Rechercher dans ce blog

Tuesday, September 28, 2021

भास्कर LIVE अपडेट्स: शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 59300 और निफ्टी 17700 के नीचे खुला; बैंकिंग, ऑटो ... - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News LIVE Updates | Punjab Politics | Siddhu | Amrinder Singh | Congress | Rajasthan Delhi MP Uttar Pradesh Maharashtra Mumbai News | Coronavirus Vaccine Today Latest

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
यह तस्वीर पुणे की है। यहां भारी बारिश की वजह से बाढ़ का पानी लोगों के घरों और दुकानों में भर गया है। - Dainik Bhaskar

यह तस्वीर पुणे की है। यहां भारी बारिश की वजह से बाढ़ का पानी लोगों के घरों और दुकानों में भर गया है।

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा इलाके में मूसलाधार बारिश हो रही है। यहां बाढ़ और बिजली गिरने की घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो गई है। NDRF की टीम राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है। अब तक 560 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश की वजह से 200 से ज्यादा पशु बह गए और कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मराठवाड़ा, मुंबई और कोंकण क्षेत्र में अगले 24 घंटों में भारी बारिशा का अनुमान लगाया है। वहीं, गुजरात के भी कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। अहमदाबाद समेत राज्य में अन्य हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।

आज की अन्य बड़ी खबरें...

सेंसेक्स 59300 और निफ्टी 17700 के नीचे खुला
एक्सपायरी के एक दिन पहले यानी बुधवार को बाजार गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स 59,296 पर और निफ्टी 17,657 पर खुला। फिलहाल सेंसेक्स 400 पॉइंट गिरकर 59,270 और निफ्टी 120 पॉइंट गिरकर 17,630 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 22 शेयर्स कमजोरी के साथ और 8 शेयर्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। जिसमें HDFC बैंक, ICICI बैंक और बजाज ऑटो के शेयर 1% से ज्यादा गिरकर कर कारोबार कर रहे हैं। वहीं पावर ग्रिड के शेयर 1% की तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें...

उत्तर कोरिया ने हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया
उत्तर कोरिया ने जगंग प्रांत में अपनी नई विकसित ह्वासोंग-8 हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह परमाणु क्षमता से लैस है। इस मिसाइल को रक्षा विज्ञान अकादमी ने हाल ही में विकसित किया है। दक्षिण कोरिया की सेना ने बताया कि उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से समुद्र की ओर मिसाइल दागी। नॉर्थ कोरिया ने हाल के दिनों में कई मिसाइलों का परीक्षण किया है। साथ ही इसने अमेरिका और दक्षिण कोरिया पर हथियार कार्यक्रमों को लेकर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। पूरी खबर यहां पढ़ें...

राहुल गांधी केरल पहुंचे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल के कालीकट एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। वह आज कोझीकोड और मलप्पुरम का दौरा करेंगे। पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू के राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद राहुल का यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम है। मंगलवार को कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणा के कांग्रेस में शामिल होने के वक्त हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी राहुल गांधी नजर नहीं आए थे।

बिहार में पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग जारी
बिहार में 34 जिलों के 48 प्रखंडों में पंचायत चुनाव के 23,161 पदों के लिए बुधवार सुबह से वोटिंग शुरू हो चुकी है। जितिया पर्व के कारण महिला सुबह से ही पहुंचने लगी हैं। भोजपुर, रोहतास, मुजफ्फरपुर, नालंदा समेत बिहार के 34 जिलों में व्रती महिलाएं भी वोट देने के लिए पहुंची हैं। वे सुबह 6 बजे से ही पहुंचने लगी और लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रही हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें...

MP उपचुनाव में शिवराज-कमलनाथ की प्रतिष्ठा दांव पर
मध्यप्रदेश में एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों के लिए 30 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। लोकसभा की तरह ही विधानसभा की सीटों की हार-जीत से भी मौजूदा सरकारों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। फिर भी यह चुनाव दोनों दलों के लिए प्रतिष्ठा का है। इस उपचुनाव को 2023 की सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें...

REET पेपर लीक में RAS-RPS अफसरों पर एक्शन
राजस्थान में REET पेपर लीक मामले में सरकार ने एक्शन शुरू कर दिया है। एक RAS, 2 RPS और सवाई माधोपुर के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) सहित 20 अधिकारियों-कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इसमें 3 कॉन्स्टेबल भी शामिल हैं। जांच में दोषी पाए जाने पर इन्हें बर्खास्त किया जाएगा। FIR भी दर्ज कराई गई है। RAS और RPS के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई। REET में इन सबकी भूमिका शक के दायरे में पाई गई। प्रदेश में पहला ऐसा मामला है, जब नकल या पेपर लीक जैसे मामले में RAS और RPS पर कार्रवाई हुई है। पूरी खबर यहां पढ़ें...

आज के प्रमुख इवेंट्स....

  • IPL में बेंगलुरु की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में उतरेगी।
  • सिद्धू के इस्तीफे के बाद पंजाब के CM चन्नी ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है।
  • जापान में प्रधानमंत्री पद के लिए वोटिंग होगी। इसमें पहली बार दो महिलाएं भी दावेदार हैं।
खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


भास्कर LIVE अपडेट्स: शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 59300 और निफ्टी 17700 के नीचे खुला; बैंकिंग, ऑटो ... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...