Rechercher dans ce blog

Sunday, July 30, 2023

शाह ने कमलनाथ को करप्शननाथ, दिग्विजय को बंटाधार कहा: इंदौर में बोले- कांग्रेस ने धारा 370 को बच्चे की तरह प... - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Vijay Sankalp Workers Will Address The Conference; Will Also Hold A Meeting Of The Divisional Core Committee

इंदौर12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मध्यप्रदेश में मालवा से बीजेपी के चुनावी अभियान का आगाज कर दिया है। उन्होंने रविवार को इंदौर में बीजेपी के विजय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। शाह ने कार्यकर्ताओं को 2023 और 2024 के चुनावी जीत का संकल्प दिलाया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। शाह ने पूर्व सीएम कमलनाथ को करप्शन नाथ और दिग्विजय सिंह को श्रीमान बंटाधार कहकर संबोधित किया।

इंदौर में विधानसभा नंबर दो स्थित कनकेश्वरी गरबा मैदान पर आयोजित संभाग के बूथ लेवल कार्यकर्ता सम्मेलन में शाह ने कहा कि अनुच्छेद 370 को कांग्रेस ने बच्चे की तरह सालों तक पाल रखा था। पीएम मोदी ने अनुच्छेद 370 खत्म कर कश्मीर को भारत से जोड़ने का काम किया है। मोदी सरकार आने पर पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकियों की धज्जियां उड़ाने का काम हमारी सेना ने किया है।

इंदौर में बीजेपी के विजय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन के मंच पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कमल के फूलों की माला से स्वागत किया गया।

इंदौर में बीजेपी के विजय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन के मंच पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कमल के फूलों की माला से स्वागत किया गया।

मोदी ने पूरी दुनिया में भारत का झंडा किया बुलंद: शाह

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने देवी अहिल्या को प्रणाम कर अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि देवी अहिल्या बाई ने गुलामी के अवशेष को मिटाने की पहल की थी। जिसे हमारे नेता पीएम मोदी आगे बढ़ा रहे है। पीएम मोदी ने पूरी दुनिया में भारत का झंडा बुलंद करने का काम किया है। वे कहीं भी जाए लोग मोदी-मोदी के नारे लगाते हैं। ये नारे मोदी के लिए नहीं, बीजेपी के लिए नहीं, बल्कि भारत की एक सौ तीस करोड़ जनता के सम्मान में नारे लग रहे हैं।

कांग्रेस ने राम मंदिर का काम लटका रखा था: शाह

अमित शाह ने विपक्षी एकता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ये लोग अनुच्छेद 370 खत्म खरने का विरोध करते थे। ये नाम बदले तो भी कोई इन्हें वोट देगा क्या?

अयोध्या में राम लला टेंट में विराजमान थे। कांग्रेस मंदिर के काम को लटका रही थी। कोर्ट के फैसले के बाद मोदी जी ने राम मंदिर का भूमि पूजन कर दिया। अहिल्या बाई होलकर के बाद धार्मिक स्थलों का कायाकल्प करने का काम पीएम मोदी ने किया है।

अमित शाह ने विपक्षी एकता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ये नाम भी बदल ले तो क्या कोई इन्हें वोट देगा?

अमित शाह ने विपक्षी एकता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ये नाम भी बदल ले तो क्या कोई इन्हें वोट देगा?

कमलनाथ ने जनकल्याण की योजनाएं बंद कर दी थी: शाह

शाह ने कमलनाथ को करप्शन नाथ और दिग्विजय सिंह को बंटाधार कहकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ की सरकार डेढ़ साल चली। हमारे शिवराज सिंह ने जो योजनाएं शुरू की थी, उन्हें कमलनाथ ने बंद कर दी थी। योजनाओं का पैसा खाने के लिए उन्हें बद कर दिया।

देश के गृह मंत्री ने कहा कि वो एक भी इंडस्ट्री भी नहीं लाए। लेकिन ट्रांसफर इंडस्ट्री जरूर लागू कर दी। उन्होंने डेढ़ साल के अंदर बंटाधार का शासन याद दिलाने का काम किया।

शाह ने कहा कि कमलनाथ ने किसान सम्मान निधि योजना में किसानों के नाम नहीं भेजे। शिवराज सिंह के सीएम बनते ही किसानों के नाम भेज दिए गए। आज किसानों को सम्मान निधि का पैसा मिल रहा है।

कार्यकर्ताओं को दिलाया चुनावी जीत का संकल्प

बीजेपी को चुनाव बूथ पर बैठा कार्यकर्ता जीता सकता है। आज यहां से संकल्प लेकर जाना है कि प्रचंड बहुमत के साथ 2023 में भाजपा की सरकार बनाना है। और 2024 में लोकसभा की एमपी की सभी 29 सीटें जीतकर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।

सम्मेलन को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संघर्ष का शंख बज गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कड़ी मेहनत कर बीजेपी को जिताने का संकल्प दिलाया।

सम्मेलन को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संघर्ष का शंख बज गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कड़ी मेहनत कर बीजेपी को जिताने का संकल्प दिलाया।

कांग्रेस ने प्रदेश का कबाड़ा कर दिया था: सीएम शिवराज

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संघर्ष का शंख बज गया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित और समृद्ध बन गया है। आज पूरी दुनिया मोदी मोदी का मंत्र जप रही है।

सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने पहले भी प्रदेश का कबाड़ा किया। सड़क, बिजली, पानी कुछ नहीं था। फिर सवा साल के लिए कमलनाथ आए तो विकास के कोई काम नहीं हुए। उन्होंने पीएम मोदी की योजनाओं का रोकने का पाप किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना लौटा दी। कमलनाथ ने जल-जीवन मिशन लागू नहीं होने दिया।

कमलनाथ ने बीजेपी सरकार की योजनाएं भी बंद कर दी थी। संबल योजना बंद कर दी थी। बच्चों के लैपटॉप छीन लिए। लाड़ली बहनों भरोसे में मत रहना। लाड़ली बहना जब तक है, तब तक अपनी सरकार है।

इंदौर में बीजेपी के विजय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन में संभाग के 9 जिले से बीजेपी के बूथ लेवल के कार्यकर्ता जुटे थे।

इंदौर में बीजेपी के विजय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन में संभाग के 9 जिले से बीजेपी के बूथ लेवल के कार्यकर्ता जुटे थे।

बीजेपी 170 सीट जीतकर सरकार बनाएगी: विजयवर्गीय

बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा - ये आमसभा नहीं है, ये कार्यकर्ता सम्मेलन है। यहां सब कार्यकर्ता हैं। जो हमारी ताकत हैं। ये सब हमें चुनाव जीताते हैं। हमारे गृह मंत्री अमित शाह राजनीति के चाणक्य माने जाते हैं। अनुच्छेद 370 हटाने का काम किसी ने किया तो अमित शाह ने किया।

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस फर्जी सर्वे कर 150 सीट जीतने का दावा कर रही है। भ्रम फैला रही है, लेकिन कांग्रेस को 50 सीट और बीजेपी 170 सीट लाएंगी। कांग्रेस ने किसान कर्ज माफी का वादा किया था, लेकिन वादा नहीं निभाया। कांग्रेस ने रोजगार भत्ता का वादा किया, किसी को भत्ता नहीं दिया। कैलाश विजयवर्गीय ने 'एक बार फिर से, भाजपा फिर से', 'एक बार दिल से, भाजपा फिर से' का नारा लगवाया।

उन्होंने कहा कि हमारे सीएम शिवराज सिंह किसान के बेटे हैं। उन्होंने गरीबों, महिलाओं की चिंता की। बीजेपी की सरकार गरीबों के कल्याण पर विचार करती है। कांग्रेस ने केवल गरीबी हटाओ का नारा दिया। हमने गरीब कल्याण की योजनाएं बनाकर गरीबी दूर करने की कोशिश की।

कैलाश विजयवर्गीय ने गाया - ये देश है वीर जवानों का....

कैलाश विजयवर्गीय ने जब मंच से 'ये देश है वीर जवानों का' गाना गाया तो वहां मौजूद बीजेपी के कार्यकर्ता झूम उठे।

कैलाश विजयवर्गीय ने जब मंच से 'ये देश है वीर जवानों का' गाना गाया तो वहां मौजूद बीजेपी के कार्यकर्ता झूम उठे।

एमपी में चुनाव का आगाज हो चुका: तोमर

बीजेपी चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि अमित शाह का आना बता रहा हैं कि एमपी में चुनाव का आगाज हो चुका है। आज चुनाव की तैयारी का शुभारंभ हो रहा है। बीजेपी की कार्यकर्ता उसकी ताकत है।

केंद्र और राज्य दोनों जगह बीजेपी की सरकार है। 2003 से पहले मध्यप्रदेश की स्थिति को लोग अब भी नहीं भूले। आज मध्यप्रदेश विकास करता दिख रहा है। एक समय था जब केंद्र में हमारी सरकार नहीं होती थी, तो विकास का काम प्रदेश में बीजेपी सरकार को अकेले करना पड़ता था। केंद्र का सहयोग नहीं मिलता था। लेकिन मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद एमपी में डबल इंजन की सरकार लगातार विकास कर रही है।

बीजेपी ने कभी भ्रष्टाचार से समझौता नहीं किया। बीजेपी की प्राथमिकता सुशासन और जनता के हित के काम है। 2023 का चुनाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है। पिछले चुनाव में हमें वोट ज्यादा मिले, लेकिन दो-चार सीटें कम रह गई थी। इसलिए कुछ समय के लिए कांग्रेस की सरकार बन गई थी। जिसने जमकर भ्रष्टाचार किया। आज फिर बीजेपी की सरकार है। जिसने जनकल्याण की योजनाओं को बहाल किया।

मंच पर बीजेपी के सभी सीनियर नेता मौजूद रहे

बीजेपी चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश बीजेपी के चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव, सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव, सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा, बीजेपी महासचिव कैलाश विजवयर्गीय, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा समेत कई नेता मंच पर मौजूद रहे।

शाह ने जानापाव के जानकेश्वर मंदिर में किया जलाभिषेक

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इंदौर के जानापाव में जानकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। साथ ही नवनिर्मित परशुराम मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। उनके साथ सीएम शिवराज सिंह और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद रहे। शाह इंदौर एयरपोर्ट से सीधे जानापाव पहुंचे थे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जानापाव में जानकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। साथ ही नवनिर्मित परशुराम मंदिर में भी पूजा-अर्चना की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जानापाव में जानकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। साथ ही नवनिर्मित परशुराम मंदिर में भी पूजा-अर्चना की।

इंदौर एयरपोर्ट पर शाह की अगवानी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और भूपेंद्र सिंह ने की।

इंदौर एयरपोर्ट पर शाह की अगवानी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और भूपेंद्र सिंह ने की।

इंदौर के कनकेश्वरी गरबा मैदान में विजय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन के मंच पर नरेंद्र सिंह तोमर और कैलाश विजयवर्गीय।

इंदौर के कनकेश्वरी गरबा मैदान में विजय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन के मंच पर नरेंद्र सिंह तोमर और कैलाश विजयवर्गीय।

ये खबर भी पढ़ें

कमलनाथ बोले-अभी मैं बूढ़ा नहीं, जवान हूं...

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, राज्यसभा सदस्य व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कन्हैया कुमार रविवार सुबह इंदौर पहुंचे। यहां ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आदिवासी युवा महापंचायत को सभी नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान कन्हैया कुमार ने युवाओं में जोश भरते हुए सरकार पर जमकर निशाना साधा।​​​ पूरी खबर यहां पढ़ें​​​​

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


शाह ने कमलनाथ को करप्शननाथ, दिग्विजय को बंटाधार कहा: इंदौर में बोले- कांग्रेस ने धारा 370 को बच्चे की तरह प... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

'हां, ये सही है लेकिन क्या मुल्क में यही चलता रहेगा...', ASI रिपोर्ट पर बोले प्रोफेसर इरफान हबीब - Aaj Tak

ज्ञानवापी परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट को लेकर हिंदू पक्ष ने कई दावे किए हैं. गुरुवार को वकील विष्णु शंकर जैन ने रिपोर्ट सार्वजनिक की. उन्हों...