Rechercher dans ce blog

Sunday, November 7, 2021

Mohit Kamboj: कौन हैं मोहित कंबोज? आर्यन खान केस का मास्टरमाइंड बता रहे हैं नवाब मलिक - आज तक

स्टोरी हाइलाइट्स

  • मोहित कंबोज भाजपा की मुंबई इकाई के महासचिव
  • नवाब मलिक ने बताए समीर वानखेड़े से रिश्ते

महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोहित कंबोज पर पलटवार किया. नवाब मलिक ने कहा कि आर्यन खान का केस किडनैपिंग और फिरौती का है. आर्यन खान किडनैपिंग केस में मोहित कंबोज मास्टमाइंड हैं. 

अब सवाल उठता है कि मोहित कंबोज कौन हैं. मोहित के ट्विटर बायो को देखें तो फिलहाल उन्होंने खुद को बीजेपी कार्यकर्ता लिखा हुआ है. जबकि वो बीजेपी में कई अहम पदों पर रह चुके हैं. 

मोहित कंबोज भाजपा की मुंबई इकाई के महासचिव हैं, जिनके खिलाफ सीबीआई की आर्थिक अपराध शाखा जांच कर रही है. कंबोज 2016 से 19 के बीच भारतीय जनता पार्टी की मुंबई युवा शाखा के अध्यक्ष भी थे. अगस्त 2019 में उन्हें मुंबई भाजपा का महासचिव नियुक्त किया गया था.  

कंबोज ने लगाए थे आरोप

शनिवार को मोहित कंबोज ने ड्रग्स केस में सुनील पाटिल को मास्टमाइंड बताया था. कंबोज का आरोप था कि सुनील पाटिल एनसीपी का आदमी है. उसी ने किरण गोसावी के साथ मिलकर साजिश रची. इतना ही नहीं कंबोज ने आरोप लगाया था कि महाराष्ट्र सरकार में एक मंत्री (नवाब मलिक) सिंडिकेट चला रहे हैं. 

नवाब मलिक का कंबोज पर पलटवार

नवाब मलिक ने पलटवार कर मोहित कंबोज पर गंभीर आरोप लगाए. मलिक ने कहा, शुरुआत में वानखेड़े ने कहा था कि 8-10 लोग गिरफ्तार हुए थे. मैंने विरोध किया. मैंने कहा, ऋषभ सचदेवा समेत 11 लोगों को हिरासत में लिाय गया था. लेकिन तीन लोगों को छोड़ दिया गया. इनमें ऋषभ सचदेवा भी शामिल था, जो मोहित कंबोज का साला था. इसके बाद वानखेडे़ ने गुमराह करने का खेल शुरू किया. यह पूरी कहानी इन 3 लोगों को छोड़ने के बाद बनाई गई. 

मोहित कंबोज पर 1100 करोड़ के बैंक फ्रॉड का आरोप

नवाब मलिक ने दावा किया कि मोहित कंबोज पर 1100 करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड का केस है. शुरुआत में वह कांग्रेस नेताओं के साथ घूमता था. लेकिन दिल्ली में सरकार बदलने के बाद वह भाजपा के करीब आ गया. 

मलिक ने कहा, आर्यन खान केस किडनैपिंग और फिरौती का है. कंबोज इसका मास्टमाइंड है. कंबोज वानखेड़े का करीबी है और उसके मुंबई में 11 होटल हैं. नवाब मलिक ने कहा, मैं जल्द वानखेड़े और कंबोज की मीटिंग का वीडियो जारी करूंगा. मैंने 6 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, 7 अक्टूबर की रात वानखड़े कंबोज से होटल में मिला था. इसके बाद वानखेड़े पुलिस के पास पहुंचे और कहा कि उनका पीछा किया जा रहा है. 

कंबोज वानखेडे़ की प्राइवेट आर्मी का हिस्सा

मलिक ने आरोप लगाया कि कंबोज वानखेड़े की प्राइवेट आर्मी का हिस्सा है. इतना ही नहीं सुनील पाटिल से रिश्तों को लेकर मलिक ने कहा, मैं अपने पूरे जीवन में सुनील पाटिल से नहीं मिला. नवाब मलिक ने कहा, कंबोज ने जो तस्वीरें दिखाईं, उनमें पाटिल गुजरात के मंत्री के साथ नजर आ रहा है. मनीष भानुसाली गुजरात में कई भाजपा नेताओं से मिलता है. 
 
नवाब मलिक ने कहा, मेरी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सुनील पाटिल ने मुझे फोन किया था और कहा था कि वह मुझे कुछ जानकारी देना चाहता है. मैंने उससे कहा कि इसे पुलिस को दे दो. उसने कहा कि उसे गुजरात में रोका गया है.  

 

Adblock test (Why?)


Mohit Kamboj: कौन हैं मोहित कंबोज? आर्यन खान केस का मास्टरमाइंड बता रहे हैं नवाब मलिक - आज तक
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...