Rechercher dans ce blog

Sunday, September 11, 2022

वैशाली में प्रेमी जोड़े को पकड़ा, बॉयफ्रेंड के सामने गैंगरेप: रेप का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला; लड़की क... - Dainik Bhaskar

हाजीपुर (वैशाली)2 घंटे पहले

बिहार के वैशाली में कुछ युवकों ने खेत में एक प्रेमी जोड़े को पकड़ा। इसके बाद 4-5 युवकों ने दोनों के कपड़े उतरवाए। मारपीट और गाली-गलौज की। पुलिस को बुलाने की धमकी देकर युवकों ने बॉयफ्रेंड के सामने ही लड़की के साथ गैंगरेप किया। लड़की जब बेहोश हो गई, तो युवक भाग गए। युवकों ने इसका वीडियो भी बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया।

लड़की की उम्र 15 साल है। लड़की की हालत गंभीर है। उसका इलाज जारी है। पुलिस में पांच युवकों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

पोल में हिस्सा लेकर खबर पर अपनी राय दीजिए।

मामला जिले के जंदाहा थाना इलाके का है। शनिवार को 9वीं की छात्रा (15) अपने बॉयफ्रेंड से मिलने सुनसान इलाके में पहुंची थी। खेत में दोनों बातचीत कर रहे थे। तभी वहां कुछ युवक आ गए। दोनों के साथ अभद्रता करने लगे। लड़कों ने दोनों के कपड़े उतरवाए और मारपीट की। फिर पुलिस को बुलाने की धमकी देकर लड़की के साथ गैंगरेप किया। दोनों छोड़ने की गुहार लगाते रहे, पैर भी पकड़े। लेकिन युवकों ने नहीं छोड़ा।

लड़की बेहोश हुई तो आरोपी भाग गए
इस दौरान एक लड़का पूरी घटना का वीडियो बनाता रहा। रेप से लड़की जब बेहोश हो गई तो युवक फरार हो गए। इसके बाद वीडियो भी वायरल कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। लड़की का मेडिकल करवाया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


वैशाली में प्रेमी जोड़े को पकड़ा, बॉयफ्रेंड के सामने गैंगरेप: रेप का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला; लड़की क... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...