Rechercher dans ce blog

Tuesday, December 6, 2022

तुम्हारे पति का अफेयर है, मिलने आओ तो बताऊंगी: अनजान महिला ने फोन कर बुलाया, घर से निकली तो एसिड फेंका - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Nagpur (Maharashtra) Acid Attack; Victim's Husband Ex Girlfriend Arrested | Maharashtra News

नागपुरएक घंटा पहले

यह वीडियो गली में लगे सीसीटीवी में कैद हुआ है। दावा किया जा रहा है बुरका पहने हुए दो लोगों ने लता पर एसिड फेंका।

महाराष्ट्र के नागपुर में एक महिला और उसके बच्चे पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है। विनोबाभावे नगर में रहने वाली लता को मंगलवार सुबह अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाली महिला ने लता से कहा तुम्हारे पति का अफेयर चल रहा है, मिलने आओ तो पूरी जानकारी दूंगी। इस पर लता अपने ढाई साल के बच्चे के साथ घर से बाहर निकली तो स्कूटी सवार लोगों ने उन पर तेजाब फेंक दिया।

गनीमत यह रही कि हमलावरों का निशाना चूक गया, जिससे लता और उनके बच्चे पर ज्यादा एसिड नहीं गिरा। दोनों के हाथ और पेट पर चोट आई है। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल मां-बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें स्कूटी पर सवार दो लोग महिला पर तेजाब फेंकते दिख रहे हैं। मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की फोटो सीसीटीवी में कैद हुई है। बुरका पहने हुए दो लोगों ने लता पर एसिड फेंका।

आरोपियों की फोटो सीसीटीवी में कैद हुई है। बुरका पहने हुए दो लोगों ने लता पर एसिड फेंका।

लता ने बताया- मैं हाउसवाइफ हूं और मेरे पति पुराणिक पेशे से ड्राइवर हैं। हमारा एक ढाई साल का बेटा भी है। मंगलवार सुबह 9 बजे किसी महिला ने फोन कर पति के अफेयर की बात बताई, इससे मैं परेशान हो गई। फोन करने वाली महिला ने मुझे कुंदनलाल गुप्तानगर मिलने को बुलाया और कहा पूरी जानकारी मिलकर ही दूंगी।

हमलावरों ने बुर्का पहन रखा था
लता ने बताया कि वह अपने बेटे को गोद में लेकर घर से निकलीं, तो कुछ ही दूरी पर दो लोग स्कूटी पर आए और उन पर एसिड फेंक दिया। हमलावरों ने बुर्का पहन रखा था, इसीलिए लता उन्हें देख नहीं सकीं। हमले के बाद दोनों वहां से फरार हो गए।

डीसीपी श्रवण दत्ता जोन 5 ने बताया कि स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम जांच में जुटी है। हमला करने वाली एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। घायल महिला की हालत ठीक है, उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।

एसिड अटैक से जुड़ी अन्य खबरें यहां पढ़ें...

सोते वक्त सौतेली मां ने चेहरे पर डाला एसिड, 16 सर्जरी हुई, तब मिला चेहरा

एसिड अटैक के बाद रूपा अपने चाचा सुधीर के साथ।

एसिड अटैक के बाद रूपा अपने चाचा सुधीर के साथ।

यूपी के मुजफ्फरनगर की रहने वाली रूपा की मां की मौत हो गई थी। इसके बाद उनके पिता ने दूसरी शादी कर ली। उस समय रूपा बहुत छोटी थीं और अपने चाचा-चाची के साथ फरीदाबाद में रहती थीं। मगर 8वीं पास करते ही सौतेली मां ने उसे साथ रहने बुला लिया। सौतेली मां का व्यवहार उसके साथ कभी सही नहीं रहा। वो छोटी-छोटी बातों पर उसे मारती और बेइज्जत करती। एक दिन जब वह सो रही थी तो साैतेली मां ने उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया। पढ़ें पूरी खबर...

महिलाएं ही नहीं पुरुषों पर भी फेंका जा रहा तेजाब, कुल पीड़ितों में से 30 से 40 फीसदी पुरुष

जब भी हम एसिड अटैक की खबर सुनते हैं, तो हमारे जेहन में एक लड़की की तस्वीर उभरती है। चेहरा छुपाए एक लड़की, पट्टियों में लिपटी एक लड़की, चीखती-चिल्लती और इंसाफ की गुहार लगाती एक लड़की। इसकी वजह है कि एसिड अटैक की शिकार ज्यादातर लड़कियां होती हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है कि सिर्फ महिलाओं पर ही तेजाब फेंका जाता है, पुरुषों पर भी एसिड अटैक हो रहे हैं। नेशनल क्राइम ब्यूरो रिकॉर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, एसिड अटैक के कुल पीड़ितों में से 30 से 40 फीसदी संख्या पुरुषों की है। पढ़ें पूरी खबर...

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


तुम्हारे पति का अफेयर है, मिलने आओ तो बताऊंगी: अनजान महिला ने फोन कर बुलाया, घर से निकली तो एसिड फेंका - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...