Rechercher dans ce blog

Sunday, September 4, 2022

Congress Protest Live: रामलीला मैदान में हल्ला बोल, कांग्रेस बोली- बेरोजगारी-महंगाई ‘मोदी सरकार के दो भाई’ - अमर उजाला

01:18 PM, 04-Sep-2022

बघेल ने मोदी सरकार को घेरा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार बड़े-बड़े बिजनेसमैन का लोन माफ करती है उसे रबड़ी देती है। जबकि कांग्रेस पार्टी मेहनत का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि महंगाई बढ़ रही है और कांग्रेस उसके खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। थोड़ी देर बाद राहुल गांधी रैली को संबोधित करने वाले हैं।

01:01 PM, 04-Sep-2022

राहुल गांधी रामलीला मैदान पहुंचे

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी रामलीला मैदान पहुंच चुके हैं। थोड़ी देर में रैली को संबोधित करेंगे। 

12:50 PM, 04-Sep-2022

बेरोजगारी और महंगाई ‘मोदी सरकार के दो भाई’: कांग्रेस

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि बेरोजगारी और महंगाई मोदी सरकार के दो भाई हैं। उसके दो और भाई ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) भी हैं।

 

12:34 PM, 04-Sep-2022

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि कि प्रधानमंत्री अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते। उन्हें जनता की तकलीफें सुननी ही पड़ेंगी।
 

12:03 PM, 04-Sep-2022

रैली स्थल पहुंचे कई कांग्रेसी नेता

रामलीला मैदान में होने वाली हल्ला बोल रैली में कांग्रेस के कई बड़े नेता पहुंचना शुरू हो गए हैं। दोपहर एक बजे राहुल गांधी इस रैली को संबोधित कर सकते हैं। 

11:57 AM, 04-Sep-2022

महंगाई के खिलाफ आंधी निर्दयी सरकार को उखाड़ देगी- कांग्रेस

हल्ला बोल रैली से पहले कांग्रेस ने ट्विटर पर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस की ओर से एक वीडियो ट्वीट किया गया है। इसमें लिखा है, महंगाई के खिलाफ उठी करोड़ों आवाजें अब 'आंधी' बन चुकी हैं। एक ऐसी आंधी जो इस अन्यायी और निर्दयी सरकार की सत्ता उखाड़ फेंकेगी।
 

11:30 AM, 04-Sep-2022

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

महंगाई के खिलाफ मार्च कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्रदर्शनकारी बंगा भवन से अकबर रोड स्थित एआईसीसी मुख्यालय की ओर जा रहे थे, तभी पुलिस ने बैरीकेटिंग उनका रास्ता रोक लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। 

11:17 AM, 04-Sep-2022

अधीर रंजन की पुलिस के साथ झड़प

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के साथ पुलिस की झड़प की खबर है। वह रैली स्थल तक मार्च निकालने की कोशिश कर रहे थे, इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसके बाद कांग्रेस समर्थक पुलिस से भिड़ गए। हालांकि, बाद में पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को रैली स्थल पर छोड़ दिया। 

10:59 AM, 04-Sep-2022

शहजाद पूनावाला का तंज- एक अनार, पांच बीमार

कांग्रेस की हल्ला बोल रैली से पहले भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया, अब नासा ने कांग्रेस से यह पूछने के लिए संपर्क किया है कि वे एक असफल रॉकेट को बार-बार लॉन्च करने का प्रबंधन कैसे करते हैं। उन्होंने कहा, राहुल रीलॉन्च सीजन 5 आज "हल्ला बोल" के साथ शुरू हो रहा है। यहां तक कि ममता दी, केसीआर, अरविंद केजरीवाल और नीतीश जी भी 'मैं हूं ना' स्क्रीन पर हिट। एक अनार (कुर्सी), 5 बीमार। 

10:54 AM, 04-Sep-2022

राहुल गांधी पहुंचे दिल्ली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी हल्ला बोल रैली के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। वह थोड़ी देर में रैली स्थल के लिए रवाना होंगे।

10:45 AM, 04-Sep-2022

राजा मित्रों की कमाई में व्यस्त: राहुल गांधी

कांग्रेस की हल्ला बोल रैली से पहले राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया, 'राजा मित्रों की कमाई में व्यस्त प्रजा महंगाई से त्रस्त। आज, लोगों को जरूरत का सामान खरीदने से पहले भी दस बार सोचना पड़ रहा है। इन तकलीफों के लिए सिर्फ प्रधानमंत्री जिम्मेदार हैं। हम महंगाई के खिलाफ आवाजें जोड़ते जाएंगे, राजा को सुनना ही पड़ेगा।"

10:25 AM, 04-Sep-2022

जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बताया कि आज जनता के सामने सबसे बड़ी समस्या महंगाई और बेरोजगारी है। इस रैली से असंवेदनशील मोदी सरकार को संदेश भेजना चाहते हैं कि महंगाई व बेरोजगारी से जनता त्रस्त है, इसका समाधान निकाला जाना चाहिए।

10:01 AM, 04-Sep-2022

रामलीला मैदान पहुंचने लगे कार्यकर्ता

कांग्रेस की हल्ला बोल रैली के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रामलीला मैदान पहुंचना शुरू हो गए हैं। 

09:36 AM, 04-Sep-2022

Congress Protest Live: रामलीला मैदान में हल्ला बोल, कांग्रेस बोली- बेरोजगारी-महंगाई ‘मोदी सरकार के दो भाई’

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने बताया कि मुख्यालय से बस चलेंगी। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता सुबह करीब 10 बजे पार्टी मुख्यालय से बस में बैठकर रामलीला मैदान के लिए रवाना होंगे। राहुल गांधी भी उसी बस में बैठकर रैली में जा सकते हैं।

Adblock test (Why?)


Congress Protest Live: रामलीला मैदान में हल्ला बोल, कांग्रेस बोली- बेरोजगारी-महंगाई ‘मोदी सरकार के दो भाई’ - अमर उजाला
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...