Rechercher dans ce blog

Wednesday, September 1, 2021

भास्कर LIVE अपडेट्स: एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन, हार्ट अटैक बताई जा रही वजह - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News LIVE Updates; Sidharth Shukla | Rajasthan Delhi MP Uttar Pradesh Maharashtra Mumbai News | Coronavirus Vaccine Today Latest

नई दिल्ली8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सिद्धार्थ शुक्ला ने 2008 में टीवी शो बाबुल का आंगन छूटे ना से करियर की शुरुआत की थी। उन्हें बालिका वधू से लोकप्रियता मिली। - Dainik Bhaskar

सिद्धार्थ शुक्ला ने 2008 में टीवी शो बाबुल का आंगन छूटे ना से करियर की शुरुआत की थी। उन्हें बालिका वधू से लोकप्रियता मिली।

एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया है। उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। वह टीवी शो बिग बॉस-13 के विजेता थे। बालिका वधू से वह घर-घर में लोकप्रिय हो गए थे। वे 40 साल के थे। सिद्धार्थ की डेड बॉडी मुंबई के कूपर अस्पताल में रखी गई है। यहीं उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा। बताया जा रहा है कि वे रात में कुछ दवाइयां लेकर सोए थे, लेकिन यह सामने नहीं आया है कि उन्होंने कौन सी दवा ली थी। बताया जा रहा है कि बुधवार रात ही उन्होंने तबीयत खराब होने की शिकायत की थी। इसके बाद वे दवा खाकर जल्द सोने चले गए। सुबह उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें...

आज की अन्य बड़ी खबरें...

तालिबान पर बिहार में पॉलिटिकल तू-तू मैं-मैं
RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बयान से नाराज BJP ने उन्हें मानसिक रूप से असंतुलित करार दिया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने जगदानंद सिंह पर हमला बोलते हुए उन्हें 'लालू प्रसाद की खड़ाऊं सरकार चलाने वाला' कहा है। सुशील मोदी ने जगदानंद सिंह के उस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है, जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को तालिबानी बताया था। पूरी खबर यहां पढ़ें...

वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व राज्यसभा सांसद चंदन मित्रा का निधन

वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व राज्यसभा सांसद चंदन मित्रा का बीती रात दिल्ली में निधन हो गया। वे 66 साल के थे और लंबे समय से उनकी तबीयत खराब थी। उनके बेटे कुशन मित्रा ने उनके निधन की जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर चंदन मित्रा को श्रद्धांजलि दी।

CBI की जांच रिपोर्ट लीक करने के मामले में अनिल देशमुख के वकील गिरफ्तार
महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख एक बार फिर विवादों में हैं। CBI की एक रिपोर्ट को लीक करने के आरोप में केंद्रीय जांच एजेंसी ने उनके वकील आनंद डागा को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले देर रात CBI ने अपने ही डिपार्टमेंट के सब इंसेक्टर अभिषेक तिवारी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि तिवारी ने ही देशमुख के वकील को कथित जांच रिपोर्ट की कॉपी रिश्वत लेकर लीक की थी। पूरी खबर यहां पढ़ें...

वीकली एक्सपायरी पर हरे निशान में खुले शेयर बाजार
वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार हरे निशान में खुले। सेंसेक्स 57,423.65 पर और निफ्टी 17,095 पर खुला। फिलहाल सेंसेक्स 80 अंक चढ़कर 57,417 पर और निफ्टी 25 अंक चढ़कर 17,101 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयर्स में खरीदारी, जबकि 10 शेयर्स में बिकवाली हो रही है। जिसमें डॉक्टर रेड्डीज और टाइटन के शेयर 1% से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें...

US नेवी हेलिकॉप्टर क्रैश साइट से एक क्रू सदस्य को बचाया, 5 अब भी लापता

अमेरिकी नेवी का हेलिकॉप्टर मंगलवार को दक्षिणी कैलीफोर्निया के करीब समुद्र में क्रैश हो गया था। राहत और बचाव में एक क्रू सदस्य को बचा लिया गया, लेकिन 5 अभी भी लापता हैं। इनके लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। नेवी ने बताया कि यह हेलिकॉप्टर USS अब्राहम लिंकन एयरक्राफ्ट कैरियर में था। यह रूटीन फ्लाइट ऑपरेशन को अंजाम दे रहा था, जब स्थानीय समय के मुताबिक, 4.30 बजे सैनडिएगो के तट से करीब 60 नॉटिकल मील की दूरी पर समुद्र में क्रैश हो गया।

गिलानी की मौत पर इमरान खान की राजनीति

कश्मीर की राजनीतिक पार्टी ऑल पार्टी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के चेयरमैन सैयद अली शाह गिलानी का बुधवार रात 91 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने राजनीति शुरू कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके गिलानी की मौत पर दुख जताया और पाकिस्तान में एक दिन का शोक भी घोषित किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें...

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


भास्कर LIVE अपडेट्स: एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन, हार्ट अटैक बताई जा रही वजह - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...