Rechercher dans ce blog

Sunday, November 27, 2022

कांग्रेस की यात्रा में युवकों ने लगाए मोदी-मोदी के नारे: राहुल बोले- बुलाओ उन्हें तो भाग गए - Dainik Bhaskar

इंदौर9 मिनट पहले

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को बड़ा गणपति चौराहे से शुरू हुई। सांवेर रोड मॉडर्न चौराहे के पास यात्रा में 2 युवकों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। राहुल गांधी रुके और कहा- बुलाओ उन्हें। तब तक दोनों युवक भाग चुके थे।

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक बड़ा गणपति से यात्रा जिंसी चौराहा से किला मैदान होते हुए मरीमाता चौराहे पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा विधायक संजय शुक्ला के घर के सामने से होते हुए बाणगंगा से होते लवकुश चौराहा जाएगी। लवकुश चौराहे से अरविंदो हॉस्पिटल होते हुए चौराहे से आगे विधायक संजय शुक्ला के फॉर्म हाउस पर लंच ब्रेक के लिए रुकेगी। रविवार को भारत जोड़ो यात्रा महू-राऊ के रास्ते इंदौर पहुंची थी। सोमवार को यात्रा सांवेर में नाइट स्टे करेगी।

अपडेट्स...

- राहुल गांधी का पहला पड़ाव पूरा हुआ। सांवेर रोड पर पेट्रोल पंप पर रुकी यात्रा। कुछ देर बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस लेंगे।

- राहुल गांधी रेवती रेंज पर पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों से मिले।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इंदौर में बड़ा गणपति चौराहे से शुरू हुई। यात्रा ने रास्ते में होटल मेरी मर्जी पर टी ब्रेक लिया।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इंदौर में बड़ा गणपति चौराहे से शुरू हुई। यात्रा ने रास्ते में होटल मेरी मर्जी पर टी ब्रेक लिया।

इंदौर के अरविंदो अस्पताल के सामने भारत जोड़ो यात्रा का ड्रोन से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

इंदौर के अरविंदो अस्पताल के सामने भारत जोड़ो यात्रा का ड्रोन से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी इन खबरों से भी गुजर लाइए

इंदौर के राजबाड़ा पर राहुल की सभा

एमपी की आर्थिक राजधानी माने जाने वाले इंदौर में राहुल गांधी का फोकस व्यापारियों और उनसे जुड़े मुद्दों पर रहा। उन्होंने राजबाड़ा में एक सभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर से नोटबंदी और जीएसटी के मुद्दे पर बीजेपी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जो काम चाइना की सेना नहीं कर सकती है, वो काम इन दोनों पॉलिसियों कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें

महू में राहुल गांधी का शायराना अंदाज

इंदौर के महू में राहुल गांधी ने एक बार फिर से RSS और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि RSS और बीजेपी के लोग पीछे से संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। क्योंकि सामने से ऐसा करने की उनमें हिम्मत नहीं है। ये डर, नफरत और हिंसा का माहौल पैदा कर रहे हैं। राहुल गांधी ने शायराना अंदाज में कहा कि - मोहब्बत करने वाले किसी से नहीं डरते। डरने वाले कभी मोहब्बत नहीं करते... पूरी खबर पढ़ें...

जब राहुल गांधी ने थामा संन्यासी का हाथ:डेढ़ किलोमीटर तक धर्म, अध्यात्म और शिव पर की लंबी बात

यूं तो राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा घेरे के अंदर तेज चाल से चल रहे है, लेकिन यात्रा के दौरान जब कभी कोई प्रशंसक या कार्यकर्ता उनसे मिलने या फोटो खिंचवाने की जिद करता है तो वे कभी-कभार मान भी जाते है। मोरटक्का से बड़वाह के बीच यात्रा के दौरान पीले कपड़े पहने एक संन्यासी को राहुल ने न सिर्फ सुरक्षा घेरे के अंदर बुलाया, बल्कि काफी देर तक वे हाथ पकड़कर साथ में चलते रहे। इस तरह राहुल करीब एक से डेढ़ किमी तक उनके साथ चले। पूरी खबर पढ़ें...

वो 1 मिनट...जब राहुल गांधी भीड़ में घिरे:अचानक गाड़ी से उतरे, प्रियंका ने वापस बैठाया

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ, जब राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए जवानों को भारी मशक्कत करना पड़ी। राहुल गांधी अचानक कार से उतरे और भीड़ ने उन्हें घेर लिया। यही नहीं, एक शख्स भीड़ को चीरते हुए उनके नजदीक तक भी पहुंच गया। सिक्योरिटी ने उसे पीछे धकेला। 1 मिनट का यह वाकया वहां हुआ, जहां उनकी सभा सुरक्षा कारणों से रद्द कर दी गई थी। पूरी खबर पढ़ें...

ओंकारेश्वर में राहुल-प्रियंका ने की नर्मदा आरती:मां रेवा को चढ़ाई चुनरी; ज्योतिर्लिंग के किए दर्शन

मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन राहुल गांधी ओंकारेश्वर पहुंचे। यहां वह नर्मदा आरती में शामिल हुए। राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी ने नर्मदा आरती की। राहुल गांधी ने मां नर्मदा को चुनरी भी चढ़ाई। दोनों भाई-बहन ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन भी किए। वे करीब 5 मिनट तक मंदिर में रहे। पूरी खबर पढ़ें...

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


कांग्रेस की यात्रा में युवकों ने लगाए मोदी-मोदी के नारे: राहुल बोले- बुलाओ उन्हें तो भाग गए - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...