Rechercher dans ce blog

Monday, March 28, 2022

अनुराग ठाकुर का अलग अंदाज: केंद्रीय मंत्री ने दुबई में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के साथ मल्हारी सॉन्ग पर किय... - Dainik Bhaskar

दुबई6 घंटे पहले

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सोमवार को दुबई में एक अलग ही अंदाज में दिखे। उन्होंने बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म बाजीराव मस्तानी फिल्म के हिट सॉन्ग मल्हारी का पॉपुलर स्टेप किया। इस दौरान रणवीर सिंह भी मंच पर मौजूद थे और उन्होंने भी ठाकुर का बखूबी साथ दिया।

ठाकुर दुबई के इंडिया एक्सपो में "द ग्लोबल रीच ऑफ इंडियन मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री" प्रोग्राम में आए थे। रणवीर सिंह इंडियन पवेलियन में इस कार्यक्रम के मेन हॉस्ट थे।

अनुराग बोले- इंडियन पवेलियन में लोगों की दिलचस्पी
ठाकुर ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा, देश आजादी के 75 साल का जश्न मना रहा है और समारोह न केवल भारत में बल्कि विदेश में भी हो रहा है। इसी सिलसिले में दुबई एक्सपो के इंडियन पवेलियन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

17 लाख लोगों ने इंडिया पवेलियन को देखा, यह साबित करता है कि साबित करता है कि लोगों का भारत के प्रति काफी आकर्षण है।

17 लाख लोगों ने इंडिया पवेलियन को देखा, यह साबित करता है कि साबित करता है कि लोगों का भारत के प्रति काफी आकर्षण है।

लोगों ने योग, आयुर्वेद, पर्यटन, टेक्सटाइल, कास्मिक वर्ल्ड और सिनेमा को लेकर खूब दिलचस्पी दिखाई। करीब 17 लाख लोगों ने इंडिया पवेलियन को देखा। यहां के लोग भारत के असली ब्रांड एंबेसडर हैं। इतनी बड़ी संख्या में लोगों का इंडिया पवेलियन देखने आना साबित करता है कि लोगों का भारत के प्रति काफी आकर्षण है।

भारत में पैदा होंगे रोजगार के अवसर
अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि दुनियाभर के देश भारत में बनी चीजों की खासियत के बारे में जाने। अगर वो भारत के उत्पादों के फायदे जानेंगे तो खुद को इन्हें खरीदने से रोक नहीं पाएंगे। हमारी इस पहल से भविष्य में भारत में लाखों रोजगार पैदा होंगे, जिससे देश के विकास को नई गति मिलेगी।

अनुराग ठाकुर ने कहा तेजस का लक्ष्य शुरुआती चरण में यूएई में 10 हजार लोगों के मजबूत भारतीय कार्यबल को तैयार करना है।

अनुराग ठाकुर ने कहा तेजस का लक्ष्य शुरुआती चरण में यूएई में 10 हजार लोगों के मजबूत भारतीय कार्यबल को तैयार करना है।

अनुराग ठाकुर 26 मार्च को 3 दिवसीय यात्रा पर शनिवार को यूएई गए थे। रविवार को उन्होंने अंतरराष्ट्रीय परियोजना ‘तेजस’ (ट्रेनिंग फॉर अमीरात जॉब्स् ऐंड स्किल्स) की शुरुआत की। केंद्रीय मंत्री ने पीएम मोदी के भारत-यूएई मजबूत रिश्तों के नजरिए को फिर दोहराया। उन्होंने कहा कि तेजस का लक्ष्य शुरुआती चरण में यूएई में 10 हजार लोगों के मजबूत भारतीय कार्यबल को तैयार करना है।

एक्सपो में भारत 28 मार्च को मनाया राष्ट्रीय दिवस
दुबई में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े एक्सपो में सोमवार यानी 28 मार्च को भारत ने अपना राष्ट्रीय दिवस मनाया। इस मौके पर हिन्दुस्तानी संस्कृति और तकनीक का नमूना पूरी दुनिया को देखने मिला। एक्सपो 31 मार्च तक चलेगा, तब इसके 182 दिन पूरे हो जाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


अनुराग ठाकुर का अलग अंदाज: केंद्रीय मंत्री ने दुबई में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के साथ मल्हारी सॉन्ग पर किय... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...