Rechercher dans ce blog

Sunday, September 19, 2021

भास्कर LIVE अपडेट्स: BJP छोड़कर TMC में आए बाबुल सुप्रियो आज बंगाल CM से मिलेंगे, मुलाकात से पहले ममता को सब... - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News LIVE Updates | Rajasthan Delhi MP Uttar Pradesh Maharashtra Mumbai News | Coronavirus Vaccine Today Latest

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
तृणमूल कांग्रेस के जनरल सेक्रेट्री अभिषेक बनर्जी ने कोलकाता में बाबुल सुप्रियो को पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। -फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

तृणमूल कांग्रेस के जनरल सेक्रेट्री अभिषेक बनर्जी ने कोलकाता में बाबुल सुप्रियो को पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। -फाइल फोटो

भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए बाबुल सुप्रियो आज बंगाल CM ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे। मुलाकात से पहले उन्होंने ममता को 2024 में प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे मजबूत उम्मीदवार बताया है। उन्होंने कहा कि TMC में लौटकर मैंने कोई इतिहास नहीं बनाया। मैं टीम के 11 खिलाड़ियों में शामिल होना चाहता था। यह मौका मुझे तृणमूल ने दिया, इसलिए TMC में शामिल हो गया।

आज की अन्य प्रमुख खबरें...

पूर्व BJP सांसद किरीट सौमैया महाराष्ट्र के सतारा में हिरासत में लिए गए

किरीट सौमैया ने महाराष्ट्र के मंत्री हसन मुशरिफ पर 127 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया था। उनका दावा है कि वे इसके सबूत सौंपने कोल्हापुर जा रहे थे।

किरीट सौमैया ने महाराष्ट्र के मंत्री हसन मुशरिफ पर 127 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया था। उनका दावा है कि वे इसके सबूत सौंपने कोल्हापुर जा रहे थे।

भाजपा नेता और पूर्व सांसद किरीट सैमैया को महाराष्ट्र के सतारा में हिरासत में लिया गया है। वे महालक्ष्मी एक्सप्रेस में सवार होकर मुंबई से कोल्हापुर के लिए निकले थे। उन पर धारा 144 और कोरोना नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए सतारा जिले के कराड में पुलिस ने उन्हें ट्रेन से उतार लिया।

सौमैया को कराड के गवर्नर सर्किट हाउस में ले जाया गया है। सौमैया ने 13 सितंबर को महाराष्ट्र के ग्रामीण विकास मंत्री हसन मुशरिफ पर 127 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया था। उनका दावा है कि वे इस मामले की जांच के लिए सबूत जमा करने कोल्हापुर जा रहे थे। पूरी खबर यहां पढ़ें...

PM मोदी से मुलाकात करेंगे सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल
सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकत करेंगे। PM मोदी और प्रिंस फैसल की मुलाकात के दौरान द्विपक्षीय मुद्दों के साथ ही अफगानिस्तान के हालातों पर विस्तार से बातचीत होगी। सऊद PM मोदी के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल से भी मुलाकात कर सकते हैं।

सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद रविवार को दिल्ली पहुंचे थे।

सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद रविवार को दिल्ली पहुंचे थे।

फैसल रविवार को दिल्ली पहुंचे थे। भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक प्रिंस फैसल सोमवार रात न्यूयार्क के लिए रवाना होंगे। सऊदी के विदेश मंत्री के तौर पर प्रिंस फैसल की यह पहली भारत यात्रा है।

भारत और नेपाल की सेना ज्वाइंट मिलिट्री एक्सरसाइज करेगी
भारत और नेपाल की सेना के बीच 15वीं ज्वाइंट मिल्ट्री एक्सरसाइज 'सूर्य किरण' की सोमवार को शुरुआत होने जा रही है। इसके लिए नेपाल के 300 सैनिक पिथौरागढ़ पहुंच चुके हैं। भारत पहुंचने पर इंडियन आर्मी ने नेपाल की सेना का स्वागत किया।

इस अभ्यास में पहाड़ी इलाकों में आतंकवाद विरोधी अभियान को लेकर 48 घंटे का की स्पेशल एक्सरसाइज की जाएगी।ऑपरेशन सूर्य किरण का शुभारंभ गढ़वाल रेजीमेंट के मैदान में भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी करेंगे। इस दौरान मार्च पास्ट भी होगा। युद्धाभ्यास को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। युद्धाभ्यास में सैनिक 14 दिन तक वॉर स्किल्स के साथ हाइटेक हथियार चलाना सीखेंगे।

एपल IOS-15 लॉन्च करेगी
दिग्गज टेक कंपनी एपल आईफोन यूजर्स के लिए आज iOS-15 लॉन्च करेगी। कंपनी ने 2021 की शुरुआत में IOS-15 की लॉन्चिंग की थी। यह पॉवरफुल फीचर्स के साथ आईफोन यूजर्स को जरूरी अपडेट्स करने में मदद करेगा। आईओएस 15 के साथ एपल आईपैड OS-15 सॉफ्टवेयर अपडेट भी देने वाला है। यह एपल के फ्लैगशिप टैबलेट के लिए होगा। इस अपडेट के बाद अब यूजर की होम स्क्रीन पूरी तरह बदल जाएगी। लोग आसानी से मल्टी टास्क एक साथ कर सकेंगे। ये काफी यूजर फ्रेंडली होगा।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


भास्कर LIVE अपडेट्स: BJP छोड़कर TMC में आए बाबुल सुप्रियो आज बंगाल CM से मिलेंगे, मुलाकात से पहले ममता को सब... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...