Rechercher dans ce blog

Saturday, October 1, 2022

LPG Price Today 1 Oct 2022: दिवाली से पहले राहत की बड़ी खबर, सस्ता हो गया एलपीजी गैस सिलेंडर - Nai Dunia

LPG Price Today 1 oct 2022: दिवाली के महीने में आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। 1 अक्टूबर 2022, शनिवार से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों (LPG latest price) में कमी की गई है। हालांकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। IOCL की वेबसाइट के मुताबिक, 1 अक्टूबर से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इंडेन के 19 KG कमर्शियल सिलेंडर के दाम 25.5 रुपए, कोलकाता में 36.5 रुपये, मुंबई में 32.5 रुपए, चेन्नई में 35.5 रुपए कम किए गए हैं। वहीं 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर पुराने दामों पर ही मिलेगा। बता दें, हर महीने की पहली तारीख को सरकारी तेल कंपनियां दामों की समीक्षा करती हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत के आधार पर दाम बढ़ते या घटते हैं।

LPG Price Today 1 oct 2022: 14.2 KG सिलेंडर के रेट

  • कोलकाता: 1079 रुपए प्रति सिलेंडर
  • दिल्ली: 1053 रुपए प्रति सिलेंडर
  • मुंबई: 1052.5 रुपए प्रति सिलेंडर
  • चेन्नई: 1068.5 रुपए प्रति सिलेंडर

यहां भी क्लिक करें: देश के इन 13 शहरों में शुरू हो जाएगी 5-जी सेवा, देखिए लिस्ट, जानिए क्या-क्या बदल जाएगा

LPG Price Today 1 oct 2022: 17 KG सिलेंडर के दाम

यहां भी क्लिक करें: कन्या पूजन में लगाएं इन पकवानों का भोग, मां दुर्गा होंगी प्रसन्न

6 महीने से लगातार घट रही है कीमत

इस तरह लगातार छठे महीने कमर्शियल सिलेंडर (17 KG) के दाम में कमी की गई है। इसी साल मई में इस सिलेंडर की कीमत 2354 रुपए तक पहुंच गई थी, लेकिन उसके बाद से दाम लगातार घट रहे हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कमी से बाहर खाना-पीना सस्ता होने की उम्मीद है। इसका इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में किया जाता है।

प्राकृतिक गैस के दामों में भारी वृद्धि

प्राकृतिक गैस की कीमतें 40 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। अब पाइप के जरिए किचन तक पहुंचने वाली सीएनजी और पीएनजी गैस के दाम बढ़ सकते हैं। ओएनजीसी और ओआईएल के पुराने क्षेत्रों से गैस की कीमत 6.1 अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 8.57 अमेरिकी डॉलर प्रति एमएमबीटीयू हो गई है।

Posted By: Arvind Dubey

Adblock test (Why?)


LPG Price Today 1 Oct 2022: दिवाली से पहले राहत की बड़ी खबर, सस्ता हो गया एलपीजी गैस सिलेंडर - Nai Dunia
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...