Rechercher dans ce blog

Sunday, October 10, 2021

थूक से गंदगी नहीं फैलेगी, पौधे निकलेंगे, गजब का है इंडियन रेलवे का नया प्लान - Hindustan

कोरोना महामारी के दौर में लागू सख्त प्रावधानों के बावजूद सार्वजिक स्थानों पर थूकना एक बड़ी समस्या बनी हुई है। इसके समाधान के लिए भारतीय रेलवे ने नया प्लान तैयार किया है। इसके तहत एक पॉकेट साइज रियूजेबल और बायोडिग्रेडबल थूकदान को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे गंदगी नहीं फैलेगी, बल्कि पेड़-पौधे निकलेंगे।  

एक अनुमान के मुताबिक, भारतीय रेलवे को इसके परिसों और ट्रेनों में पान-गुटखा और पीक के दाग हटाने के लिए हर साल 1,200 करोड़ रुपए और काफी मात्रा में पानी खर्च करना पड़ता है। रेलवे की ओर से 42 स्टेशनों पर पीकदान की बिक्री के लिए वेंडिंग मशीन लगाई जा रही है। 5, 10 रुपए में इन मशीनों से पीकदान पाउच खरीदा जा सकता है। 

तीन रेलवे जोन वेस्टर्न, नॉर्दन और सेंट्रल ने एक स्टार्टअप इजीस्पिट को इसके लिए ठेका दिया है। इन पीकदानों को पॉकेट में आसानी से रखा जा सकता है। इसमें  यात्री जब चाहें, जब चाहें, थूक या पीक फेंक सकते हैं और गंदगी भी नहीं फैलेगी। उत्पाद में मैक्रोमोलेक्यूल पल्प तकनीक है और यह एक ऐसी सामग्री से लैस है जो लार में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस को लॉक कर देगी। 

अलग-अलग साइज के इन पाउच को 15 से 20 बार इस्तेमाल किया जा सकता है। पाउच में पहल से मौजूद पदार्थ में बीज भी होगा, जो थूक को सोंख लेगा और इसे ठोस में बदल देगा। पाउच के पदार्थ को जब मिट्टी या कीचड़ में फेंका जाएगा तो इससे पौधे निकलेंगे। नागपुर आधारित इस कंपनी ने इजीस्पिट वेंडिंग मशीनों को स्टेशनों पर लगाने की शुरुआत भी कर दी है। इन्हें नागपुर म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन और औरंगाबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन से भी ठेका मिला है। 

Adblock test (Why?)


थूक से गंदगी नहीं फैलेगी, पौधे निकलेंगे, गजब का है इंडियन रेलवे का नया प्लान - Hindustan
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...