
मध्यप्रदेश में भाजपा प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव के ब्राह्मण और बनिया वाले बयान को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। अब उन्होंने मामले में सफाई दी है। उन्होंने कहा कि पहले भाजपा को ब्राह्मणों वाली पार्टी कहा जाता था फिर बनियों की पार्टी कहा गया लेकिन भाजपा सभी की पार्टी है।
सोमवार को मध्यप्रदेश के भाजपा प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव के बयान को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। पहले मुरलीधर ने कहा कि ब्राह्मण और बनिया मेरी दोनों जेब हैं। उनके बयान को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ ने पलटवार किया। उन्होंने मुरलीधर राव के बयान की कड़ी निंदा की और माफी मांगने की मांग की।
जिस वर्ग के नेताओ ने भाजपा को खड़ा करने में अपनी महती भूमिका निभायी है , उन वर्गों का यह कैसा सम्मान…?
भाजपा के नेता सत्ता के नशे व अहंकार में चूर हो गये है।
यह तो पूरे बनिया व ब्राह्मण वर्ग का अपमान है।
भाजपा नेतृत्व इसके लिये इन वर्गों से अविलंब माफ़ी माँगे।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) November 8, 2021
कमलनाथ ने ट्वीट किया, ''जिस वर्ग के नेताओं ने भाजपा को खड़ा करने में अपनी भूमिका निभाई है, उन वर्गों का यह कैसा सम्मान ? भाजपा के नेता सत्ता के नशे व अहंकार में चूर हो गए हैं। यह तो पूरे बनिया व ब्राह्मण वर्ग का अपमान है। भाजपा नेत-त्व इसके लिए इन वर्गों से अविलंब माफी मांगे।''
MP | 'Brahmins' & Baniyas' are in my two pockets....when there were brahmin workers it was called Brahmins' party. When Baniya workers were there it was called a party for 'baniyas'....BJP will be for everyone: P Murlidhar Rao, BJP on 'why BJP seek votes in the name of castes' pic.twitter.com/mr3zadcD3a
— ANI (@ANI) November 8, 2021
हालांकि बयान पर विवाद खड़ा होने के बाद शाम को पी मुरलीधर राव ने सफाई दी। उन्होंने कहा, जब हमारी पार्टी ब्राह्मणों और बनिया सभी वर्गों की पार्टी है। हमारे लिए बनिया और ब्राह्मण में कोई अंतर नहीं है। भाजपा सबको साथ लेकर चल रही है।
संबंधित खबरें
मेरी दोनों जेब में ब्राह्मण और बनिया...भाजपा प्रदेश प्रभारी के बयान पर बखेड़ा - Hindustan
Read More
No comments:
Post a Comment