Rechercher dans ce blog

Saturday, December 4, 2021

COVID-19 Omicron Variant LIVE: दिल्ली में 'ओमिक्रॉन' का पहला मामला आया सामने, तंजानिया से लौटा था संक्रमित मरीज - अमर उजाला

11:33 AM, 05-Dec-2021

दिल्ली में भी 'ओमिक्रॉन' का पहला मामला सामने आया

दिल्ली में भी कोरोना के नए वैरिएंट 'ओमिक्रॉन' का पहला मामला सामने आया है। संक्रमित मरीज तंजानिया से लौटा था। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इसकी जानकारी दी है। अब तक कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले 17 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि अब देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के कुल पांच मामले हो गए हैं। इससे पहले कर्नाटक, गुजरात और महाराष्ट्र से मामले आ चुके हैं।

11:22 AM, 05-Dec-2021

अमेरिका आने वाले सभी यात्रियों के लिए निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य

अन्य देशों से अमेरिका आने वाले सभी यात्रियों के लिए कोरोना की निगेटिव परीक्षण रिपोर्ट ले जाना अनिवार्य कर दिया गया है। नया प्रोटोकॉल छह दिसंबर से लागू होगा। इसकी जानकारी अमेरिकी स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने कहा है।

11:19 AM, 05-Dec-2021

ब्रिटेन में विमान में चढ़ने से पहले कोरोना जांच

ब्रिटेन में ओमिक्रॉन के 160 मामलों की पुष्टि होने के बाद सरकार ने नए दिशानिर्देश जारी किए हैं जिसके तहत हवाई यात्रियों को विमान में चढ़ने से पहले कोरोना जांच करवानी होगी।

10:05 AM, 05-Dec-2021

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 8,895 नए मामले

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 8,895 नए मामले सामने आए हैं और 2,796 मौतें हुई हैं। दरअसल, बिहार सरकार द्वारा मौत के आंकड़े सुधारने के बाद मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।  

09:40 AM, 05-Dec-2021

पुडुचेरी में कोरोना टीकाकरण अनिवार्य

पुडुचेरी सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश में तत्काल प्रभाव से कोरोना टीकाकरण अनिवार्य कर दिया है।

09:17 AM, 05-Dec-2021

रांची में 'ओमिक्रॉन' का एक संदिग्ध मरीज मिला

रांची में कोरोना के नए वेरिएंट 'ओमिक्रॉन' का एक संदिग्ध मरीज मिला है। इस मरीज का सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भुवनेश्वर भेजा गया है। 

08:33 AM, 05-Dec-2021

Omicron LIVE: दिल्ली में 'ओमिक्रॉन' का पहला मामला आया सामने, तंजानिया से लौटा था संक्रमित मरीज

चिली में 25 नवंबर को घाना से आए एक व्यक्ति मे कोरोना के नए वेरिएंट 'ओमिक्रॉन' की पुष्टि हुई है। इसी के साथ देश में ओमिक्रॉन के पहले मामले ने दस्तक दे दी है।

Adblock test (Why?)


COVID-19 Omicron Variant LIVE: दिल्ली में 'ओमिक्रॉन' का पहला मामला आया सामने, तंजानिया से लौटा था संक्रमित मरीज - अमर उजाला
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...