
नार्कोटिक कंट्रोल ब्यूरो के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े ने आज महाराष्ट्र डीजीपी से मुलाकात की। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मी उन पर नजर रख रहे हैं और उनका पीछा कर रहे हैं। समीर वानखेड़े हाई प्रोफाइल क्रूज जहाज ड्र्ग्स प्रकरण की जांच कर रहे हैं, जिसमें बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान गिरफ्तार हुए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र पुलिस सक्रिय हो गई है।
मीडिया सूत्रों की मानें तो ड्रग-विरोधी एजेंसी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के शीर्ष अधिकारी समीर वानखेड़े ने आरोप लगाया है कि कुछ पुलिसकर्मी उनकी जासूसी कर रहे हैं, उन पर नजर रखी जा रही है। इस संबंध में समीर वानखेड़े ने महाराष्ट्र डीजीपी से भी मुलाकात की है। समीर वानखेड़े वही हैं, जिन्होंने अपनी टीम के साथ क्रूज जहाज में छापेमारी की थी और बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद की। इस हाई प्रोफाइल प्रकरण में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत एक दर्जन से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
Mumbai: Narcotics Control Bureau (NCB) officials met senior officials of Mumbai Police and complained to them about being followed by Mumbai Police officials in the past few days.
— ANI (@ANI) October 11, 2021
बताया जा रहा है कि ओशिवारा पुलिस ने श्मशान स्थल पर जाकर समीर वानखेड़े की सीसीटीवी फुटेज ली है। समीर की मां का देहांत 2015 में हो गया था, तब से समीर रोज श्मशान स्थल जाते हैं।
क्रूज जहाज ड्रग्स प्रकरण की जांच समीर वानखेड़े और उनकी टीम कर रही है। बता दें, एनसीबी मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े अपनी तेज-तर्रार इमेज को लेकर काफी लोकप्रिय है। उन्हें मुंबई के असली के सिंघम के बारे में जानते हैं। ड्रग्स माफिया उनसे थर-थर कांपते हैं। जब वह किसी केस की जांच करते हैं तो कितना भी बड़ा सेलिब्रिटी, नेता क्यों न हो, वह किसी की नहीं सुनते।
संबंधित खबरें
आर्यन खान केस की जांच कर रहे समीर वानखेड़े का आरोप, कोई कर रहा है मेरी जासूसी - Hindustan
Read More
No comments:
Post a Comment