
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 10 Nov 2021 02:37 PM IST
सार
Delhi Chhath Puja 2021: कालिंदी कुंज की छठ पूजा समिति के अध्यक्ष विकास राय ने कहा कि यमुना घाटों पर छठ की पूजा करने की अनुमति नहीं है। इस बीच जब यहां कुछ श्रद्धालु यहां आए तो पुलिस ने उन्हें जाने के लिए कह दिया।यमुना घाट से लोगों को लौटाते पुलिसकर्मी - फोटो : ANI
ख़बर सुनें
विस्तार
दिल्ली के सोनिया विहार में यमुना घाट से पहले बैरिकेडिंग लगा दी गई है, जिससे व्रती छठ पूजा करने के लिए घाट तक ना पहुंच सकें। कोरोना महामारी को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने यमुना घाटों पर छठ पूजा करने पर रोक लगाई हुई है। इसके बावजूद कुछ श्रद्धालु दिल्ली के आईटीओ यमुना घाट पर पहुंच गए हैं। एक श्रद्धालु ने कहा, हमें नहीं पता कि हमें यहां घाट पर प्रवेश की अनुमति मिलेगी की नहीं। हम यहां हर साल पूजा करते हैं इसीलिए आज पूजा करने आए हैं।
कालिंदी कुंज की छठ पूजा समिति के अध्यक्ष विकास राय ने कहा कि यमुना घाटों पर छठ की पूजा करने की अनुमति नहीं है। इस बीच जब यहां कुछ श्रद्धालु यहां आए तो पुलिस ने उन्हें जाने के लिए कह दिया।
Delhi Chhath Puja 2021: कई घाटों से पुलिस ने श्रद्धालुओं को लौटाया, भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा बैरिकेडिंग तोड़ते हुए घाट तक पहुंचे - अमर उजाला - Amar Ujala
Read More
No comments:
Post a Comment