Rechercher dans ce blog

Thursday, September 16, 2021

UP और दिल्ली में अगले 48 घंटे मुश्किल भरे, बारिश से 7 लोगों की मौत, स्कूल बंद, रेड अलर्ट जारी - News18 हिंदी

नई दिल्ली. दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से हालात चिंताजनक बने हुए हैं. उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पिछले 24 घंटों में 100 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है. अगले कुछ घंटों तक ऐसे ही हालात बने रहने की आशंका है. वहीं दिल्ली में भी गुरुवार दोपहर तक 1159.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो 1964 के बाद से सबसे अधिक और अब तक की तीसरी सर्वाधिक बारिश है.

उत्तर प्रदेश में बारिश और उससे जुड़ी घटनाओं में अब तक सात लोग अभी तक जान गंवा चुके हैं. इसके साथ ही रायबरेली में 24 घंटे में 186 मिमी बारिश होने के बाद स्कूलों में दो दिन की छुट्टी कर दी गई है. इसके साथ ही राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही. कई इलाकों में रेलवे ट्रैक डूब गए हैं और सड़कों पर पानी भर जाने के बाद अंडरपास को भी बंद कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें- समय के साथ कम होता है टीके का असर, लेकिन गंभीर बीमारी और मौत से करता है बचाव

बारिश के चलते कई मौतें
उत्तर प्रदेश के जौनपुर के सुजानपुरा में भारी बारिश के कारण दीवार ढह जाने से 3 लोगों की मौत हो गई है. वहीं बाराबंकी के रामसनेही घाट इलाके में भी ऐसी ही घटना में दो लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा कौशांबी, अयोध्या और सीतापुर में भी बारिश के कारण हुई घटनाओं में लोगों की मौत की खबर मिली है, हालांकि इसकी संख्या की फिलहाल जानकारी नहीं मिल सकी है.

मौसम विभाग ने राज्य के पूर्वी क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. साथ ही गुरुवार और शुक्रवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है. पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड में 16 सितंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही एक एडवायजरी जारी कर लोगों से खराब मौसम के लिए तैयार रहने को कहा गया है.

यूपी के 30 जिलों के लिए अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए लखनऊ, गाजियाबाद, बाराबंकी, सुल्तानपुर, मथुरा, सीतापुर, अयोध्या, मुरादाबाद, शामली, वाराणसी, संभल, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, गोरखपुर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और प्रयागराज समेत यूपी के 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

वहीं राष्ट्रीय राजधानी की बात की जाए तो दिल्ली में सितंबर में हुई बारिश ने 400 मिमी के निशान को पार कर लिया है. गुरुवार दोपहर तक हुई 403 मिमी बारिश सितंबर 1944 में 417.3 मिमी के बाद से इस महीने में हुई सबसे अधिक वर्षा है.

ये भी पढ़ें- अब एयरपोर्ट की तरह नई दिल्‍ली स्‍टेशन पर ले सकेंगे एग्‍जीक्‍यूटिव लाउंज का मजा

ये आंकड़े बदल सकते हैं क्योंकि आज दिन भर और बारिश होने का अनुमान है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वर्षा ऋतु के जाते-जाते यह दिल्ली में दूसरी सबसे ज्यादा मानसून की बारिश हो सकती है.

दिल्ली में सामान्य तौर पर होती है इतनी बारिश
सामान्य तौर पर, दिल्ली में मानसून के मौसम में 653.6 मिलीमीटर बारिश होती है. पिछले साल राजधानी में 648.9 मिली बारिश हुई थी. एक जून को जब मानसून शुरू होता है, तब से 15 सितंबर के बीच शहर में सामान्य तौर पर 614.3 मिमी बारिश होती है. दिल्ली से मानसून 25 सितंबर तक लौटता है.

आईएमडी के मुताबिक, शहर के लिए आधिकारिक मानी जाने वाली सफदरजंग वेधशाला का कहना है कि शहर में बृहस्पतिवार को दोपहर तक इस मौसम की 1159.4 मिमी बारिश हो चुकी है. 1975 में 1,155.6 मिमी और 1964 में 1190.9 मिमी बारिश हुई थी. अब तक की सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड 1933 में हुई 1,420.3 मिमी वर्षा का है. इससे पहले, सुबह मौसम विभाग ने दिल्ली में दिन में मध्यम बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था. शुक्रवार को हल्की बारिश की संभावना है.

एक निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने कहा, ’23-24 सितंबर तक बारिश बीच-बीच में होती रहेगी, जिसका मतलब है कि मानसून समाप्त होने तक, दिल्ली के नाम अब तक दूसरा सबसे ज्यादा बारिश वाला मानसून दर्ज हो सकता है.”

पिछले दो दशकों में यह केवल तीसरी बार है जब दिल्ली में मानसून की बारिश ने 1000 मिमी के निशान को पार किया है.

पढ़ें Hindi News ऑनलाइन और देखें Live TV News18 हिंदी की वेबसाइट पर. जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड, खेल जगत, बिज़नेस से जुड़ी News in Hindi.

Adblock test (Why?)


UP और दिल्ली में अगले 48 घंटे मुश्किल भरे, बारिश से 7 लोगों की मौत, स्कूल बंद, रेड अलर्ट जारी - News18 हिंदी
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...