Rechercher dans ce blog

Wednesday, November 17, 2021

VIDEO मध्‍य प्रदेश में कोविड से जुड़े प्रतिबंध समाप्त करने के निर्देश, आयोजनों पर कोई रोक नहीं - Nai Dunia

भोपाल। शिवराज सरकार ने मध्‍य प्रदेश में कोविड से जुड़े प्रतिबंध समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। सीएम शिवराज ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने मंत्रालय में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी और चिकित्सा शिक्षा मंत्री एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना नियंत्रण की समीक्षा कर के बाद यह निर्णय लिया। अब आयोजनों पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगी।

बैठक में मुख्यमंत्री चौहान ने कोविड से जुड़े प्रतिबंध समाप्त करने के निर्देश दिये।सीएम चौहान ने कहा कि कुछ आवश्यक सावधानियों की शर्त के साथ प्रतिबंध हटाये जाएंगे। सामान्य प्रशासन और गृह विभाग द्वारा आवश्यक निर्देश शीघ्र जारी होंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को वैक्सीन के दोनों डोज के लिए महाअभियान को और अधिक गति देने के निर्देश दिए।

प्रदेश में शत-प्रतिशत कोरोना वैक्सीनेशन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आज चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान-6 में बड़ी संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई अपील से सभी वर्गों ने महाअभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई है। बुधवार सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक 6 लाख 53 हजार 467 कोरोना वैक्सीन की डोज़ लगाई गई। प्रदेश में अब तक 7 करोड़ 66 लाख 49 हजार 821 वैक्सीन की डोज़ लगाई जा चुकी है। कोविड टीकाकरण महाअभियान-6 प्रदेश के सभी जिलों में संचालित किया जा रहा है।

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य अमला अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ समन्वय कर कोविड टीकाकरण महाअभियान-6 में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कल कोविड टीकाकरण महाअभियान-6 की तैयारियों की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिये।

मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि मध्यप्रदेश एक दिन में सर्वाधिक टीके लगाने और सर्वाधिक गर्भवती महिलाओं को टीका लगाने वाला देश का पहला राज्य है। वर्षा काल में सुदूरवर्ती क्षेत्र में आवागमन की मुश्किलों के बीच निरंतर कोविड टीकाकरण किया जाना महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कोविड टीकाकरण में प्रदेश के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि टीकाकरण से कोई भी पात्र व्यक्ति नहीं छूटे। प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु के शत-प्रतिशत व्यक्तियों को 25 दिसम्बर तक कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगाना है। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इस वैक्सीन के बारे में लोगों को जागरूक करना बहुत जरूरी है। कोविड वैक्सीन कोरोना से बचाव का एकमात्र कारगर उपाय है जो व्यक्ति वैक्सीन नहीं लगवा रहा है वह स्वयं, अपने परिजन एवं समाज को कोरोना बीमारी के खतरे में डाल रहा है। लोग न केवल स्वयं वैक्सीन लगवाएं बल्कि लोगों को भी प्रेरित करें।

  • प्रतिबंध हटने के बाद अब मध्‍य प्रदेश में विवाह समारोह में संख्या का बंधन नहीं होगा।
  • दोनों डोज लगवा चुके दुकानदार ही मेले में दुकानें लगा सकेंगे।
  • अब सिनेमा घरों में प्रवेश के साथ ही राशन की दुकान से सामान लेने के लिए कोरोना के दोनों डोज अनिवार्य होंगे।
  • मध्‍य प्रदेश के किसी भी स्‍थान पर अब कर्फ्यू नहीं रहेगा।
  • सरकार ने साफ कर दिया है प्रतिबंध भले ही हटा दिए गए हैं, लेकिन मास्‍क लगाना होगा और शारीरिक दूरी का पालन भी करना होगा।
  • मध्‍य प्रदेश की शिक्षण संस्थाओं और छात्रावासों में रहने वालों को डोज दोनों डोज लगाना आवश्यक है। यही शर्त शासकीय सेवकों के लिए है।

Posted By: Hemant Kumar Upadhyay

NaiDunia Local
NaiDunia Local

Adblock test (Why?)


VIDEO मध्‍य प्रदेश में कोविड से जुड़े प्रतिबंध समाप्त करने के निर्देश, आयोजनों पर कोई रोक नहीं - Nai Dunia
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...