Rechercher dans ce blog

Monday, September 19, 2022

6 राज्यों ने दिया राहुल को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव: कांग्रेस कमेटियों ने कहा- राहुल ही बनें अध्यक्ष; 17 अ... - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Rahul Gandhi Party President: Bihar And Tamil Nadu Congress Passes Resolution

नई दिल्लीएक घंटा पहले

राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। इसी दौरान केरल में उन्होंने बोट रेस में हिस्सा लिया और खुद चप्पू भी चलाया।

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव से पहले 6 राज्यों की कांग्रेस कमेटियों ने राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपने का प्रस्ताव पास किया है। हाल ही में महाराष्ट्र, बिहार और तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी ने इसका प्रस्ताव पास किया, जबकि राजस्थान, गुजरात और छत्तीसगढ़ पहले ही इसे मंजूरी दे चुके हैं। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए 23 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी, जबकि 17 अक्टूबर को चुनाव प्रस्तावित है।

अभी सोनिया गांधी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष हैं, जबकि पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनाव लड़ने को लेकर साफ तौर पर कुछ नहीं कहा है। इसी वजह से अब तक पार्टी के अंदर अध्यक्ष पद के लिए किसी एक नाम को लेकर सहमति नहीं बनी है।

राहुल ने कहा था- चुनाव बाद इस पर बात करूंगा
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 9 सितंबर को तमिलनाडु में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल ने कहा था कि वे चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इस पर बाद में बात करेंगे। उन्होंने आगे कहा- मैंने इस पर अपना फैसला कर लिया है, मेरे मन में अब कोई भ्रम नहीं है। अगर मैं चुनाव नहीं लड़ा, तो आपको इसकी वजह भी बता दूंगा।

कांग्रेस में अध्यक्ष कौन, तीन नाम सबसे आगे

  1. सोनिया गांधी- 2019 में जब राहुल ने कुर्सी छोड़ी, तो पार्टी में किसी और नेता के नाम पर सहमति नहीं बनने के बाद सोनिया को कमान सौंपी गई। अभी भी सोनिया ही पार्टी अध्यक्ष हैं। पुराने और नए नेताओं के बीच सर्वमान्य होने की वजह से 2024 तक कुर्सी इनके पास ही रहने की अटकलें हैं।
  2. राहुल गांधी- कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे राहुल गांधी का नाम है। हालांकि खुद राहुल कई बार पार्टी अध्यक्ष बनने से इनकार कर चुके हैं। पार्टी अध्यक्ष से पहले राहुल कांग्रेस संगठन में महासचिव और उपाध्यक्ष रह चुके हैं।
  3. अशोक गहलोत- गांधी परिवार से किसी के अध्यक्ष नहीं बनने की स्थिति में अशोक गहलोत को कांग्रेस की कमान मिल सकती है। गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री हैं और पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। पार्टी का बड़ा OBC चेहरा होने के साथ-साथ उन्हें संगठन का भी काफी अनुभव है।

19 अक्टूबर को मिलेगा कांग्रेस को नया अध्यक्ष
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 19 अक्टूबर को काउंटिंग होगी। चुनावी शेड्यूल के मुताबिक 22 सितंबर को चुनाव संबंधी नोटिफिकेशन जारी होगा। 24 सितंबर से 30 सितंबर तक नॉमिनेशन किया जा सकेगा। हालांकि अगर अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ एक उम्मीदवार होता है तो ऐसी स्थिति में रिजल्ट की घोषणा 30 सितंबर को ही की जा सकती है।

राहुल ने लोकसभा चुनाव में हार के बाद छोड़ा पद
राहुल गांधी को 2017 में कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन 2019 में लोकसभा चुनाव हारने के बाद उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था। राहुल ने कहा था कि कांग्रेस में नए लोगों को जिम्मेदारी लेनी होगी, इसलिए मैं पद छोड़ रहा हूं, अब किसी और को पार्टी अध्यक्ष बनाया जाए।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


6 राज्यों ने दिया राहुल को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव: कांग्रेस कमेटियों ने कहा- राहुल ही बनें अध्यक्ष; 17 अ... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...