Rechercher dans ce blog

Tuesday, February 15, 2022

CTET Dec 2021 Result Live: जल्द जारी होंगे सीटेट दिसंबर 2021 के परिणाम, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट्स - अमर उजाला - Amar Ujala

11:01 PM, 15-Feb-2022

सीटेट 2021 परिणाम: विशेष क्यूआर कोड से होता है वेरीफिकेशन

सीबीएसई द्वारा डिजिलॉकर पर अपलोड कर दिए जाने के बाद उनके मोबाइल नंबर पर इनकी सूचना और लॉग इन डिटेल भेजी जाती है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीटेट मार्कशीट और प्रमाण-पत्र पर एक विशेष क्यूआर कोड बनाया जाता है। इस कोड को डिजिलॉकर मोबाइल एप्लीकेशन की मदद से स्कैन करके सर्टिफाइड और वेरीफाई किया जा सकता है। 

09:56 PM, 15-Feb-2022

CTET 2021 Live: नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी में अपलोड होंगे सर्टिफिकेट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा-2021 (CTET) सीटेट या सीटीईटी के सफल उम्मीदवारों के सर्टिफिकेट को नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी में अपलोड करने का निर्णय किया है। 

08:57 PM, 15-Feb-2022

CTET Result live: निशुल्क बनाए आईडी

नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और आईडी बनाना पूरी तरह से निशुल्क है। नैड पोर्टल पर उपलब्ध दस्तावेजों को आप 24x7 कभी भी कहीं भी देख और उपयोग कर सकते हैं।

07:49 PM, 15-Feb-2022

सीटीईटी परिणाम: क्या है नैड और कैसे बनाएं नि:शुल्क आईडी?

केंद्र सरकार ने विद्यार्थियों की परेशानी को देखते हुए एकेडमिक अवॉर्ड्स और दस्तावेजों के लिए नैड यानी नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी पोर्टल की शुरुआत की थी। इस पोर्टल पर मार्कशीट्स और सर्टिफिकेट्स को डिजिटलाइजेशन के जरिये सुरक्षित रखा जाता है।

07:17 PM, 15-Feb-2022

CTET Result: सीटेट स्कोरकार्ड और सर्टिफिकेट में नहीं हो सकेगी छेड़खानी

नियुक्तियों के दौरान कई अभ्यर्थियों द्वारा सर्टिफिकेट में जालसाजी और दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ के मामले सामने आते हैं। लेकिन नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी में सुरक्षित किए गए दस्तावेजों में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है।

 

06:17 PM, 15-Feb-2022

सरकारी रिजल्ट : CTET Results इतने अंक लाना जरूरी

सीटेट परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए सामान्य श्रेणी के आवेदकों को कम से कम 60 फीसदी अंक यानी 150 में से 90 अंक प्राप्त करना जरूरी है। वहीं, ओबीसी, एससी और एसटी श्रेणी के आवेदकों के 55 फीसदी यानी 150 में से 82 अंक लाने आवश्यक होते हैं। 

06:00 PM, 15-Feb-2022

Sarkari Result 2022: CBSE CTET Result Final Answer Key Soon

सीटेट रिजल्ट से पहले सीटीईटी की फाइनल आंसर की भी ctet.nic.in पर जारी की जाएगी। इसके आधार पर ही फाइनल रिजल्ट तैयार होता है। 

05:50 PM, 15-Feb-2022

CBSE CTET Result 2022: यहां देख सकेंगे स्कोर कार्ड

सीटेट का रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार स्कोर देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbse.nic.in, ctet.nic.in, और cbseresults.nic.in आदि पर विजिट कर सकते हैं।

05:47 PM, 15-Feb-2022

CBSE CTET Result: सीटीईटी परिणाम 2021 जल्द होंगे जारी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट आज जारी होने की उम्मीद है। 

05:10 PM, 15-Feb-2022

CBSE CTET Results 2022: सीटेट के पुराने प्रश्न पत्र भी उपलब्ध

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से सीटेट के पुराने प्रश्न पत्र भी उम्मीदवारों के अभ्यास के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं। उम्मीदवार आवश्यकतानुसार इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।

04:56 PM, 15-Feb-2022

CBSE CTET Results 2022: सीटेट दिसंबर 2021 रिजल्ट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2021 के प्रश्न पत्र और उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। 

04:51 PM, 15-Feb-2022

CBSEs CTET Result 2022: सीबीएसई सीटेट रिजल्ट जल्द

इससे पहले दिसंबर 2020 और जनवरी 2021 सेशन के सीटेट प्रमाण-पत्र नैड डिजिलॉकर में अपलोड किए गए थे। 

04:43 PM, 15-Feb-2022

CBSEs CTET Result Certificates:

सीबीएसई ने इस बार भी नवाचार को आत्मसात करते हुए सफल उम्मीदवारों के सर्टिफिकेट को नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी में अपलोड करने का निर्णय किया है।

04:27 PM, 15-Feb-2022

CTET Result 2021 LIVE Update: कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम?

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे CTET Dec 2021 के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसै अपने रोल नंबर और जन्मतिथि का प्रयोग कर के लॉगिन करें।
  5. अब आपका परिणाम सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

04:20 PM, 15-Feb-2022

CTET 2021 Result: इनके रिजल्ट नहीं होंगे जारी

ऐसे कोई भी उम्मीदवार जिन्होंने सीबीएसई के नियमों के खिलाफ जाकर एक से अधिक शिफ्ट की परीक्षा दी है, उनके परिणाम नहीं घोषित किए जाएंगे।

Adblock test (Why?)


CTET Dec 2021 Result Live: जल्द जारी होंगे सीटेट दिसंबर 2021 के परिणाम, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट्स - अमर उजाला - Amar Ujala
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...