- Hindi News
- National
- Breaking News LIVE Updates | Dainik Bhaskar Breaking News Headlines Today, India And World Latest Pictures Videos
26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पटना में नॉन-सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 998 रुपए हो गई है। वहीं, कोलकाता में 926 और चेन्नई में 915.50 रुपए में 14.2 किलोग्राम वाला LGP सिलेंडर मिलेगा।
पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 15 रुपए की बढ़ोतरी की है। दिल्ली-मुंबई में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत अब 899.50 रुपए हो गई है। 5 किलोग्राम सिलेंडर की नई कीमत अब 502 रुपए है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं।
1 अक्टूबर को सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने 19 किलोग्राम कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 43.5 रुपए प्रति सिलेंडर तक बढ़ाए थे। दिल्ली में 19 किलोग्राम कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1693 रुपए से बढ़कर 1736.5 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है।
आज की अन्य बड़ी खबरें...
सेंसेक्स 59900 और निफ्टी 17850 के ऊपर खुला
मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत हुई। सेंसेक्स 59,942 पर और निफ्टी 17,861 के स्तर पर खुला। फिलहाल सेंसेक्स 90 पॉइंट चढ़कर 59,830 पर और निफ्टी 30 पॉइंट चढ़कर 17,850 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में 22 शेयर्स बढ़त के साथ और 8 शेयर्स कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं। जिसमें बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयर में 1% से ज्यादा की तेजी है। वहीं डॉ. रेड्डीज के शेयर में करीब आधा पर्सेंट की कमजोरी देखने को मिल रही है। पूरी खबर यहां पढ़ें...
सोशल मीडिया यूजर के निशाने पर राकेश टिकैत
लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या के बाद सरकार और संयुक्त किसान मोर्चा की सहमति एक बड़े तबके को रास नहीं आ रही है। लोग इसे लेकर राजनीतिक गठजोड़ की बातें करने लगे हैं। सबसे ज्यादा सवाल संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत पर उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस पूरे घटनाक्रम में टिकैत की कार्य शैली को संदिग्ध बता रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी और अंतिम संस्कार से पहले समझौता कर लेना समझ से परे है। पूरी खबर यहां पढ़ें...
जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, 3 लोग घायल

जापान के उत्तर-पूर्वी इलाके में बुधवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी चपेट में आने से तीन लोग घायल हो गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.9 रही। राहत की बात यह है कि सुनामी की चेतावनी जारी नहीं हुई है। साथ ही बड़े पैमाने पर प्रॉपर्टी के नुकसान की खबर नहीं है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक आज तड़के 2.46 बजे भूकंप के झटके से धरती कांपी।
एयर शो में 30 एयरक्राफ्ट दिखाएंगे करतब
भारतीय वायुसेना के 89वें स्थापना दिवस पर 8 अक्टूबर को एयर शो में 30 एयरक्राफ्ट करतब दिखाएंगे। 2 साल पहले भारत को मिले राफेल भी एयर शो का हिस्सा होंगे। गाजियाबाद में हिंडन एयरबेस पर स्थापना दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। इसके लिए 1 अक्टूबर से भारतीय वायुसेना के विमान आसमान में रोजाना रिहर्सल कर रहे हैं। 6 अक्टूबर को फुल परेड रिहर्सल होगा। 8 अक्टूबर की सुबह आठ बजे एयर शो के कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें...
आंदोलन से गायब रहने वाले तेज-तेजस्वी को लालू का टास्क
लालू प्रसाद यादव के बेटे हाल के आंदोलनों से गायब दिखे हैं। अब लालू प्रसाद ने अपनी पार्टी को कह दिया है कि जेल जाने से मत डरो। RJD सुप्रीमो ने पूछा कि सत्याग्रह से लोग क्यों डरते हैं? दरअसल, लालू प्रसाद मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तेजस्वी यादव के सरकारी आवास में आयोजित प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे। जहां उन्होंने अपनी बीमारी से जुड़े लाचारी के बारे में भी जानकारी दी। वहीं, CPI से कांग्रेस में आए कन्हैया पर कोई चर्चा नहीं की। पूरी खबर यहां पढ़ें...
कोवैक्सीन के इस्तेमाल पर WHO अगले हफ्ते फैसला लेगा

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के एक्सपर्ट्स भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन को लेकर अगले सप्ताह बैठक करेंगे। बैठक में इस पर फैसला लिया जाएगा कि कोवैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी जाए या नहीं। UN की हेल्थ बॉडी ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक की ओर से विकसित कोवैक्सीन का भारत में इमरजेंसी इस्तेमाल की इजाजत है। WHO की मंजूरी के बाद ही इसे दुनिया भर के तमाम देशों में मान्यता मिल जाएगी।
प्रियंका के बाद आज राहुल UP जाएंगे
लखीमपुर हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश में सियासत के तीन हॉटस्पॉट बने हुए हैं। बहराइच में जहां राकेश टिकैत की मौजूदगी में किसान गुरविंदर के शव का दोबारा पोस्टमार्टम हुआ। वहीं, सीतापुर में गिरफ्तार की गईं प्रियंका गांधी ने बेल बॉन्ड भरने से इनकार कर दिया । वे अभी भी अस्थाई जेल में हैं। इधर राहुल गांधी भी आज उत्तर प्रदेश जाएंगे। उनके लखनऊ से सीतापुर होते हुए लखीमपुर खीरी जाने का कार्यक्रम है। पूरी खबर यहां पढ़ें...
भास्कर LIVE अपडेट्स: त्योहारों से पहले एक और झटका, बिना सब्सिडी वाला घरेलू गैस सिलेंडर 15 रु. महंगा हुआ; दि... - Dainik Bhaskar
Read More
No comments:
Post a Comment