
अरब सागर में गुजरात तट के निकट पाकिस्तान ने बड़ी हिमाकत की है। पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) के कर्मियों ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के पास भारतीय बोट को निशाना बनाकर गोलीबारी की, जिसमें महाराष्ट्र के एक मछुआरे की मौत गई, जबकि दूसरा घायल हो गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार को करीब 4 बजे हुई।
देवभूमिक द्वारका के एसपी सुनिल जोशी ने कहा, ''महाराष्ट्र के ठाणे का एक मछुआरा जो मछली पकड़ने वाली नाव 'जलपरी' पर सवार था, पीएमएसए कर्मियों की गोलीबारी में मारा गया।'' उन्होंने बताया कि नाव पर क्रू के 7 सदस्य मौजूद थे, जिसमें से एक को मामूली चोट आई है।
मृतक मछुआरे श्रीधर रमेश छामरे (32) के शव को रविवार को ओखा पोर्ट पर लाया गया। पोरबंदर नवी बंदर पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज की जा रही है। अरब सागर में गुजरात में 12 नौटिकल माइल्स तक की सीमा में होने वाली घटना इसके क्षेत्राधिकार में आती है। जोशी ने बताया कि चामरे जलपरी नाव पर सवार होकर सात सदस्यों के साथ 25 अक्टूबर को ओखा से निकले थे। इनमें से 5 गुजरात के थे और 2 महाराष्ट्र से। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।
भारत सरकार ने गंभीरता से लिया
भारत सरकार की ओर से अभी तक इस मुद्दे पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सरकारी सूत्रों ने बताया कि यह फायरिंग बिना किसी उकसावे के की गई, जिसमें एक भारतीय मछुआरे की मौत हो गई और एक घायल हो गया। घायल मछुआरे का ओखा में इलाज चल रहा है। सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और इसे पाकिस्तान के साथ कूटनीतिक रूप से उठाया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।
अरब सागर में पाकिस्तान की हिमाकत, महाराष्ट्र के मछुआरे की गोली मारकर ली जान - Hindustan
Read More
No comments:
Post a Comment