Rechercher dans ce blog

Monday, May 22, 2023

कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा का शुद्धिकरण किया: गंगाजल और गौ-मूत्र छिड़का, हनुमान चालीसा पढ़ी; एक विधायक बैलग... - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • National
  • Karnataka Vidhan Sabha Shudhikaran; Siddaramaiah, DK Shivakumar Congress MLA

बेंगलुरु2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसौधा (विधानसभा) के गेट पर पूजन भी किया। - Dainik Bhaskar

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसौधा (विधानसभा) के गेट पर पूजन भी किया।

कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को कर्नाटक विधानसभा का शुद्धिकरण किया। पार्टी नेताओं ने विधानसभा भवन में गंगाजल और गोमूत्र छिड़का और हवन-पूजन के बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया। कांग्रेस का कहना था कि भाजपा ने विधानसभा को अपने भ्रष्टाचार से दूषित कर दिया था।

कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने इस साल जनवरी में कहा था कि विधानसभा को गोमूत्र से साफ करने का समय आ गया है।

पूजन के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता, कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 135 सीटों पर बहुमत हासिल किया है।

पूजन के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता, कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 135 सीटों पर बहुमत हासिल किया है।

सोमवार को कर्नाटक विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों का शपथग्रहण हुआ।

सोमवार को कर्नाटक विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों का शपथग्रहण हुआ।

मुख्यमंत्रभी सिद्धारमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भी विधायक के रूप में शपथ ली।

मुख्यमंत्रभी सिद्धारमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भी विधायक के रूप में शपथ ली।

मांड्या विधानसभा के कांग्रेस विधायक रवि गनिगा बैलगाड़ी से विधान सौधा (विधानसभा) पहुंचे।

मांड्या विधानसभा के कांग्रेस विधायक रवि गनिगा बैलगाड़ी से विधान सौधा (विधानसभा) पहुंचे।

कांग्रेस ने चुनाव से पहले जारी किया था करप्शन रेट कार्ड
चुनाव से पहले कांग्रेस ने ‌BJP की डबल इंजन सरकार को ट्रबल-इंजन सरकार बताया था। 5 मई को कर्नाटक कांग्रेस ने 'भ्रष्टाचार रेट कार्ड' जारी किया था, जिसमें सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के घोटालों को बताया गया था। तब विपक्ष में बैठी कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि भाजपा सरकार ने सत्ता में रहते हुए 1.50 लाख करोड़ रुपए लूटे। इसमें मुख्यमंत्री का रेट 2,500 करोड़ और एक मंत्री पद का रेट 500 करोड़ रुपए है।

कांग्रेस ने कहा था- सत्ता में आए तो बजरंगदल बैन होगा
2 मई को कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया था, जिसमें PFI और बजरंगदल जैसे संगठनों पर प्रतिबंध लगाने का वादा किया गया था। इसके बाद बजरंग दल और भाजपा ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया था।

PM मोदी ने कहा- कांग्रेस को भगवान राम के बाद बजरंग बली से भी तकलीफ
2 मई को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के विजयनगर में कहा था- यह देश का दुर्भाग्य है कि कांग्रेस पार्टी को प्रभु श्री राम से भी तकलीफ होती थी और अब जय बजरंगबली बोलने वालों से भी तकलीफ हो रही है।

कर्नाटक से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...

सिद्धारमैया कैबिनेट के 9 मंत्री करोड़पति, सब पर क्रिमिनल केस

कर्नाटक कैबिनेट में कुल 34 मंत्रियों को शामिल किया जाना है। अभी सिर्फ 8 को शामिल किया गया है।

कर्नाटक कैबिनेट में कुल 34 मंत्रियों को शामिल किया जाना है। अभी सिर्फ 8 को शामिल किया गया है।

कर्नाटक में सिद्धारमैया कैबिनेट में शपथ लेने वाले सभी 9 मंत्रियों पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं। सबसे ज्यादा 19 केस डिप्टी CM डीके शिवकुमार पर और 13 केस मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर दर्ज हैं। इतना ही नहीं, ये सभी मंत्री करोड़पति भी हैं। यह जानकारी कर्नाटक इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) रिपोर्ट में दी गई है। पढ़ें पूरी खबर...

डीके शिवकुमार तो सुलझ गए​​, 4 नेता बिगाड़ सकते हैं कांग्रेस का काम

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 135 सीटों पर जीत के साथ बहुमत हासिल हुआ है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 135 सीटों पर जीत के साथ बहुमत हासिल हुआ है।

कांग्रेस हाईकमान ने कर्नाटक में CM पद के लिए सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार का विवाद भले ही सुलझा लिया हो, लेकिन जी. परमेश्वर जैसे कई दिग्गज नेता हैं, जो कांग्रेस के लिए सिरदर्द बन सकते हैं। भास्कर एक्सप्लेनर में पढ़िए उन्हीं नेताओं की कहानी…

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा का शुद्धिकरण किया: गंगाजल और गौ-मूत्र छिड़का, हनुमान चालीसा पढ़ी; एक विधायक बैलग... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...