Rechercher dans ce blog

Monday, September 13, 2021

वैक्सीन डिलीवरी और टेस्टिंग के लिए उड़ा सकेंगे ड्रोन, ICMR के साथ IIT को मिली खास मंजूरी - Hindustan

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और आईआईटी बॉम्बे को ड्रोन उड़ाने की विशेष परमिशन दी गई है। यह परमिशन सोमवार को डीजीसीए ने दी। दोनों संस्थानों को ड्रोन रूल्स 2021 से विशेष छूट दी गई है। आईसीएमआर को यह छूट अंडमान निकोबार, मणिपुर और नागालैंड में 3000 मीटर तक की ऊंचाई पर ड्रोन के जरिए वैक्सीन डिलीवरी की टेस्टिंग के लिए दी गई है। वहीं आईआईटी बांबे को अपने परिसर में ड्रोन की रिसर्च, डेवलपमेंट और टेस्टिंग के लिए छूट दी गई है। 

लांच हो चुका है मेडिसिन फ्रॉम द स्काई
दोनों संस्थानों को यह छूट अप्रूवल की तारीख से एक साल या अगले आदेश, दोनों में से जो पहले आएगा तब तक के लिए है। गौरतलब है कि 11 सितंबर को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘मेडिसिन फ्रॉम द स्काई’ नाम का प्रोजेक्ट लांच किया। यह प्रोजेक्ट तेलंगाना के विक्राबाद में लांच किया गया। इसके तहत ड्रोन का इस्तेमाल करते हुए दवाओं और वैक्सीन की डिलिवरी की जाएगी। 

ड्रोन पॉलिसी में भी किया गया है बदलाव
इससे पहले सिंधिया ने हाल ही में पूरे देश के लिए ड्रोन पॉलिसी लांच की। उन्होंने कहा कि भारत 2030 तक ग्लोबल ड्रोन हब बन जाएगा। 25 अगस्त 2021 को नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने ड्रोन रूल्स को और आसान बनाया। इस दौरान ड्रोन की उड़ान में सेफ्टी और सिक्योरिटी को खास तरजीह दी गई है। 

Adblock test (Why?)


वैक्सीन डिलीवरी और टेस्टिंग के लिए उड़ा सकेंगे ड्रोन, ICMR के साथ IIT को मिली खास मंजूरी - Hindustan
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...