Rechercher dans ce blog

Tuesday, May 24, 2022

भास्कर LIVE अपडेट्स: IAS पूजा सिंघल के ठिकानों पर ED की छापेमारी, रांची में 6 जगह तो मुजफ्फरपुर में भी पड़ी ... - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News LIVE Updates; Jharkhand IAS Pooja Singhal Case | Karnataka Road Accident, Kedarnath Yatra, Indo Bangladesh Border

11 मिनट पहले

पाकिस्तान के इस्लामाबाद, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई है। भूकंप का केंद्र आफगानिस्तान का हिंदू कुश क्षेत्र था। इसकी गहराई 85 किलोमीटर थी। फिलहाल भूकंप से हुए नुकसान के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

आज की अन्य बड़ी खबरें...

बिहार में जहरीली शराब से 6 लोगों की मौत, 10 की हालत गंभीर

परिवार के लोगों ने बताया कि शराब पीने के बाद सभी को पेट दर्द, उल्टी-दस्त की समस्या हुई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

परिवार के लोगों ने बताया कि शराब पीने के बाद सभी को पेट दर्द, उल्टी-दस्त की समस्या हुई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बिहार में जहरीली शराब से 6 लोगों की मौत हो गई है। 8 लोगों की हालत गंभीर है, जिनका इलाज जारी है। वहीं औरंगाबाद में शराब पीने के बाद 3 लोगों की मौत हुई है। 2 लोगों का इलाज जारी है। परिवार का कहना है कि सभी ने सोमवार शाम एक साथ शराब पी थी। इसके बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। पेट दर्द, उल्टी-दस्त के बाद अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई। पढ़े पूरी खबर...

कपिल सिब्बल को राज्यसभा भेजेगी सपा

10 जून को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और शाम 5 बजे से मतगणना होगी।

10 जून को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और शाम 5 बजे से मतगणना होगी।

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 11 सीटों पर चुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू हो गया। पहले सपा ने 12 और भाजपा ने 5 नामांकन पत्र लिए हैं। इन 11 सीटों के लिए 31 मई तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। एक जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी और तीन जून तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 10 जून को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और शाम 5 बजे से मतगणना होगी। इस बीच जानकारी यह है कि कांग्रेसी नेता कपिल सिब्बल को समाजवादी पार्टी राज्यसभा भेजेगी।

भगवंत मान ने हेल्थ मिनिस्टर मंत्री विजय सिंगला को बर्खास्त किया

स्वास्थ्य मंत्री रहे डॉ. विजय सिंगला पर टेंडर और खरीदी में 1% कमीशन लेने का आरोप है।

स्वास्थ्य मंत्री रहे डॉ. विजय सिंगला पर टेंडर और खरीदी में 1% कमीशन लेने का आरोप है।

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे डॉ. विजय सिंगला को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया गया है। विजय सिंगला स्वास्थ्य विभाग में हर काम और टेंडर के बदले 1% कमीशन मांग रहे थे। इसकी शिकायत CM भगवंत मान तक पहुंची थी। उन्होंने गुपचुप तरीके से इसकी जांच कराई। अफसरों से पूछताछ की, फिर मंत्री सिंगला को तलब किया गया। मंत्री ने गलती मान ली, इसके बाद उन्हें बर्खास्त किया गया।

इस बारे में CM भगवंत मान ने बताया, 'मेरे ध्यान में एक केस आया। इसमें मेरी सरकार का एक मंत्री हर टेंडर या उस विभाग की खरीद-फरोख्त में एक परसेंट कमीशन मांग रहा था। इस केस का सिर्फ मुझे पता है। इसके बारे में विरोधी पार्टियों और मीडिया को पता नहीं है। मैं चाहता तो केस को दबा सकता था, लेकिन इससे लोगों का विश्वास टूट जाता। मैं उस मंत्री के खिलाफ सख्त एक्शन ले रहा हूं। उसे मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया है। पुलिस को उसके खिलाफ केस दर्ज करने के लिए आदेश दे दिए हैं।' पढ़ें पूरी खबर..

2024 लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तैयारी, टास्क फोर्स, पॉलीटिक्ल अफेयर्स और सेंटर प्लानिग ग्रुप बनाया

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारत जोड़ों यात्रा के लिए टास्क फोर्स, पॉलीटिक्ल अफेयर्स ग्रुप और सेंटर प्लानिग ग्रुप बनाया है। पार्टी के पॉलीटिक्ल अफेयर्स ग्रुप में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद के नाम हैं। वहीं टास्क फोर्स 2024 में पी चिदंबरम, जयराम रमेश, के सी वेणुगोपाल जैसे नाम हैं। भारत जोड़ों यात्रा के मकसद 2024 लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की जमीन मजबूत करना है। पढ़े पूरी खबर...

IAS पूजा सिंघल के ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची में 6 जगह और मुजफ्फरपुर में भी पूजा सिंघल के ठिकानों पर छापेमारी हुई।

रांची में 6 जगह और मुजफ्फरपुर में भी पूजा सिंघल के ठिकानों पर छापेमारी हुई।

अवैध खनन और मनरेगा घोटाले मामले में झारखंड और बिहार में IAS पूजा सिंघल से जुड़े ठिकानों पर ED ने छापेमारी की है। ED ने यह कार्रवाई रांची और मुजफ्फरपुर के अलग-अलग लोकेशंस पर की है। रांची के 6 और बिहार के मुजफ्फरपुर में छापेमारी की जा रही है।

पूजा सिंघल से भी लगातार पूछताछ जारी है। सोमवार को साहिबगंज DMO विभूति कुमार और रांची DMO संजीव कुमार से ED ने सवाल-जवाब किए थे। उसी के आधार पर मिली जानकारी के आधार पर हो रही छापेमारी की जा रही है। बता दें कि सिंघल के ससुराल पक्ष के लोग मुजफ्फरपुर में रहते हैं।

कर्नाटक के हुबली में बस और ट्रक की टक्कर; 7 की मौत, 26 घायल

हादसे में घायलों को हुबली के KIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में घायलों को हुबली के KIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कर्नाटक के हुबली जिले में एक यात्री बस और ट्रक की टक्कर में 7 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 26 घायल हुए हैं। घायलों का हुबली के KIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस और ट्रक दोनों वाहनों के ड्राइवरों की मौके पर ही मौत हो चुकी है।

पुलिस के मुताबिक, यात्री बस कोल्हापुर से बेंगलुरु जा रही थी। इस दौरान बस ने धारवाड़ की ओर जा रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने की कोशिश की और सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। यह घटना आधी रात 12:30 से 1 बजे के बीच हुई।

बारिश और बर्फबारी से सोनप्रयाग में रुकी केदारनाथ यात्रा

बारिश और बर्फबारी से फाटा और गौरीकुंड से हेलीकॉप्टर सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित हैं।

बारिश और बर्फबारी से फाटा और गौरीकुंड से हेलीकॉप्टर सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित हैं।

भारी बारिश और बर्फबारी की वजह से केदारनाथ यात्रा सोनप्रयाग में रोकी गई। रुद्रप्रयाग सर्किल ऑफिसर प्रमोद घिल्डियाल ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि फाटा और गौरीकुंड से हेलीकॉप्टर सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित हैं।

हरियाणा के जींद में सड़क हादसा: 6 लोगों की मौत, 17 घायल

हरियाणा के जींद में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। हरिद्वार से अस्थियां विसर्जन कर लौट रहे नारनौंद के एक परिवार के लोगों की गाड़ी कैथल रोड पर गांव कंडेला के पास ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो महिलाओं समेत 6 व्यक्तियों की मौत हो गई। मृतकों में 15 से लेकर 70 साल तक के व्यक्ति शामिल हैं। घायलों को जींद के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें...

भारत- बांग्लादेश बॉर्डर पर 6.15 करोड़ रुपए का सोना पकड़ा, दो भारतीय तस्कर गिरफ्तार

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने दो भारतीय तस्करों को भारत- बांग्लादेश बॉर्डर पर गिरफ्तार किया। बॉर्डर पर हुई दो अलग-अलग घटनाओं में 74 सोने के बिस्किट और 3 सोने की रॉड बरामद हुई हैं। इनकी कुल कीमत करीब 6.15 करोड़ रुपए है। जब्त किए गए सोने का कुल वजन 11.620 किलोग्राम है।

BSF ने बताया कि तस्कर सुरक्षा बलों को चकमा देकर सोने को बांग्लादेश से भारत ले जाने की कोशिश कर रहे थे। यह गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में सोमवार को हुई।

आर्थिक संकट झेल रहे श्रीलंका को भारत ने दी चावल, दवाई और दूध की मदद

सबसे खराब आर्थिक संकट झेल रहे श्रीलंका की आवश्यक वस्तुओं की कमी को कम करने के लिए भारत ने मदद की है। भारत ने पड़ोसी देश श्रीलंका को 1 करोड़ 60 लाख का सहायता पैकेज का पहला खेप भेज दिया है।

श्रीलंका में भारतीय दूत गोपाल बागले ने रविवार देर रात तमिलनाडु से श्रीलंका के विदेश मंत्री गामिनी पेइरिस को मदद का सामान दिया। इसमें 56 लाख रुपए का चावल, दूध पाउडर और आवश्यक दवाएं शामिल हैं। भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा कि दिए गए समान को अलग-अलग हिस्सों में कमजोर परिवार को बांटा जाएगा।

चीन के किंघई में 4.3 तीव्रता का भूकंप का झटका

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक चीन के किंघई में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया है। इसकी गहराई 72 किमी थी, ये झटका पांगिन में भी महसूस हुआ जो अरुणाचल प्रदेश के 687 किमी उत्तर की तरफ पड़ता है।

2023 में तैयार होगा राम मंदिर का गर्भगृह, जहां विराजमान होंगे रामलला

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (SRJBTK) ने सोमवार को रिपोर्ट साझा करते हुए बताया कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जोरों पर है। राम मंदिर का निर्माण का काम 5 अगस्त, 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधारशिला रखने के साथ शुरू हुआ था। रिपोर्ट में बताया है कि इस साल 24 जनवरी को शुरू हुआ चबूतरा या कुर्सी उठाने का काम अभी भी जारी है। दिसंबर 2023 तक मंदिर का गर्भगृह पूजा के लिए तैयार हो जाएगा जिसमें राम जी की मूर्ति होगी।

दिल्ली में लगातार हो रही बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, यातायात हुआ प्रभावित

राष्ट्रीय राजधानी में बारिश ने गर्मी से तो राहत दी है लेकिन जलभराव ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। मौसम विज्ञान विभाग ने पहले ही बताया था कि सोमवार रात भी बारिश और आंधी की संभावाना है। इंदिरा गांधी इंटरनेशलन एयरपोर्ट पर जल भराव से फ्लाइट्स पर असर पड़ रहा है। तो वहीं धौला कुंआ और रेल भवन क्षेत्र में भी बारिश के पानी से जल भराव की खबर है।

तालिबान को समर्थन देने के बाद पाकिस्तान हुआ असुरक्षित

विदेश मामलों की एक रिपोर्ट के मुताबिक तालिबान को समर्थन देने के बाद पाकिस्तान और असुरक्षित हो गया है। पाकिस्तान ने तालिबान का ये सोचकर समर्थन किया था कि इस्लामाबाद को सुरक्षा प्रदान करेगा, लेकिन पाकिस्तान को ये नहीं पता था कि उनकी सुरक्षा खतरे में है। अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद TTP ने पाकिस्तान में करीब 124 से ज्यादा आतंकी हमले किये हैं। TTP एक उग्रवादी समूह है जो तहरीक-ए-तालिबान या पाकिस्तान तालिबान के नाम से जाना जाता है।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


भास्कर LIVE अपडेट्स: IAS पूजा सिंघल के ठिकानों पर ED की छापेमारी, रांची में 6 जगह तो मुजफ्फरपुर में भी पड़ी ... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...