Rechercher dans ce blog

Thursday, October 27, 2022

भास्कर अपडेट्स: हेट स्पीच केस में आजम खान दोषी, PM मोदी के बारे में दिया था भड़काऊ भाषण - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News LIVE Updates; Subramanian Swamy, Delhi Ghazipur Landfill | Rajasthan MP Uttar Pradesh Mumbai

35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तत्कालीन जिलाधिकारी रामपुर को लेकर भड़काऊ भाषण देने के मामले में दोषी करार हए हैं। बीती 21 अक्टूबर को इस मामले में अंतिम फैसला नहीं हो सका था।

पिछली सुनवाई के दौरान आजम खान एमपी एमएलए कोर्ट में पेशी पर नहीं पहुंचे थे। कोर्ट ने आजम खां को आईपीसी की धारा 153-ए, 505-ए और 125 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत दोषी करार दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

आज की अन्य बड़ी खबरें...

महिला क्रिकेटर्स को पुरुष खिलाड़ियों के बराबर फीस मिलेगी, BCCI का ऐतिहासिक फैसला

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल भारतीय महिला क्रिकेटरों को भी पुरुषों के समान मैच फीस मिलेगी। इसकी घोषणा गुरुवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट पर की है। । उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- BCCI पुरुषों के समान ही महिलाओं को मैच फीस देगी।

केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली HC पहुंचे BJP के सुब्रण्यम स्वामी, सरकारी आवास पर सुरक्षा नहीं देने का आरोप

भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। स्वामी का दावा है कि केंद्र सरकार ने अभी तक उनके आवास पर सुरक्षा प्रदान नहीं की है। स्वामी के वकील ने याचिका में कहा है कि सरकार ने उनके सरकारी आवास के पुन: आवंटन की मांग वाली एक याचिका की सुनवाई के दौरान निरंतर सुरक्षा का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। केस की सुनवाई 31 अक्टूबर को होगी।

अमेरिका के पहले पगड़ी वाले सिख अफसर के हत्यारे को मौत की सजा

अमेरिका के पहले पगड़ी पहनने वाले सिख पुलिस अफसर के हत्यारे को मौत की सजा मिली है। पुलिस अफसर का नाम संदीप धालीवाल था। बुधवार को टेक्सास राज्य की कोर्ट में ज्यूरी ने उनकी हत्या के आरोपी रॉबर्ट सोलिस को सजा-ए-मौत सुनाई।

संदीप धालीवाल हैरिस काउन्टी डिपार्टमेंट में पहले सिख डेप्युटी थे, जिनकी सितंबर 2019 में लाइन ऑफ ड्यूटी में हत्या कर दी गई थी। रॉबर्ट सोलिस के पेरोल उल्लंघन के चलते वे उसकी अरेस्ट का वॉरंट लेकर पहुंचे थे, तभी सोलिस ने उन पर गोली चला दी थी।

अमदाबाद से दिल्ली आ रही अकासा एयर की फ्लाइट पक्षी से टकराया, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई सैफ लैंडिंग

अहमदाबाद से दिल्ली आ रही अकासा एयर की फ्लाइट से मंगलवार को पक्षी टकरा गया। हांलाकि फ्लाइट की सेफ लैंडिंग दिल्ली में ही की गई। इसकी जानकारी DGCA ने दी। DGCA के मुताबिक, हादसा अकासा एयर की फ्लाइट बी-737-8 (मैक्स) में हुआ। पक्षी के टकराने से फ्लाइट में डैमेज भी आ गया।

दिल्ली में गाजीपुर लैंडफिल साइट पर BJP-AAP का प्रदर्शन

दिल्ली में MCD चुनाव से पहले गाजीपुर लैंडफिल साइट को लेकर BJP और AAP के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की। पहले भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। इसके तुरंत बाद आप कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। मौके पर पुलिस भी मौजूद है।

गौरतलब है कि CM अरविंद केजरीवाल आज गाजीपुर साइट पर गए हैं। इसे देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए और केजरीवाल डाउन-डाउन के नारे लगाए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

कोयंबटूर कार ब्लास्ट का छठा आरोपी गिरफ्तार

कोयंबटूर में 23 अक्टूबर को हुए कार ब्लास्ट में पुलिस ने छठे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह व्यक्ति ब्लास्ट में मरने वाले आतंकी जेमिशा मुबीन का चचेरा भाई अफसर खान है। उसे दो दिन पहले SIT ने पकड़ा है। इसके पहले पकड़े गए 5 आरोपी 15 दिन की पुलिस हिरासत में हैं।

शीतकाल के लिए केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट आज से बंद होंगे

शीतकाल के लिए केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट आज से बंद हो जाएंगे। केदारनाथ में बाबा केदार की वैदिक मंत्रोचार और पूजा-अर्चना होगी। इसके बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने के बाद बाबा केदार की चल विग्रह डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करेगी। उधर, दोपहर करीब 12 बजे यमुनोत्री धाम में मां यमुना मंदिर के कपाट बंद किए जाएंगे और माता की डोली अपने मायके खरसाली के लिए प्रस्थान करेगी।

मशहूर डायरेक्टर इस्माइल श्रॉफ का निधन, 62 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर इस्माइल श्रॉफ गुरुवार सुबह निधन हो गया। 62 साल की उम्र में मुंबई स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक ब्रेन स्टोक के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन किया, लेकिन सबसे ज्यादा शोहरत उन्हें 80 के दशक में बनाई गई फिल्म थोड़ी सी बेवफाई से मिली।

इसके अलावा इस्माइल ने गॉड एंड गन, आहिस्ता आहिस्ता, बुलंदी, सूर्या, दिल आखिर दिल है, अगर, पुलिस पब्लिक, झूठा सच, निश्चय, लव 86, जिद, थोड़ा तुम बदलो थोड़ा हम जैसी तमाम हिट और चर्चित फिल्मों का निर्देशन किया है।

भोपाल की एक बस्ती में क्लोरीन गैस टैंक हुआ लीक, 3 लोग अस्पताल में भर्ती

भोपाल की मदर इंडिया कॉलोनी में बुधवार रात क्लोरीन गैस टैंक लीक हो गया। गैस फैलने से बस्ती में रहने वाले लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इससे लोग घरों से बाहर निकल गए। एक महिला समेत 3 लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। करीब तीन घंटे से लोग घरों से बाहर हैं।

ईरान के शिराज में फायरिंग में 15 की मौत, कई घायल; ISIS ने ली हमले की जिम्मेदारी

ईरान के शिराज में बुधवार शाम को फायरिंग में 15 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक घटना शिया समुदाय के पवित्र स्थल शाह चेराग की है, जहां कुछ हमलावरों ने लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी। हमले की जिम्मेदारी आंतकी संगठन ISIS ने ली है। ईरानी न्यूज एजेंसी IRNA के मुताबिक कुल तीन लोग थे, जिसने इस घटना को अंजाम दिया। हमले में कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है।

भागलपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, एक ही परिवार के 6 लोग डूबे, 4 की मौत

बिहार के भागलपुर में बुधवार की शाम गंगा नदी में एक नाव पलट गई। हादसे में नाव पर सवार एक ही परिवार के 6 लोग डूब गए। 4 लोगों की मौत हो गई और बाकी 2 लोगों को ढूंढने की कोशिश की जा रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक सभी मेला देखने जा रहे थे। घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के कलवलिया धार के पास हुई। सभी लोग नाव पर सवार होकर अभिया गांव जा रहे थे, जहां काली पूजा को लेकर मेला लगा हुआ है। घटना की सूचना पर SDRF की टीम रेस्क्यू में जुट गई। घटना की पुष्टि नवगछिया SP सुशांत कुमार सरोज ने की है।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


भास्कर अपडेट्स: हेट स्पीच केस में आजम खान दोषी, PM मोदी के बारे में दिया था भड़काऊ भाषण - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...