
कोर्ट में दोनों पक्षों में खूब जिरह हुई। ASG अनिल सिंह ने अदालत से कहा- हम कोर्ट का समय बर्बाद नहीं करना चाहते। हमें सभी के रिमांड की जरूरत है। हमारे पास आर्यन की चैट मौजूद है। इसपर सतीश मानशिंदे ने हंसते हुए कहा- आपने चैट कब डाउनलोड की? जांच के लिए आर्यन को हॉस्टेज बनाकर रखना जरूरी नहीं है।
कुल 16 लोगों की हो चुकी गिरफ्तारी
आर्यन खान समेत 7 लोगों की 11 अक्तूबर तक हिरासत की मांग करते हुए एनसीबी ने अदालत को बताया कि वह अभी भी छापेमारी कर रही है और इस दौरान गिरफ्तार किए गए लोगों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जानी है। NCB ने अभी तक इस मामले में कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े ने बताया कि मुंबई तट पर क्रूज जहाज पर पार्टी में छापेमारी के बाद ड्रग्स की जब्ती से संबंधित मामले में एक नाइजीरियाई नागरिक सहित कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Aryan Khan Drugs Case: आर्यन खान को 14 दिन की जेल, नहीं मिली तुरंत जमानत, कल सुबह 11 बजे होगी सुनवाई - अमर उजाला - Amar Ujala
Read More
No comments:
Post a Comment