
नई दिल्ली, एजेंसी। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिम में चक्रवाती गतिविधियों के कारण आज कई राज्यों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु से सटा बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिम में चक्रवाती गतिविधियों के कारण बारिश होने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए केरल में तो रेड अलर्ट जारी है ही तमिलनाडु और कर्नाटक में भी ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।
वहीं मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 2 घंटे के दौरान उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली सहित कांझावाला, रोहिणी, मुंडका, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, राजौरी गार्डन, पटेल नगर, बुद्ध जयंती पार्क, राष्ट्रपति भवन, जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, दिल्ली कैंट, पालम, आईजीआई एयरपोर्ट, वसंत विहार, आरके पुरम, मालवीयनगर कुछ स्थानों पर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश होगी। इसके अलावा हरियाणा के पानीपत, चरखी दादरी, झज्जर, फरुखनगर, कोसली, महेंद्रगढ़, सोहाना, रेवाड़ी, बावल यूपी के कांधला, राजस्थान के भिवाड़ी के आसपास बादल छाए रहेंगे। वहीं राजस्थान के पश्चिमी भागों पर एक विपरीत चक्रवात के बनने की संभावना के साथ, राजस्थान के पश्चिमी भाग से कल 6 अक्टूबर तक मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।
Thunderstorm with light to moderate intensity rain would occur over and adjoining areas of few places of North Delhi, North-West Delhi, West Delhi, South-West Delhi ( Kanjhawala, Rohini, Mundaka, Pashchim Vihar, Punjabi Bagh, Rajauri Garden, Patel Nagar, Budha Jayanti Park,
— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 5, 2021
इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना
स्काईमेट वेदर के मुताबिक एक ट्रफ रेखा इस चक्रवाती परिसंचरण से तमिलनाडु और केरल होते हुए दक्षिण-पूर्व अरब सागर तक फैली हुई है, जहां एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके कारण अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट, केरल के कुछ हिस्सों और लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका
पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, सिक्किम, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और छत्तीसगढ़, रायलसीमा और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
जानें- बिहार, झारखंड सहित इन राज्यों के मौसम का हाल
बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तर पश्चिमी राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
दिल्ली, यूपी, हरियाणा व राजस्थान के इन इलाकों में कुछ ही देर में होगी बारिश, जानें मौसम का ताजा अपडेट - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More
No comments:
Post a Comment