Rechercher dans ce blog

Monday, November 29, 2021

भास्कर LIVE अपडेट्स: कंगना ने जान से मारने की धमकी देने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई, कहा- मैं डरने वाली न... - दैनिक भास्कर

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News LIVE Updates | Rajasthan Delhi MP Uttar Pradesh Maharashtra Mumbai News | Coronavirus Vaccine Today Latest

कुछ ही क्षण पहले

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट को जान से मारने की धमकी मिली है। इसके बाद एक्ट्रेस ने पुलिस में धमकी देने वाले भठिंडा के एक व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। यह बात खुद कंगना ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शेयर की। इस पोस्ट में कंगना ने FIR की कॉपी भी शेयर की है। इसके साथ उन्होंने एक लंबा नोट भी शेयर किया है।

कंगना ने लिखा, "मुंबई में हुए आतंकी हमले के शहीदों को याद करते हुए मैंने लिखा था कि गद्दारों को कभी माफ नहीं करना, ना ही भूलना। इस तरह की हर घटना में अंदरूनी गद्दारों का सबसे बड़ा हाथ था। वरना पाकिस्तानी आतंकवादियों की हिम्मत मुंबई पर हमला करने की हो सकती थी?" पूरी खबर यहां पढ़ें...

आज की अन्य बड़ी खबरें...

नए वैरिएंट ओमिक्रॉन पर राजस्थान अलर्ट
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने पूरी दुनिया में दहशत फैला दी है। राजस्थान सरकार भी कोरोना के इस नए वैरिएंट से बचने के लिए अलर्ट पर आ गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारियों को वैक्सीनेशन पर फोकस करने के लिए कहा है। ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन लगाने और जिन लोगों को दूसरी डोज नहीं लगी है, उन्हें दूसरी डोज लगाने निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए ऑक्सीजन सपोर्ट वाले 28 हजार बेड तैयार कर लिए गए हैं और बच्चों के लिए 2600 ICU बेड तैयार किए जा रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें...

शेयर बाजार, सेंसेक्स में 881 पॉइंट्स की तेजी
शेयर बाजार में आज अच्छी खासी तेजी है। सुबह बाजार 12 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 57,272 पर खुला था। इस समय यह 881 अंकों की तेजी के साथ 58,128 पर कारोबार कर रहा है। आज पहले ही मिनट में मार्केट कैप में 4.16 लाख करोड़ रुपए की बढ़त आई है। कल यह 256.94 लाख करोड़ रुपए था जो आज 261.10 लाख करोड़ रुपए हो गया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 17,051 पर खुला था। इस समय इसमें 267 अंकों की तेजी है और यह 17320 पर कारोबार कर रहा है। इसने दिन में 17,330 का हाई बनाया जबकि 17,051 का निचला स्तर बनाया। पूरी खबर यहां पढ़ें...

एडमिरल आर. हरि कुमार भारतीय नौसेना के नए प्रमुख बने

एडमिरल आर. हरि कुमार ने भारतीय नौसेना के नए प्रमुख का पदभार संभाला। कुमार ने कहा कि एडमिरल करमबीर सिंह आज 41 साल तक देश सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो रहे हैं। हम उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन के लिए आभारी हैं। भारतीय नौसेवा हमेशा उनकी आभारी रहेगी।

एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा कि पिछले 30 महीने भारतीय नौसेना के प्रमुख के रूप में काम करना मेरे लिए बहुत ही गर्व की बात है। इस दौरान देश और नौसेना कोविड महामारी के चलते मुश्किल समय से गुजरी है। नौसेना ने इस कठिन समय में अपना सर्वश्रेष्ठ दिखाते हुए कार्य किया।

दिल्ली-NCR में हवा की क्वालिटी आज भी बहुत खराब

दिल्ली-NCR में हवा की गुणवत्ता मंगलवार को भी 'बहुत खराब' कैटेगरी में है। आज सुबह यहां औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 362 दर्ज हुआ। न्यूज एजेंसी ANI ने अक्षरधाम इलाके की तस्वीरें जारी की हैं। इनमें मोटी धुंध देखी जा सकती है। लोगों को यातायात में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जुलाई से सितंबर के बीच 7 से 9% रह सकती है ग्रोथ

सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की ग्रोथ जुलाई से सितंबर के बीच 7 से 9% के बीच रह सकती है। तमाम अनुमानों में यह बात सामने आई है। इसके आंकड़े सरकार आज जारी करेगी। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने अनुमान लगाया है कि दूसरी तिमाही में देश की अर्थव्यवस्था की ग्रोथ दर 7.9% रह सकती है। पहले इसने 7.7% का अनुमान लगाया था। सरकार ने सितंबर में काफी खर्च किया है। इसका असर अर्थव्यवस्था की विकास पर दिखेगा। पूरी खबर यहां पढ़ें...

कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर अरविंद केजरीवाल की बैठक
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज सुबह 11 बजे कोरोना के नए वैरिएंट और तीसरी लहर के मद्देनजर दिल्ली की तैयारियों की समीक्षा के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दिल्ली मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस बात की जानकारी दी। गौरतलब है कि दुनिया के कई देशों में कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के मामले सामने आए हैं। ऐसे में भारत में भी इसको लेकर सतर्कता बरती जा रही है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को आवश्यक तैयारियों को पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं।

इंटरनेशनल पैसेंजर्स को लेकर बिहार में हाई अलर्ट

इंटरनेशनल पैसेंजर्स को लेकर देश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग व मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण के निर्देश के बाद बिहार में भी अलर्ट कर दिया गया है। मुख्य सचिव को भेजे गए दिशानिर्देश में सचिव राजेश भूषण ने इंटरनेशनल यात्रियों को लेकर चौकसी बढ़ाने को कहा है। अब विदेश से आने वालों को कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव होने के बाद भी 10 दिनों तक क्वारैंटाइन होना पड़ेगा। पूरी खबर यहां पढ़ें...

यूपी में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 16 करोड़ के पार
यूपी में कोरोना वैक्सीनेशन से जुड़ा नया रिकॉर्ड स्थापित हुआ है। प्रदेश में 16 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना की डोज लग चुकी है। 16 करोड़ से अधिक वैक्सीनेशन करने वाला यूपी देश में पहला राज्य बन गया है। इस उपलब्धि पर सीएम योगी ने भी ट्वीट करके बधाई दी है। इस बीच प्रदेश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलें 86 हो गए हैं। सोमवार को 5 नए पॉजिटिव केस दर्ज हुए। ओमिक्रोन को लेकर केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का असर भी देखा जा रहा है। प्रदेश में नए प्रोटोकॉल के साथ एयरपोर्ट पर बाहर से आ रहे यात्रियों पर नजर रखी जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


भास्कर LIVE अपडेट्स: कंगना ने जान से मारने की धमकी देने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई, कहा- मैं डरने वाली न... - दैनिक भास्कर
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...