Rechercher dans ce blog

Sunday, September 26, 2021

LIVE: पंजाब में कैबिनेट का विस्तार: सिद्धू के सलाहकार मोहम्मद मुस्तफा की पत्नी रजिया सुल्ताना ने ली मंत्री पद की शपथ - Navbharat Times

नई दिल्‍ली
पंजाब में चरणजीत सिंह चन्‍नी के मंत्रिमंडल का विस्‍तार हुआ है। राज्‍यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने रविवार को चंडीगढ़ के राजभवन में नए मंत्रियों को शपथ ग्रहण कराई। कुल 15 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। नए मंत्रिमंडल विस्‍तार के लिए मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी ने शनिवार को राज्‍यपाल के साथ मुलाकात की थी। इस मंत्रिमंडल में जहां कुछ नए चेहरे हैं तो कई की छुट्टी हो गई है। सिद्धू के सलाहकार मोहम्मद मुस्तफा की पत्नी रजिया सुल्ताना को कैबिनेट में जगह दी गई है।

सबसे पहले पहले ब्रह्म मोहिंद्रा ने शपथ ली। वह 6 बार के विधायक हैं। उनके बाद मनप्रीत सिंह बादल को शपथ दिलाई गई। मनप्रीत सिंह अमरिंदर सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। वह लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। उन्‍होंने अकाली दल को छोड़ कांग्रेस का दामन था।

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के चीफ नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मोहम्मद मुस्तफा की पत्नी रजिया सुल्ताना ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

तृप्त राजिंदर बाजवा के अलावा कांग्रेस विधायक अरुणा चौधरी, सुखबिंदर सिंह सरकारिया और राणा गुरजीत सिंह ने भी पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ग्रहण की।

कांग्रेस विधायक विजयिंदर सिंगला, भारत भूषण आशु, रणदीप सिंह नाभा और राजकुमार वेरका को भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।संगत सिंह गिलजियां, परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग और गुरकीरत सिंह कोटली ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

सभी मंत्रियों को राज्‍यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने शपथ द‍िलाई। कुल मिलाकर 15 मंत्रियों ने शपथ ली। चरणजीत सिंह चन्‍नी ने 20 सितंबर को सीएम पद की शपथ ली थी। इसके छह दिनों बाद कैबिनेट विस्‍तार के तहत मंत्रियों को शपथ ग्रहण कराई गई है।

Adblock test (Why?)


LIVE: पंजाब में कैबिनेट का विस्तार: सिद्धू के सलाहकार मोहम्मद मुस्तफा की पत्नी रजिया सुल्ताना ने ली मंत्री पद की शपथ - Navbharat Times
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...