Rechercher dans ce blog

Wednesday, October 6, 2021

लखीमपुर खीरी LIVE: राहुल और प्रियंका गांधी को 5 लोगों के साथ लखीमपुर जाने की मिली इजाजत; अजय मिश्र ने की शा... - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Lakhimpur Kheri Kisan Andolan Violence; Punjab CM Charanjit Singh Channi, Rahul Gandhi Pariyanka Gandhi Rakesh Tikait Bahraich Sitapur Lucknow

उत्तर प्रदेशकुछ ही क्षण पहले

प्रियंका गांधी को सोमवार सुबह सीतापुर में हिरासत में लेने के बाद मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था।- फाइल फोटो।

यूपी के लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों के परिजन से मिलने जा रहीं प्रियंका गांधी को गिरफ्तारी के 24 घंटे बाद रिहा कर दिया गया है और लखीमपुर जाने की इजाजत भी मिल गई है। प्रियंका को सोमवार सुबह सीतापुर में हिरासत में लेने के बाद मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। प्रियंका ने सोशल मीडिया के जरिए बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि किसानों को कुचलने वाले खुलेआम घूम रहे हैं। किसानों के लिए न्याय की आवाजों को भाजपा सरकार कैद कर रही है, लेकिन हम न्याय की आवाज दबने नहीं देंगे।

उधर राहुल गांधी लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। उन्हें भी लखीमपुर जाने की इजाजत मिल गई है। यूपी के गृह विभाग के मुताबिक राहुल, प्रियंका के अलावा तीन दूसरे नेताओं को भी लखीमपुर खीरी जाने की परमिशन मिली है।

राहुल गांधी कुछ देर में लखनऊ एयरपोर्ट से बाहर निकलेंगे और लखीमपुर रवाना होंगे।

राहुल गांधी कुछ देर में लखनऊ एयरपोर्ट से बाहर निकलेंगे और लखीमपुर रवाना होंगे।

लखीमपुर खीरी में हिंसा की घटना को लेकर मचे बवाल के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र से मुलाकात की है। बता दें मिश्र के बेटे आशीष पर लखीमपुर खीरी में किसानों को गाड़ी से कुचलने का आरोप है और विपक्ष मांग कर रहा है कि अजय मिश्र को मंत्री पद से हटाया जाना चाहिए। सूत्रों के मुताबिक जल्द आशीष की गिरफ्तारी भी हो सकती है। किसान संगठन लगातार इसकी मांग कर रहे हैं और किसानों के दबाव के चलते सरकार एक्शन ले सकती है।

अपडेट्स-

  • दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र और यूपी सरकार पर हमला बोला है। केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मंत्री के बेटे की गाड़ी आई और किसानों को रौंदकर चली गई। इसके बावजूद हत्यारों को बचाया जा रहा है।
  • केजरीवाल बोले- प्रधानमंत्री जी एक तरफ आजादी का महोत्सव मना रही है, दूसरी ओर किसानों को जेल में डाला जा रहा है। ये कैसा महोत्सव है। आज हर देशवासी न्याय की मांग कर रहे हैं।
  • कांग्रेस नेता सचिन पायलट सीतापुर जाने के लिए गाजीपुर बॉर्डर का रास्ता चुना है। उन्हें पुलिस ने रोक लिया है। सचिन के साथ प्रमोद कृष्णन भी हैं।
  • सचिन का कहना है कि लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या है। हम सीतापुर जा रहे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि प्रशासन हमें वहां जाने देगी। वहां प्रियंका को गैर कानूनी तरीके से रखा गया है। पुलिस की तानाशाही नहीं चलेगी।
  • सचिन पायलट के काफिले को हाईवे पर ट्रक खड़ा करके रोक दिया गया। बाद में सचिन पायलट की गाड़ी को आगे बढ़ने दिया गया।
  • भाजपा नेता संबित पात्रा ने राहुल गांधी को जवाब देते हुए कहा कि लखीमपुर खीरी में जो कुछ भी हुआ है, वो दुःखद है। लेकिन अब इस पर सियासत करना गलत है।
लखनऊ एयरपोर्ट के बाहर तैनात जवान।

लखनऊ एयरपोर्ट के बाहर तैनात जवान।

राहुल गांधी बोले- UP में अपराधियों को खुली छूट मिली है
लखीमपुर खीरी में किसानों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने UP सरकार के साथ ही केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा है कि UP में किसानों को कुचला जा रहा है और आरोपियों पर एक्शन नहीं लिया जा रहा।

राहुल गांधी ने कहा, 'कुछ समय से हिंदुस्तान के किसानों पर सरकार का आक्रमण हो रहा है। एक तो किसानों को जीप के नीचे कुचला जा रहा है। उनका मर्डर किया जा रहा है। BJP के होम मिनिस्टर की बात हो रही है उनके पुत्र की बात हो रही है। उन पर कोई एक्शन नहीं हो रहा।' (पूरी खबर पढ़ें)

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी के साथ मंच पर छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल और पंजाब के CM चरणजीत चन्नी मौजूद थे। बघेल पिछड़े समुदाय से हैं और चन्नी दलित समुदाय से। ऐसे में राहुल के साथ उनकी मौजूदगी को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि राहुल ने ये मैसेज देने की कोशिश की है कि वे पिछड़े और दलितों को साथ लेकर चलते हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी के साथ मंच पर छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल और पंजाब के CM चरणजीत चन्नी मौजूद थे। बघेल पिछड़े समुदाय से हैं और चन्नी दलित समुदाय से। ऐसे में राहुल के साथ उनकी मौजूदगी को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि राहुल ने ये मैसेज देने की कोशिश की है कि वे पिछड़े और दलितों को साथ लेकर चलते हैं।

किसानों पर कार चढ़ाने की घटना पर केंद्रीय मंत्री ने फिर दी सफाई
लखीमपुर खीरी हिंसा के मामले में आरोपी आशीष मिश्र के पिता और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा है कि उनका बेटा कार में नहीं था। कार पर हमले में ड्राइवर घायल हो गया और कार बेकाबू होकर वहां मौजूद लोगों पर चढ़ गई। जिन लोगों की जान गई उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। टेनी ने उस वायरल ऑडियो पर भी सफाई दी है, जिसमें वे कथित तौर पर किसानों को अपशब्द कह रहे हैं। टेनी ने कहा है कि पूरा ऑडियो नहीं सुनाया जा रहा, मैंने कभी भी किसानों के खिलाफ अपशब्द नहीं कहे। इस घटना के पीछे कुछ शरारती तत्वों का हाथ है। जहां यह घटना हुई वहां कुछ खालिस्तानी मौजूद थे, जो भिंडरावाले के पोस्टर लिए हुए थे।

जांच के लिए 6 सदस्यीय कमेटी का गठन
लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई हिंसा की जांच 6 सदस्यीय कमेटी करेगी। IG लखनऊ ने बताया कि इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष मिश्र को नामजद आरोपी बनाया है। सूत्रों के मुताबिक, मामले की न्यायिक कमेटी से भी जांच कराई जानी है। इसके लिए कमेटी की बुधवार को घोषणा की जाएगी।

बहराइच के किसान गुरुविंदर को गोली नहीं लगी थी
लखीमपुर हिंसा में मारे गए बहराइच के किसान गुरुविंदर सिंह के परिवार ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल खड़ा करते हुए मंगलवार को अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था। परिजन को शक था कि गुरुुविंदर की मौत गोली लगने से हुई है। DM और SP ने परिवार से बात भी की, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद लखनऊ से हेलिकॉप्टर से PGI के पांच डॉक्टर्स की टीम दोबारा पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजी गई। किसानों की संतुष्टि के लिए उनकी तरफ से 2 डॉक्टर देखरेख के लिए खड़े हुए। इसके बाद शाम 4.30 बजे दोबारा पोस्टमार्टम हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दूसरी रिपोर्ट में भी यह सामने आया है कि गुरुविंदर को गोली नहीं लगी थी। इससे पहले आज सुबह गुरुविंदर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बता दें लखीमपुर हिंसा में मारे गए 3 दूसरे किसानों का अंतिम संस्कार पहले ही किया जा चुका है।

बहराइच में पुलिस की मौजूदगी में गुरुविंदर का अंतिम संस्कार किया गया।

बहराइच में पुलिस की मौजूदगी में गुरुविंदर का अंतिम संस्कार किया गया।

लखीमपुर में क्या हुआ था?

  • रविवार को किसानों ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र का विरोध करते हुए काले झंडे दिखाए थे। इसी दौरान एक गाड़ी ने किसानों को कुचल दिया था। इससे 4 किसानों की मौत हो गई थी। इसके बाद भड़की हिंसा में किसानों ने एक ड्राइवर समेत चार लोगों को पीट-पीटकर मार डाला था। इस हिंसा में एक पत्रकार भी मारा गया।
  • इस मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र समेत 15 लोगों के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश का केस दर्ज किया गया है।
  • सरकार और किसानों के बीच समझौता हुआ। सरकार ने मृतकों के परिवार को 45 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है।
  • सभी मृतकों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। साथ ही घटना की न्यायिक जांच और 8 दिन में आरोपियों को गिरफ्तार करने का वादा भी किया गया है।
खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


लखीमपुर खीरी LIVE: राहुल और प्रियंका गांधी को 5 लोगों के साथ लखीमपुर जाने की मिली इजाजत; अजय मिश्र ने की शा... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...