Rechercher dans ce blog

Tuesday, September 14, 2021

भास्कर LIVE अपडेट्स: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और PM मोदी आज संसद टीवी का उद्घाटन करेंगे, कांग्रेस नेता कर... - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News LIVE Updates | Dainik Bhaskar Breaking News Headlines Today, India And World Latest Pictures Videos

28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
संसद टीवी को लोकसभा टीवी और राज्यसभा टीवी चैनलों के विलय के बाद शुरू किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका शुभारंभ करेंगे। - Dainik Bhaskar

संसद टीवी को लोकसभा टीवी और राज्यसभा टीवी चैनलों के विलय के बाद शुरू किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका शुभारंभ करेंगे।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज संयुक्त रूप से संसद टीवी का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने बताया, संसद टीवी की शुरुआत अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर हो रही है। इसी साल फरवरी में लोकसभा टीवी और राज्यसभा टीवी को मिलाकर नया संसद टीवी शुरू करने का फैसला हुआ था। कांग्रेस के दिग्गज नेता कर्ण सिंह, अर्थशास्त्री विवेक देबरॉय, नीति आयोग के CEO अमिताभ कांत और अधिवक्ता हेमंत बत्रा नए चैनल पर अलग-अलग शो की मेजबानी करेंगे।

आज की अन्य बड़ी खबरें...

गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट का आज गठन संभव
गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट में आज 10 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। नई मंत्रिमंडल में विजय रुपाणी सरकार में शामिल रहे करीब 60% चेहरे शायद नजर नहीं आएंगे। सूत्र बताते हैं कि विधायक से सीधे CM बने भूपेंद्र पटेल कुछ सीनियर मंत्रियों को स्थान दे सकते हैं, लेकिन नए चेहरों को अधिक प्राथमिकता दी जाएगी। महिलाओं की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को भी कुछ मंत्रियों का शपथग्रहण हो सकता है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने भी माना है कि सरकार में वरिष्ठ और युवा सदस्यों का अच्छा मिश्रण होगा। भूपेंद्र पटेल पार्टी संगठन की सलाह से टीम का चयन करेंगे। भावी मंत्रिपरिषद में जाति-क्षेत्र सहित सभी समीकरणों का ख्याल रखा जाएगा। पटेल इस संबंध में अमित शाह से मुलाकात कर चुके हैं। उनका मार्गदर्शन अहम होगा।

मुजफ्फरपुर कोर्ट में UP के CM योगी पर परिवाद

मुजफ्फरपुर CJM कोर्ट में UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर परिवाद दर्ज कराया गया है। CM पर सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने परिवाद दर्ज कराया है। इसमें उन्होंने योगी आदित्यनाथ के बयान 'अब्बा जान कहने वाले गरीबों का राशन डकार जाते हैं' को विवादित बताया। उन्होंने बताया कि यह बयान धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है। पूरी खबर यहां पढ़ें...

चीनी राजदूत को ब्रिटेन की संसद में जाने से रोका गया
चीन के नए राजदूत झेंग जेगुआंग को बुधवार को ब्रिटेन की संसद में चल रही मीटिंग में हिस्सा लेने से रोक दिया गया। राजनयिक जेगुआंग को रोकने का फैसला हाउस ऑफ कॉमन्स और हाउस ऑफ लॉर्ड्स के स्पीकर्स ने लिया। दरअसल, चीनी राजदूत को निमंत्रण दिए जाने से ब्रिटिश सांसद काफी नाराज हो गए, जिसे देखते हुए यह कार्रवाई की गई।

यह एक्शन ऐसे समय लिया गया है, जब ब्रिटेन और चीन के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। चीन के शिनजियांग में उइगर मुसलमानों के मानवाधिकारों के उल्लंघन से यह मामला जुड़ा हुआ है। इससे पहले चीन ने इस मसले को लेकर 9 ब्रिटिश राजनेताओं, वकीलों और एक अकादमिक पर प्रतिबंध लगाए थे।

CM नीतीश मनाएंगे PM मोदी का जन्मदिन
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके जन्मदिन पर बड़ा जलसा करने वाले हैं। इस दिन कोविड-19 वैक्सीनेशन का बड़ा अभियान चलाया जाना है। एक वक्त था जब CM नीतीश कुमार PM नरेंद्र मोदी के नाम से चिढ़ जाते थे। मोदी के कारण ही नीतीश ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) छोड़ा था। पूरी खबर यहां पढ़ें...

अंडमान निकोबार में 5.0 तीव्रता का भकूंप
अंडमान निकोबार द्वीप समूह में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.0 रही। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, रात 1:43 बजे भूकंप के झटके से धरती कांपी। अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

MP राज्यसभा उपचुनाव, EC आज जारी करेगा अधिसूचना
राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव के लिए निर्वाचन आयोग आज अधिसूचना जारी करेगा। इसके साथ ही नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया विधानसभा में शुरू हो जाएगी। यह सीट केंद्रीय मंत्री रहे थावरचंद गेहलोत के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। गहलोत अभी कर्नाटक गर्वनर हैं। इस सीट के लिए 4 अक्टूबर को वोटिंग होगी। विधानसभा में बहुमत को देखते हुए इस सीट पर BJP का जीतना लगभग तय है। फिलहाल भाजपा उम्मीदवार का नाम सामने नहीं आया है। पूरी खबर यहां पढ़ें...

आज के प्रमुख इवेंट्स

  • PM मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी, इसमें टेलीकॉम सेक्टर के लिए राहत पैकेज पर विचार हो सकता है।
  • कोरोना के मामले कम होने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी में फिजिकली मोड पर क्लासेज की शुरुआत होगी।
खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


भास्कर LIVE अपडेट्स: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और PM मोदी आज संसद टीवी का उद्घाटन करेंगे, कांग्रेस नेता कर... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...