख
अब तक कुल संक्रमित हुए लोग- 3.33 करोड़
अब तक कुल ठीक हुए लोग- 3.25 करोड़
अब तक कुल मौतें- 4,42 लाख
अब तक कुल कोरोना टीका- 77.24 करोड़
 

Adblock test (Why?)


देश में कोरोना: तीन दिन से लगातार बढ़ रहे संक्रमण के मामले, बीते 24 घंटे में मिले 34 हजार नए केस - अमर उजाला - Amar Ujala
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...