- Hindi News
- National
- Breaking News LIVE Updates | Modi Birthday | Virat Kohli T 20 Captaincy | Rajasthan Delhi MP Uttar Pradesh Maharashtra Mumbai News | Coronavirus Vaccine Today Latest
26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक जनाजे के दौरान गोलीबारी में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 घायल हो गए। स्थानीय समाचारों के मुताबिक, दो गुटों के लोगों के बीच जमीन के विवाद को लेकर झगड़ा हुआ जिसके बाद गोलियां चलीं। घायल हुए सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें से 10 की हालत गंभीर है।
आज की अन्य महत्वपूर्ण खबरें...
मुंबई में फ्लाईओवर का हिस्सा गिरा, 14 घायल

महाराष्ट्र के मुंबई में बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में सुबह करीब 4:40 बजे निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर गया। हादसे वाली जगह से 21 लोगों को निकाला गया। 14 घायलों को सांताक्रूज के वीएम देसाई अस्पताल में भर्ती किया गया है। कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की भी आशंका है।
प्रधानमंत्री मोदी का 71वां जन्मदिन आज
आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 71वां जन्मदिन है। इसकी पूर्व संध्या पर गुरुवार को उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में उत्सव सा माहौल रहा। 71 किलो लड्डू का केक बनाकर काटा गया। इसके साथ ही अस्सी घाट पर गंगाजी की आरती और दीप जलाकर पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी में 71 किलो लड्डू का केक बनाकर काटा गया।
कृषि कानूनों के विरोध में शिरोमणि अकाली दल ब्लैक फ्राइडे मनाएगा
कृषि कानूनों के एक साल पूरे होने पर शिरोमणि अकाली दल 17 सितंबर को ब्लैक फ्राइडे मनाएगा। विरोध प्रदर्शन में संसद तक विरोध मार्च निकाला जाएगा। प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
आज कोरोना वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड बनाएगी BJP

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को यादगाार और ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा आज कोरोना वैक्सीन की डोज लगाने का रिकॉर्ड बनाने की कोशिश करेगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज वैक्सीनेशन का आंकड़ा 2 करोड़ तक जा सकता है।
अमेरिकी सांसदों की ब्लिंकन से मांग- तालिबान को आतंकी संगठन घोषित करें

चार अमेरिकी सांसदों ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मांग की है कि वे तालिबान को विदेशी आतंकी संगठन घोषत करें। सांसद जॉनी के अर्नस्ट, टॉमी ट्यूबरविले, रिक स्कॉट आौर डैन सलीवन ने ब्लिंकन से कहा है कि तालिबान अमेरिकियों और उनके हितों को नुकसान पहुंचा सकता है।
पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाने के लिए मीटिंग

पेट्रोलियम उत्पादों को GST के दायरे में लाने के प्रस्ताव पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली समिति आज यानी शुक्रवार को लखनऊ में GST काउंसिल की 45वीं बैठक में विचार करेगी। पेट्रोल-डीजल के GST के दायरे में आने पर पेट्रोल 28 रुपए और डीजल भी 25 रुपए तक सस्ता हो जाएगा। अभी देश में कई जगहों पर पेट्रोल 110 और डीजल 100 रुपए प्रति लीटर के पार निकल गया है।
यूपी में भारी बारिश से हाहाकार, 3 दिन स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश के 40 जिलों में 20 घंटे की लगातार बारिश के बाद हालात बिगड़ गए हैं। प्रदेश में बारिश से जुड़े हादसों में 26 लोगों की मौत हो चुकी है। भारी बरसात के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिनों तक स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने का फैसला किया है। शुक्रवार, शनिवार और रविवार यानी तीन दिन स्कूल बंद रहेंगे।
इधर, प्रयागराज में घरों के गिरने से 5 लोगों की जान गई है। राजधानी लखनऊ का हाल भी बेहाल है। यहां एयरपोर्ट के रन-वे तक में पानी भर गया। इससे कई उड़ानें प्रभावित हुईं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिम बंगाल के चक्रवात तूफान के असर के कारण UP में भारी बारिश हो रही है। लखनऊ में सितंबर महीने में एक दिन में 10 साल में सबसे ज्यादा बारिश होने का रिकॉर्ड बना है।
भास्कर LIVE अपडेट्स: पाकिस्तान में जनाजे में चली गोलियां, 8 की मौत 15 घायल; जमीन के विवाद को लेकर आपस में भ... - दैनिक भास्कर
Read More
No comments:
Post a Comment