Rechercher dans ce blog

Monday, February 21, 2022

Weather Today: दिल्ली में चलेंगी तेज हवाएं, पश्चिम विक्षोभ के चलते कई राज्यों में बारिश का अलर्ट - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • दिल्ली में चल सकती हैं तेज हवाएं
  • कई राज्यों में बारिश का अनुमान

Weather Updates Today: एक नए पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) के चलते उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे अंडमान सागर के ऊपर बना हुआ है. इसके अलावा 22 फरवरी की शाम तक पश्चिमी हिमालय के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की उम्मीद है. इसके चलते इन इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. 

इन राज्यों में बारिश होने की संभावना 
अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 22 से 24 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालय में बारिश और बर्फबारी बढ़ सकती है. वहीं 22 और 23 फरवरी को पहाड़ियों पर छिटपुट भारी बर्फबारी हो सकती है. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश की संभावना है. 

दिल्ली के मौसम की जानकारी
मौसम विभाग (IMD) की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दिल्ली में आज (मंगलवार) से दो दिनों तक तेज हवाएं चलने की संभावना है. दिल्ली में आज (22 फरवरी) न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जबकि, अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा. वहीं, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 

अपने शहर का न्यूनतम और अधिकतम तापमान जानने के लिए यहां क्लिक करें. 

हिमाचल प्रदेश के मौसम का हाल  
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते हिमाचल प्रदेश में मंगलवार और बुधवार को भारी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है.  मौसम विभाग के मुताबिक, 25 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है. शिमला में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. हालांकि, आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. 

शहर न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
दिल्ली 10.0 26.0
श्रीनगर 2.0 6.0
अहमदाबाद 16.0 34.0
भोपाल 14.0 30.0
चंडीगढ़ 10.0 24.0
देहरादून 8.0 23.0
जयपुर 14.0 29.0
शिमला  6.0 12.0
मुंबई  19.0 34.0
लखनऊ 11.0 28.0
गाजियाबाद 10.0 20.0
जम्मू 11.0 18.0
लेह -10.0 1.0
पटना 12.0 27.0

जम्मू कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम?
जम्मू कश्मीर की बात की जाए तो जम्मू का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. यहां बारिश की संभावना है. वहीं, लेह का न्यूनतम तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान माइनस एक डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. श्रीनगर की बात की जाये तो आज यहां बारिश की संभावना है. यहां का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

देशभर के मौसम से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें. 
 

राजस्थान और लखनऊ का मौसम  
राजस्थान में आज मौसम साफ रहेगा. जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.  उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है. साथ ही धूप खिली रहेगी. चंडीगढ़ की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं लखनऊ का मिनिमम टेम्प्रेचर 11 डिग्री सेल्सियस और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा. 

ये भी पढ़ें - 

Adblock test (Why?)


Weather Today: दिल्ली में चलेंगी तेज हवाएं, पश्चिम विक्षोभ के चलते कई राज्यों में बारिश का अलर्ट - Aaj Tak
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...