Rechercher dans ce blog

Saturday, August 27, 2022

Hemant Soren: सियासी संकट के बीच मौज मस्ती के बाद हेमंत सोरेन विधायकों के साथ रांची लौटे.. - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

रांची, डिजिटल डेस्क। Jharkhand Political Crisis झारखंड में पल-पल सियासी परिदृश्य बदल रहा है। मुख्यमंत्री के आवास से निकला विधायकों का काफिला मौज मस्ती के बाद शाम छह बजे रांची लौट आया है। यह विधायक छत्तीसगढ़ नहीं गए हैं। झारखंड के खूंटी जिले के लतरातू डैम में मौज मस्ती करने गए थे। वहां इन्होंने भोजन किया। डैम में मुख्यमंत्री के साथ बोटिंग की। इससे पहले दोपहर में खबर आई थी कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने विधायकों को तीन बसों में भर कर छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। यह अटकलें शाम छह बजे निराधार साबित हुईं। इससे पहले दोपहर में जब मुख्यमंत्री अपने विधायकों को लेकर बस से रवाना हुए थे तो उनकी सेल्फी भी मीडिया में वायरल हुई थी। 

साढ़े तीन बजे लतरातू डैम पहुंचे विधायक व सीएम

हेमंत सोरेन अपने विधायकों के साथ अपराह्र साढ़े तीन बजे तक डूमरगढ़ी गेस्ट हाउस लतरातू डैम पहुंचे। तीन बड़ी बसों और दर्जनों छोटी गाड़ियों से सभी नेता भी यहां पहुंचे। खूंटी जिले के इस लतरातू डैम पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात थे। यहां मुख्यमंत्री ने अपने विधायकों के साथ खूब मस्ती की। बस से रवाना होते समय जब दैनिक जागरण के संवाददाता ने विधायक उमाशंकर अकेला को फोन कर पूछा कि आप लोग कहां जा रहे हैं? लगातार आ रहे फोन काल से गुस्से में कांग्रेस विधायक उमाशंकर अकेला ने कहा- बाघा बॉर्डर जा रहा हूं। 

शाम में कांग्रेस प्रभारी को रिसीव करने पहुंचे कांग्रेसी विधायक

दोपहर में दैनिक जागरण संवाददाता ने जब कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम से बात की तो उन्होंने कहा- डंके की चोट पर कह रहा हूं कि सभी विधायक शाम में रांची में ही रहेंगे। उधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि शाम में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रांची आ रहे हैं। उन्हें रिसीव करने के लिए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। कोई कहीं नहीं जा रहा है। मालूम हो कि राजेश ठाकुर भी विधायकों के साथ बस में थे। उन्होंने विधायकों की कई तस्वीरें भी साेशल मीडिया में साझा की।

निशिकांत ने किया था दावा- हेमंत के पास सिर्फ 36 विधायक 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा अचानक विधायकों को बाहर ले जाने संबंधित कार्यक्रम के कारण ही ऐसी आशंका पैदा हुई कि झारखंड में विधायकों की कहीं तोड़फोड़ तो नहीं होने वाली है। दरअसल, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक रोज पहले दावा किया था कि हेमंत सोरेन के पास सिर्फ 36 विधायक ही हैं। कयामत तक वह शेष विधायकों का प्रबंध नहीं कर पाएंगे। यह दावा उन्होंने झामुमो के इस दावे पर किया था कि उनके पास 50 विधायकों का समर्थन पत्र है।

दीपिका पांडेय की गाड़ी में अटैची और पानी के बोतल

दरअसल, सुबह हुआ यह कि मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश करते समय कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय की गाड़ी की डिक्की खुल गई। इसमें अटैची और पानी के ढेर सारे बोलत नजर आई। मीडिया वालों ने विधायक से इसके बारे में पूछताछ करनी शुरू कर दी। इसपर विधायक दीपिका पांडेय नाराज भी हो गईं। इसके बाद यह सूचना आने लगी कि कांग्रेस और झामुमो के विधायकों को पूरी तैयारी के साथ मुख्यमंत्री आवास बुलाया गया है। चुनाव आयोग का फैसला आने के बाद इन विधायकों को जरूरत पड़ने पर छत्तीसगढ़ ले जाया जा सकता है।

कल निशिकांत ने किया था दावा, आलमगीर कर रहे खंडन

मालूम हो कि शुक्रवार को भाजपा सांसद डा निशिकांत दुबे ने टवीट कर कहा था कि झामुमो और कांग्रेस के विधायक छत्तीसगढ़ पहुंचाए जा रहे हैं। लेकिन देर शाम तक ऐसी कोई कवायद हेमंत सोरेन की ओर से नहीं देखी गई। रात को मुख्यमंत्री आवास पर सभी विधायक भोजन के लिए पहुंचे। उनकी बैठक भी होती रही। आज शनिवार सुबह कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने भी दावा किया था कि कोई विधायक कहीं नहीं जा रहा है। सभी विधायकों को रांची में रहने के लिए कहा गया है। बाहर ले जाने संबंधित अफवाह के कारण सभी दोनों पार्टी के नेता परेशान हैं। 

मुख्यमंत्री आवास में खड़ी बसों ने बढ़ाई आशंका

दोपहर में यह खबर आ गई कि मुख्यमंत्री आवास में तीन बसें मंगाई गई हैं। इन्हीं बसों से इन विधायकों को लेकर छत्तीसगढ़ जाने की तैयारी की गई है। हालांकि इस बारे में मुख्यमंत्री आवास का कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति कुछ नहीं बोला। विधायकों ने भी खामोशी की चादर ओढ़ ली थी। मुख्यमंत्री आवास में एक साथ तीन बसें देखकर यह अंदाजा लगाया जाने लगा कि अब कुछ खेला होने वाला है। 

कांग्रेस ने रात में अपने विधायकों के साथ बैठक की

उधर, शनिवार रात कांग्रेस ने बैठक बुलाई। इसमें झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय भी मौजूद थे। कांग्रेस प्रभारी शाम 7.50 बजे दिल्ली से रांची पहुंचे। कांग्रेस अपने विधायकों को सहेजने की कवायद में लगी है। तीन विधायकों की कहानी सामने आने के बाद कांग्रेस ज्यादा अलर्ट मोड में है।

Edited By: M Ekhlaque

Adblock test (Why?)


Hemant Soren: सियासी संकट के बीच मौज मस्ती के बाद हेमंत सोरेन विधायकों के साथ रांची लौटे.. - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...