Rechercher dans ce blog

Friday, August 12, 2022

भास्कर अपडेट्स: नागपुर में 19 साल के छात्र ने आत्महत्या की, पहले पेट्रोल पिया फिर कॉलेज की चौथी मंजिल से कू... - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News LIVE Update 19 Year Old Student Commits Suicide In Nagpur First Drank Petrol Then Jumped From 4th Floor Of College

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के नागपुर में एक कॉलेज स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि 19 साल का शिवम मोरेश्वर ने पहले तो पेट्रोल पिया फिर कॉलेज की चौथी मंजिल से कूद गया। वह BCA के सेकंड सेमेस्टर का स्टूडेंट था। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है।

आज की अन्य बड़ी खबरें...

यूरोपीय देश मोंटेनेग्रो में गोलीबारी, हमलावर समेत 11 लोगों की मौत

यूरोपीय देश मोंटेनेग्रो के सेटिनजे शहर में गोलीबारी हुई। इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई। मारने वालों में हमलावर भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि राजधानी पॉडगोरिका से 36 किलोमीटर दूर सेटिनजे में हुए हमले में 6 लोग घायल हुए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हमले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। यहां हमलावर और पुलिस के बीच झड़प हुई। जिसके बाद हमलावर को गोली लग गई और उसकी मौत हो गई। गोलीबारी की वजह के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।

चीन के साथ भारत के संबंध ठीक नहीं- विदेश मंत्री जयशंकर

बेंगलुरु में भारत-चीन संबंधों पर बात करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत-चीन संबंध तब तक सामान्य नहीं हो सकते जब तक कि सीमा की स्थिति ठीक नहीं होती। अगर चीन सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति भंग करता है, तो यह संबंधों को और प्रभावित करेगा। उन्होंने कहा- सीमा की स्थिति एक बड़ी समस्या बनी हुई है। हमारी सेना पिछली दो सालों से वहां डटी हुई है। विदेश मंत्री ने कहा कि यह बहुत तनावपूर्ण स्थिति है। यह खतरनाक हो सकती है, इसलिए हम बातचीत कर रहे हैं।

स्टार्टअप इकोसिस्टम में भारत विश्व स्तर पर तीसरे स्थान पर है- केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

डीएसटी स्टार्टअप उत्सव में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि भारत स्टार्टअप इकोसिस्टम और यूनिकॉर्न की संख्या के मामले में दुनियाभर में तीसरे स्थान पर है। वर्तमान में देश में 105 यूनिकॉर्न हैं। खास बात यह है कि पिछले साल 44 स्टार्टअप यूनिकॉर्न क्लब में शामिल हुए हैं। वहीं मौजूदा साल यानी 2022 में 19 स्टार्टअप यूनिकॉर्न क्लब में शामिल हो चुके हैं।

दिल्ली में 24 घंटे में 2,136 कोरोना के नए मामले, 10 लोगों ने तोड़ा दम

दिल्ली में कोरोना से होनी वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ा है। पिछले 24 घंटे में 10 लोगों की मौत संक्रमण के चलते हुई। नए संक्रमितों की संख्या 2136 रही। स्वास्‍थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, कोरोना का पॉजीटिविटी रेट शुक्रवार को 15.02%दर्ज किया गया। अब एक्‍टिव मामलों की संख्या 8343 पर पहुंच गई है।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


भास्कर अपडेट्स: नागपुर में 19 साल के छात्र ने आत्महत्या की, पहले पेट्रोल पिया फिर कॉलेज की चौथी मंजिल से कू... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...