Rechercher dans ce blog

Thursday, September 16, 2021

Gujarat Ministers Portfolio: गुजरात में सीएम भूपेंद्र पटेल के मंत्रियों के विभाग का बंटवारा, जानें किसे क्य... - News18 हिंदी

अहमदाबाद. गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है. विभागों के बंटवारे में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कई खास मंत्रालय अपने पास ही रखे हैं. सीएम एडमिनिस्ट्रेशन, गृह और पुलिस हाउसिंग, I&b, शहरी विकास, माइन्स एंड मिनरल विभाग की जिम्मेदारी को संभालेंगे. मंत्रिमंडल में सबसे युवा हर्ष संघवी (37) को गृह राज्य मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई, वहीं मनीषा वकील को महिला व बाल कल्याण का काम सौंपा गया है.

विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल में पाटीदार समुदाय को खास तवज्जों दी गई है. पटेल समुदाय से सबसे ज्यादा 6 नेताओं को मंत्री बना गया है. गुजरात की सरकार में अब मुख्यमंत्री समेत कुल 25 मंत्री हैं. इसके अलावा कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए तीन नेताओं को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है. बता दें कि आज सुबह ही भूपेंद्र पटेल के कैबिनेट के 24 नए मंत्रियों ने पद की शपथ ली थी.

यहां देखिए लिस्ट

नाम            मंत्रालय
राजेंद्र त्रिवेदी-  रेवेन्यू और लॉ ऑर्डर मिनिस्टर
जीतू वाघनी-  शिक्षा मंत्री
ऋषिकेश पटेल – आरोग्य और परिवार कल्याण
पूर्णेश मोदी- मार्ग और मकान मंत्रालय
राघव जी पटेल- कृषि पशुपालन और गौ संवर्धन
कनु देसाई- वित्त और पेट्रोकेमिकल्स मंत्रालय
किरीट सिंह राणा- वन पर्यावरण और क्लाइमेट चेंज
नरेश पटेल- जाति विकास मंत्रालय
प्रदीप परमार – सामाजिक न्याय मंत्रालय
अर्जुन जी चौहान- ग्रामीण विकास
हर्ष संघवी- गृहमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
जगदीश पंचाल- कुटीर उद्योग और नमक उद्योग (स्वतंत्र प्रभार)
बृजेश मेरजा- श्रम रोजगार पंचायत (स्वतंत्र प्रभार)
निमिषा वकील- महिला और बाल कल्याण (स्वतंत्र प्रभार)
मुकेश पटेल- कृषि ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल्स
निमिषा सुथार- जाति विकास आरोग्य और परिवार कल्याण
अरविंद रयाणवी- वाहन व्यवहार, नागरिक उड्डयन और यात्रा धाम विकास
कीर्ति सिंह वाघेला- प्राथमिक माध्यमिक और प्रशिक्षण
गजेंद्र सिंह परमार- अन्न नागरिक पूर्वथा और ग्राहक सुरक्षा
आरसी मकवाना- सामाजिक न्याय
विनोद मोराडिया- शहरी विकास और शहरी गृह निर्माण
देवाभाई महालम- पशुपालन और गौ संवर्धन

इनके अलावा गजेंद्र सिंह परमार को अन्न नागरिक पूर्वथा और ग्राहक सुरक्षा. आरसी मकवाना को सामाजिक न्याय और अधिकारिता. विनोद मोराडिया को शहरी विकास और शहरी गृह निर्माण. देवाभाई महालम को पशुपालन और गौ संवर्धन का प्रभार दिया गया है.

पढ़ें Hindi News ऑनलाइन और देखें Live TV News18 हिंदी की वेबसाइट पर. जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड, खेल जगत, बिज़नेस से जुड़ी News in Hindi.

Adblock test (Why?)


Gujarat Ministers Portfolio: गुजरात में सीएम भूपेंद्र पटेल के मंत्रियों के विभाग का बंटवारा, जानें किसे क्य... - News18 हिंदी
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...