Rechercher dans ce blog

Sunday, July 17, 2022

इंडिगो प्लेन की कराची में लैंडिंग: शारजाह-हैदराबाद फ्लाइट को खराबी के बाद उतारा गया, दो हफ्ते पहले स्पाइसजे... - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Indigo Pakistan | Indigo Sharjah Hyderabad Flight In Pakistan’s Karachi Aiport

नई दिल्ली19 मिनट पहले

इंडिगो की शारजाह-हैदराबाद फ्लाइट को तकनीकी खराबी के चलते पाकिस्तान के कराची में लैंड कराया गया है। जानकारी के मुताबिक पायलट ने एयरक्राफ्ट में यह खराबी नोट की, इसके बाद प्लेन को कराची में लैंड कराने का फैसला लिया गया है। फिलहाल एयरपोर्ट पर इस विमान की जांच की जा रही है। इंडिगो के मुताबिक यात्रियों को रिफ्रेशमेंट दिया जा रहा है। पैसेंजर्स को कराची से वापस लाने के लिए दूसरा एयरक्राफ्ट भेजने की तैयारी की जा रही है।

पिछले दो हफ्ते में कराची में भारतीय एयरलाइन की यह दूसरी लैंडिंग है। इससे पहले स्पाइसजेट के प्लेन को भी तकनीकी खराबी की वजह से कराची में उतारना पड़ा था।

14 जुलाई को इंडिगो की दो इमरजेंसी लैंडिंग
पिछले गुरुवार (14 जुलाई) को दिल्ली से वडोदरा जा रहे एक इंडिगो की फ्लाइट 6E-859 की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। बताया गया था कि विमान में कुछ तकनीकी खराबी आई थी, जिसके बाद एहतियात के तौर पर इसकी आपात लैंडिंग कराई गई थी। 14 जुलाई को ही दिल्ली से मणिपुर की राजधानी इंफाल जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-2615 को खराब मौसम के चलते कोलकाता एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा था। इस विमान में 141 यात्री सवार थें।

5 जुलाई को एक दिन में स्पाइसजेट के दो हादसे टले
पिछले मंगलवार (5 जुलाई) स्पाइसजेट विमान के एक के बाद एक दो हादसे होते-होते रह गए थे। पहला मामला सुबह का था, जब दिल्ली से दुबई जा रही विमान में तकनीकी खराबी की वजह से पाकिस्तान के कराची में लैंडिंग करानी पड़ी थी। बताया जा रहा था कि फ्यूल लीक की वजह से फ्लाइट की कराची में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।

दूसरा मामला कांडला से मुंबई जा रहे विमान का था, जब हवा में करीब 23 हजार फीट की ऊंचाई पर स्पाइस जेट के विमान के विंडशील्ड आउटर पेन में दरार आ गई। जिसके बाद विमान को मुंबई में सुरक्षित उतारा गया।

दिल्ली-जबलपुर फ्लाइट से उठने लगा था धुआं
2 जुलाई को दिल्ली से जबलपुर जा रही स्पाइस जेट की फ्लाइट नंबर SG-2962 की दिल्ली में लैंडिंग कराई गई थी। दिल्ली-जबलपुर फ्लाइट के केबिन में जब धुआं दिखा, तब प्लेन 5 हजार फीट की ऊंचाई पर था। इस फ्लाइट ने दिल्ली एयरपोर्ट से सुबह 6:15 पर उड़ान भरी थी। कुछ मिनट में ही एयरक्राफ्ट में धुआं भरने लगा।

पटना में भी हुई थी इसी तरह की घटना
19 जून को पटना में भी स्पाइसजेट के विमान की लेफ्ट विंग में टेकऑफ के वक्त चिंगारी निकलने लगीं थीं। इसके बाद पटना में ही इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। शुरुआती जांच में बर्ड हिट का मामला सामने आया था। विमान में 185 यात्री सवार थे। इसके अलावा 19 जून को ही दिल्ली से गुवाहाटी जा रहे स्पाइसजेट के विमान में तकनीकी खराबी के चलते दिल्ली में ही लैंडिग कराई गई थी। इस विमान में 165 यात्री सवार थे।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


इंडिगो प्लेन की कराची में लैंडिंग: शारजाह-हैदराबाद फ्लाइट को खराबी के बाद उतारा गया, दो हफ्ते पहले स्पाइसजे... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...