Rechercher dans ce blog

Monday, November 15, 2021

मुंबई में सैमसंग के सर्विस सेंटर में आग: फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां बुझाने में जुटीं, बिल्डिंग के अंदर से आ... - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Fire Breaks Out At Samsung's Service Center In Mumbai, 20 Fire Brigade Vehicles Extinguished

मुंबई2 घंटे पहले

मुंबई में सोमवार देर रात 9 बजे मोबाइल और होम एप्लायंस बनाने वाली कंपनी सैमसंग के सर्विस सेंटर में आग लग गई। यह सर्विस सेंटर कांजुर मार्ग इलाके के हेवी इंडस्ट्रियल स्टेट में है। आग से कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। आग पर अब तक काबू नही पाया जा सका है। अंदर से धमाके की आवाजें भी आ रही हैं।

शाम को उठता धुआं अचानक भयावह आग में तब्दील हो गया।

शाम को उठता धुआं अचानक भयावह आग में तब्दील हो गया।

शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की जानकारी मिली
मुंबई जोन 7 के डीसीपी प्रशांत कदम ने बताया कि हमें रात करीब 9 बजे कांजुर मार्ग स्थित सैमसंग सर्विस सेंटर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की जानकारी मिली। घटनास्थल पर अभी 10-12 दमकल वाहन मौजूद हैं। स्थानीय लोगों को शिफ्ट कर दिया गया है। बचाव अभियान जारी है। हादसे में अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

घटनास्थल पर अभी 10-12 दमकल वाहन मौजूद हैं। स्थानीय लोगों को शिफ्ट कर दिया गया है।

घटनास्थल पर अभी 10-12 दमकल वाहन मौजूद हैं। स्थानीय लोगों को शिफ्ट कर दिया गया है।

सैमसंग का सबसे बड़ा गोदाम
ऑनलाइन डिलिवरी के लिए के लिए जो ऑर्डर आते हैं उन इलेकट्रॉनिक वस्तुओं को यहां रखा जाता है। यानी गोदाम के तौर पर इस जगह का इस्तेमाल होता है। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की रिपेयरिंग के लिए यहां सामान लाए जाते हैं। फिलहाल आग क्यों लगी और इसके तेजी से फैसले की वजह सामने नहीं आ पाई है।

आग की भयावहता दूर तक देखी जा सकती है।

आग की भयावहता दूर तक देखी जा सकती है।

यहां तीन अन्य कंपनियों के गोदाम भी मौजूद
सैमसंग के सर्विंग सेंटर के पास ही यहां तीन अन्य कंपनियों के गोदाम भी मौजूद हैं। इनमें से एक सफोला एडिबल ऑयल का गोदाम भी है। आग की लपटें काफी ऊंचाई तक जाती हुई दिखाई दे रही हैं। आग के इस विकराल रूप को देख कर स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।

घटनास्थल के आसपास रिहायशी क्षेत्र भी हैं।

घटनास्थल के आसपास रिहायशी क्षेत्र भी हैं।

शाम से ही निकल रहा था धुआं
जानकारी के मुताबिक सर्विस सेंटर से सोमवार शाम को ही स्थानीय लोगों ने धुंआ निकलता देखा। जब तक लोग कुछ समझ पाते पूरे सेंटर को आग ने घेर लिया था। आनन-फानन में आसपास की इमारतों को खाली करवाकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। अभी तक कोई भी शख्स घटना में घायल नहीं हुआ है, लेकिन पूरी तस्वीर आग बुझने के बाद ही साफ हो पाएगी।

कांजुर मार्ग के पास एक झोपड़पट्टी भी है। एहतियात के तौर पर झोपड़पट्टी से आने-जाने का रास्ता बंद कर दिया गया है।

कांजुर मार्ग के पास एक झोपड़पट्टी भी है। एहतियात के तौर पर झोपड़पट्टी से आने-जाने का रास्ता बंद कर दिया गया है।

रिहायशी इलाके तक आग फैलने का खतरा
आग की लपटें अभी भी काफी तेज हैं। इस पर जल्द काबू नहीं पाया गया तो इसके रिहायशी इलाकों तक बढ़ने का खतरा है। बताया जा रहा है कि कांजुर मार्ग के पास एक झोपड़पट्टी भी है। एहतियात के तौर पर झोपड़पट्टी से आने-जाने का रास्ता बंद कर दिया गया है। यहां से लोगों को दूर हटाया जा रहा है। आग पर नियंत्रण पाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


मुंबई में सैमसंग के सर्विस सेंटर में आग: फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां बुझाने में जुटीं, बिल्डिंग के अंदर से आ... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...