Rechercher dans ce blog

Friday, September 24, 2021

UPSC CSE 2020 Topper: बिहार के आईआईटीएन शुभम कुमार ने टॉप की सिविल सेवा परीक्षा, 2019 में आई थी इतनी रैंक - अमर उजाला - Amar Ujala

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 24 Sep 2021 10:18 PM IST

सार

UPSC CSE 2020 Topper IITN Shubham Kumar:संघ लोक सेवा आयोग की ओर से घोषित किए गए UPSC CSE 2020 के अंतिम परिणामों में बिहार के कटिहार जिले के निवासी शुभम कुमार ने टॉप कर कीर्तिमान स्थापित किया है।

यूपीएससी टॉपर शुभम कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से घोषित किए गए UPSC CSE 2020 के अंतिम परिणामों में बिहार के कटिहार जिले के निवासी शुभम कुमार ने टॉप कर कीर्तिमान स्थापित किया है। आईएएस यानी भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए चयनित होने वाले शुभम कुमार आईआईटी बॉम्बे के छात्र रहे हैं। उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से बीटेक किया है। शुभम सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री ली है। उल्लेखनीय है कि शुभम के पिता देवानंद सिंह स्थानीय ग्रामीण बैंक में प्रबंधक के तौर पर पदस्थ हैं।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: UPSC CSE 2020 Final Result: यूपीएससी ने जारी किया सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2020 का अंतिम परिणाम, शुभम कुमार बने टॉपर

बता दें कि शुभम इससे पहले भी संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा 2019 में 290वीं रैंक पा चुके हैं। उनकी कड़ी मेहनत के बलबूते उन्होंने 2020 की परीक्षा में टॉप कर इतिहास रच दिया है। टॉपर बनने के बाद से ही शुभम के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। रिश्तेदारों को घर पर आवाजाही शुरू हो गई है। पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है।

राजनेताओं से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने भी शुभम और उनके परिजनों को फोन कर शुभकामनाएं दी हैं। बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा और उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने भी शुभम को शुभकामनाएं और उनके परिवार को बधाई दी है। विधानसभा अध्यक्ष सिन्हा ने कहा है कि शुभम की सफलता ने बिहार का गौरव बढ़ाया है। वे लाखों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।  

शुभम के टॉप थ्री में जगह पाने वाली जागृति अवस्थी और अंकिता जैन ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है। जागृति और अंकिता दोनों मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं। जागृति ने एमएएनआईटी, भोपाल से बीटेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) में पढ़ाई की है।


संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी आधिकारिक अंतिम चयन सूची को इस सीधे लिंक पर क्लिक कर देखा एवं डाउनलोड किया जा सकता है। UPSC CSE Main 2020 Exam Final Result

यह भी पढ़ें : UPSC Result 2021: संघ लोक सेवा आयोग ने जारी किए आईईएस और आईएसएस एनआरसी के मार्क्स, यहां देखें पूरी सूची   

Adblock test (Why?)


UPSC CSE 2020 Topper: बिहार के आईआईटीएन शुभम कुमार ने टॉप की सिविल सेवा परीक्षा, 2019 में आई थी इतनी रैंक - अमर उजाला - Amar Ujala
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...