- Hindi News
- National
- Jammu Kashmir Rajouri Terrrotist Encouner Update; Four Amry Jawan MartyredIn Action During Operation
38 मिनट पहले
जम्मू-कश्मीर में सोमवार को 4 जगह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर हुए।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के एक अफसर समेत 5 जवान शहीद हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, पीर पंजाल रेंज में काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन जारी था। इसी दौरान आतंकियों ने आर्मी की पार्टी पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसमें एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) और 4 जवान शहीद हो गए। वहीं, 3 से 4 जवान घायल हुए हैं, जिन्हें आर्मी अस्पताल शिफ्ट किया जा रहा है। ऑपरेशन अभी जारी है और बैकअप पार्टी को मौके के लिए रवाना किया गया है।
पीर पंजाल रेंज में जहां मुठभेड़ हुई, वह इलाका LOC के बेहद नजदीक है।
सेना के अधिकारियों ने बताया कि इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने सोमवार को तड़के ऑपरेशन शुरू किया था। इस इलाके में भारी हथियारों से लैस आतंकियों के मौजूद होने के बारे में जानकारी मिली थी। जब आर्मी का सर्च ऑपरेशन जारी था, तभी आतंकियों ने फायरिंग की। गोली लगने से JCO समेत 5 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्होंने बाद में दम तोड़ दिया।
पुंछ में आतंकियों की सर्चिंग में निकली टीम पर फायरिंग
इधर, जम्मू-कश्मीर के ही पुंछ में भी आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच सोमवार सुबह एनकाउंटर हुआ। डिफेंस PRO ने बताया, 'खुफिया इनपुट मिलने पर सुरक्षाबलों ने पुंछ के सूरनकोट इलाके में डेरा की गली से सटे गांवों में सर्च ऑपरेशन चलाया था, इसी दौरान आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच यह मुठभेड़ हुई।'
अनंतनाग और बांदीपोरा में 2 आतंकी मारे गए
इधर, जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में एक आतंकी को मार गिराया। मारे गए दहशतगर्द की पहचान इम्तियाज अहमद डार के रूप में हुई है। वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था। कश्मीर के IGP विजय कुमार ने बताया कि डार बांदीपोरा के शाहगुंड में हाल में हुई नागरिकों की हत्या में शामिल था।

कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है।
अनंतनाग में एक आतंकी ढेर, एक जवान भी घायल
वहीं, अनंतनाग में भी सुरक्षाकर्मियों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें सुरक्षाबलों ने एक दहशतगर्द का मार गिराया है। इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है। कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि दोपहर तक ऑपरेशन जारी था। यहां दो आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना है।
कश्मीर में 5 जवान शहीद: राजौरी में LOC के करीब आतंकियों से मुठभेड़ में एक JCO और 4 जवान शहीद; पुंछ, बांदीपो... - Dainik Bhaskar
Read More
No comments:
Post a Comment