Rechercher dans ce blog

Monday, April 25, 2022

Horoscope Today Libra आज का तुला राशिफल 26 अप्रैल 2022 : आज भाग्यशाली रहेगा दिन, खर्चों को करें मैनेज - Navbharat Times

libra2

आजीविका : ग्रह नक्षत्र के अनुसार, आज का दिन तुला राशि के लोगों के लिए मिला जुला रहने वाला है। यदि आपका कोई मित्र या रिश्तेदार जो आपसे दूर रहते हैं तो उनसे आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस राशि के विवाह योग्य युवक युवतियों के लिए आज ऑनलाइन माध्यम से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। आज का दिन नौकरीपेशा लोगों और व्यापारिक लोगों के लिए काफी भाग्यशाली रहने वाला है। आज आप नई योजनाओं पर काम शुरु कर सकते हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है। हालांकि, आपको अपने खर्चों को मैनेज करके चलना होगा। किसी भी तरह का अनावश्यक खर्च करने से बचें और खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें।

पारिवारिक जीवन :  आप आपको प्रेम संबंधों में किसी रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है की आप शादी के लिए अपने माता पिता के सामने प्रस्ताव रखें और उनकी तरफ से मनमुताबिक प्रतिक्रिया न मिले। लेकिन, घबराए नहीं जल्द ही आपको समाधान मिल जाएगा। साथ ही आज आप अपने छोटे भाई बहनों के साथ अच्छा समय बीताएंगे।

स्वास्थय :
पिछले काफी समय से अगर आप त्वचा संबंधी समस्या से जूझ रहें हैं तो आपको इससे मुक्ति मिलेगी। जितना हो सकता है उतना पानी अधिक पिएं।

उपाय :आज आपके लिए सूर्य देव को जल अर्पित करना लाभकारी रहेगा।

Adblock test (Why?)


Horoscope Today Libra आज का तुला राशिफल 26 अप्रैल 2022 : आज भाग्यशाली रहेगा दिन, खर्चों को करें मैनेज - Navbharat Times
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...